Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाईवे के पास के अतिक्रमण को चिन्हित कर तत्काल हटाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डला 23 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम किसान योजना की समीक्षा, अतिक्रमण तथा वसूली के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी सीएम किसान योजना के लिए पात्र हितग्राहियों को अनिवार्यतः लाभ दें। उन्होंने कहा कि सीएम किसान योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों को पीएम किसान योजना से भी लाभान्वित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि दोनों ही योजना के लाभ वितरण में पूर्णतः पारदर्शिता बरतें। उन्होंने अतिक्रमण के संबंध में चर्चा करते हुए राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिछिया, नैनपुर तथा निवास क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे के दोनों तरफ के अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए उसे तत्काल हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

श्रीमती सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करें तथा उन पर 107 (16) की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर लगातार कार्यवाही जारी रखें। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के संबंध में जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व अधिकारी नियमित रूप से सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जिले की रैंकिंग को बेहतर करने के लिए सतत रूप से शिकायतों का निराकरण करें। बैठक में उन्होंने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरणों के डिस्पोजल की एंट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वसूली की समीक्षा करते हुए प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मीना मसराम सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 15 जुलाई 2026

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर आयोजित होगें जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment