Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 20 मार्च को

मण्डला 19 मार्च 2022

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन दो पाली में 20 मार्च को प्रातः 10:45 से दोपहर 2:45 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे ने बताया कि चयन परीक्षा संपन्न कराने के लिये जिले में 9 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इसके लिए जिले के समस्त प्रधानध्यापक एवं प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे सम्बंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से डाउनलोड कर प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षार्थी चाहे तो स्वयं भी प्रवेशपत्र डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। केन्द्राध्यक्ष गोपनीय सामग्री चयन परीक्षा के उपरान्त परीक्षा दिवस को ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थित स्ट्राँग रूम में अबिलम्ब जमा किया जाना सुनिश्चित करेंगे ताकि जिले की एकजाई गोपनीय सामग्री मण्डल मुख्यालय भोपाल में जमा की जा सके।

Related posts

ठंड के कारण प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे स्कूल कलेक्टर ने दिए आदेश

Reva India News

पटवारी गये तीन दिवसीय अवकाश पर

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment