*अर्पित विश्वकर्मा रजत पदक एवं मो.आवन खान कांस्य पदक जीतने वाले जिले के पहले थांगता खिलाड़ी।*
*14 वर्ष बालक वर्ग में मध्य प्रदेश को तृतीय स्थान दिलाने में ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जुन्नारदेव के खिलाड़ी की अहम भूमिका।*
राजधानी दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में 28 से 3 फरवरी तक आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कोच योगेश रुखमांगद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जुन्नारदेव के 3 थांगता खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 वर्ष बालक आयु वर्ग के -40 कि.ग्रा.श्रीसमर्थ रुखमांगद,-44 कि.ग्रा.अर्पित विश्वकर्मा रजत पदक,+56 कि.ग्रा.मो.आवान खान ने कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश टीम को तृतीय स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह तीनों खिलाड़ी शिक्षा विभाग की समस्त प्रतियोगिता ब्लॉक,जिला,संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार खेल का प्रदर्शन करते नजर आएंगे है। इस स्कूल नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत के साथ खिलाड़ियों ने जिला को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों के अच्छे खेल प्रदर्शन पर विद्यालय के संचालक निखिलेश उपाध्याय,कीर्ति उपाध्याय,अंकित द्विवेदी, रोली द्विवेदी,प्राचार्या अभिशिखा ठाकरे,मध्य प्रदेश थांगता एसोसिएशन सचिव शिवेंद्र सिंह परमार,जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रजापति इवनती,दल प्रबंधक घनश्याम करोले ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता,प्राचार्या अभिशिखा ठाकरे एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्शल कोच योगेश रुखमांगद को दिया।
