Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टूटते-टपकते छत की समस्या से मुक्त होकर अब बहुत खुश हूँ – छोटी बाई

मण्डला 25 मार्च 2022

भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना आवासहीन एवं गरीब जरूरतमंद ग्रामवासियों के लिए वरदान साबित होती दिख रही है। ग्राम पिपरिया निवासी छोटी बाई डोंगरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया है।

छोटी बाई कहती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पूर्व मेरा परिवार कच्चे एवं टूटे-फूटे मकान में निवासरत था। बरसात के समय पानी टपकते छत की समस्या से मेरा मन दुखी होता था परन्तु शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से मेरा परिवार पक्के घर में सुरक्षित महसूस करता है। मकान को पक्का बनवाने के लिए मेरा परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति अपना आभार व्यक्त करता है। यदि यह सहायता नहीं मिलती तो शायद मैं कभी पक्के मकान में नहीं रह पाती।

Related posts

पटाखा गोदामों में मिली अनियमितता, दो गोदाम सील एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम और थाना प्रभारी शफीक खान की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Reva India News

3 सितंबर को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर का आयोजन

Reva India News

रक्षित केंद्र मंडला स्थित पुलिस हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment