Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 एवं 27 को आयोजित करें स्वच्छता संबंधी विशेष गतिविधियां – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को दिए निर्देश  

मण्डला 23 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित सभी नगरीय निकायों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले के सभी नगरीय निकायों में आगामी 26 एवं 27 मार्च को स्वच्छता संबंधी विशेष गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि 26 मार्च को स्वच्छता जागरूकता के लिए सुबह से सफाई कार्य शुरू करें। 26 मार्च को सुबह बेटन रिले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता टीम सभी वार्डों में उपस्थित रहेगी। बेटन रिले के साथ वार्डों में सफाई भी सुनिश्चित कराऐं। श्रीमती सिंह ने कहा कि 26 मार्च को प्रातः 9 बजे मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता शपथ के लिए सायरन बजाएं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि 26 मार्च को सभी अपने वार्ड में उपस्थित रहते हुए सायरन बजने के पश्चात स्वच्छता की शपथ लेंगे। उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा वार्ड प्रभारियों को भी इस संबंध में आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार सहित एडीएम मीना मसराम एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

स्वच्छता निगरानी के लिए जिलाधिकारियों की ड्यूटी तय करें

 

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यालय के सभी वार्ड में स्वच्छता की विभिन्न गतिविधियां सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई की निगरानी के लिए जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने आवंटित वार्ड में सफाई व्यवस्था का सतत रूप से जायजा लेंगे तथा आमजनों से चर्चा करते हुए स्वच्छता संबंधी फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। उन्होंने 26 एवं 27 मार्च की स्वच्छता गतिविधियों के लिए सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार एवं एडीएम मीना मसराम को नोडल नियुक्त किया है।

 

स्थानों को चिन्हित कर रंगोली एवं पैंटिंग बनाएं

 

श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यालय सहित अन्य नगरीय निकायों में ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहां आमजनों द्वारा अनावश्यक गंदगी की जाती है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय इन स्थानों की सफाई करते हुए इन स्थानों पर स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से आकर्षक रंगोली एवं स्वच्छता जागरूकता संबंधी पैंटिंग आदि सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग तथा डीपीसी को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाएं। साथ ही उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाएं। विद्यार्थी अपने घरों में भी स्वच्छता के संबंध में अभिभावकों को प्रेरित करें। उन्होंने आगामी 3-4 दिनों तक शहरी क्षेत्र के सभी स्कूलों के बच्चों को भी स्वच्छता गतिविधियां, स्वच्छता का महत्व तथा स्वच्छता की शपथ के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 26 मार्च को दोपहर 3 बजे मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों में रखे गए कूड़ेदानों की एकसाथ सफाई सुनिश्चित करें। साथ ही आवश्यक स्थानों पर डस्टबिन भी लगाएं। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि 26 मार्च की शाम को भ्रमण कर आमजनों से बात करें तथा स्वच्छता संबंधी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान मोबाईल टीम भी सक्रिय करें। पार्कों एवं अन्य स्थानों पर बच्चों एवं वृद्धजनों के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित करें। 27 मार्च को नगरीय निकायों के व्यापारी संघों से समन्वय बनाते हुए नगरपालिका टीम स्वच्छता संबंधी शपथ लेना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों के अधिकारी अपने क्षेत्रों में ’सबसे स्वच्छ वार्ड’ के नाम से प्रतियोगिता आयोजित करें। ’सबसे स्वच्छ वार्ड’ की सफाई टीम को पुरूस्कृत किया जाएगा।

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके ने वृद्धाश्रम में किया वरिष्ठजनों का सम्मान

Reva India News

वैश्य महासम्मेलन की चेतना रैली आयोजित

Reva India News

Leave a Comment