Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 मार्च 2022

 

जिला स्तरीय रोजगार मेला संपन्न

153 हुए पंजीयन 41 को मिले ऑफर लेटर

 

मण्डला 30 मार्च 2022

डाईट मंडला में जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, जीएमडीआईसी श्री वास्कले, एलडीएम अमित केसरी, रोजगार अधिकारी श्री सैयाम, डाईट प्राचार्य, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वरोजगार एवं रोजगार मेले में रोजगार के लिए पहुंचे विद्यार्थी एवं रोजगार के इच्छुक व्यक्ति उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार दिवस का आयोजन रीवा में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिमाह रोजगार दिवस का आयोजन कर रही है। सरकार प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस के माध्यम से बड़ी संख्या में इच्छुक बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में रोजगारपरक योजनाओं एवं आगामी शासकीय भर्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री चौहान ने शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने जल अभिषेक अभियान के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि पानी बचाएं, अपने जिले-गांव एवं प्रदेश को स्वच्छ तथा हरा-भरा बनाएँ।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि इच्छुक बेरोजगार व्यक्ति शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से मजबूत बनें तथा सफल होकर प्रगति करें। उन्होंने हितग्राहियों को शुभकामनाएँ दी। जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड ने जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार दिवस के अवसर पर कहा कि म.प्र. शासन द्वारा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने स्वरोजगार से रोजगार संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रोजगार प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी।

 

मंच से हुआ हितलाभ वितरण

 

स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस के अवसर पर मंच से हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किए गए। संदीप ठाकुर को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 7 लाख का ऋण, संतोष उसराठे को मेन्स पार्लर के लिए 2 लाख, भावना ठाकुर को स्टील रेलिंग के व्यवसाय के लिए ऋण प्रदान किया गया। इसी प्रकार आस्था कछवाहा, सोनल कछवाहा, सेवकली उईके, फौज सुलतान, बेलाबाई सार्थी, शालिनी मरावी, राधेलाल मरावी, बलराम अग्रवाल तथा अमित राय को भी ऋण राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा मंच से 3 व्यक्तियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

 

रोजगार दिवस में 41 को मिले ऑफर लेटर

 

जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस के अवसर पर 3 कंपनियों द्वारा रोजगार प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए गए। इस दौरान कुल 153 व्यक्तियों का ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पंजीयन किया गया तथा 41 को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ परंपरागत कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस के आयोजन के लिए जीएमडीआईसी श्री वास्कले ने आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने लिया कोंड्रा आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद

 

मण्डला 30 मार्च 2022

एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत जिला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम व्यक्ति द्वारा अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लिया जा रहा है। गोद लेने के पश्चात इन केन्द्रों में बच्चों के लिए जरूरी सामान, खेल-कूद, मनोरंजन, बैठक व्यवस्था एवं अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोंड्रा आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लिया है। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचकर केन्द्र का जायजा लिया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए जरूरी सामग्री एवं मूलभूत आवश्यकताओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने बताया कि उनके द्वारा केन्द्र में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव, सीईओ जनपद मंडला, ईईआरईएस मनोज धुर्वे उपस्थित थे।

 

बच्चों को भेंट किए ब्रश एवं टूथपेस्ट

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोंड्रा आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लेकर वहां उपस्थित बच्चों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने बच्चों को टूथब्रश एवं टूथपेस्ट भेंट किए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से कहा कि बच्चों को मीनू के अनुसार पोषण आहार प्रदान करें। उन्होंने केन्द्र में कुपोषण की स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए मेम एवं सेम बच्चों के बारे में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने बच्चों के वजन एवं ऊँचाई की नियमित रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में बिजली कनेक्शन एवं पानी की उपलब्धता का जायजा भी लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राथमिक शाला कोंड्रा की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाएं – हर्षिका सिंह

ग्रामीणों से जानी समस्याएँ

 

मण्डला 30 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोंड्रा भ्रमण के दौरान प्राथमिक शाला कोंड्रा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शाला परिसर को व्यवस्थित करें। उन्होंने ईईआरईएस को निर्देशित किया कि स्कूल की मरम्मत एवं व्यवस्थिकरण के लिए प्रस्ताव बनाएं। उन्होंने उपस्थित शिक्षक से बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने शिक्षक से वार्षिक परीक्षाओं के बारे में पूछा तथा बच्चों के पाठ्यक्रम संबंधी चर्चा की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा करते हुए नलजल कनेक्शन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सचिव एवं जीआरएस से गांव में संचालित रोजगारपरक कार्यों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान राशन वितरण, कोविड वैक्सीनेशन, ग्रामीण समस्याओं, फसल एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने गांव में सड़क की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने ईईआरईएस को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने सीईओ जनपद को कोंड्रा क्षेत्र के गांव में सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ दें। इसके लिए समय-समय पर कैम्प का भी आयोजन करें। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव, सीईओ जनपद मंडला, ईईआरईएस मनोज धुर्वे उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का हुआ औचक निरीक्षण

 

मण्डला 30 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्यालय स्थित क्रमांक-2 स्कूल में चल रहे दसवी एवं बारहवी बोर्ड कक्षा के मूल्यांकन कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों को निर्देशित किया कि मूल्यांकन कार्य में विशेष गंभीरता बरतें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मूल्यांकन कार्य के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मूल्यांकनकर्ताओं से चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एपीसी मुकेश पांडे एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गोद लिए गए आंगनवाड़ी केन्द्रों का हो रहा उन्नयन कार्य

 

मण्डला 30 मार्च 2022

शासन के निर्देशानुसार एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत कोई भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी या इच्छुक व्यक्ति किसी भी आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लेकर अपनी तरफ से इच्छानुसार सहयोग कर सकता है। इसी क्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत एवं अन्य जिला अधिकारियों ने भी आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लिया है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने शांतिनगर आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लेकर केन्द्र में पुताई, पेंटिंग सहित अन्य उन्नयन कार्य प्रारंभ किए हैं। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड द्वारा भी गोद लिए गए गाजीपुर आंगनवाड़ी केन्द्र में पुट्टी एवं पुताई कार्य किया जा रहा है। आगाज नवयुवक समिति देवदरा ने भी आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लिया है। सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा ने चटुआमार केन्द्र को गोद लेकर बच्चों के लिए सामान एवं खिलौने उपलब्ध कराए। डीई एमपीईबी शरद बिसेन ने आंगनवाड़ी केन्द्र बढ़ार को गोद लिया है। उनके द्वारा केन्द्र में बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सियां भेंट की गई तथा केन्द्र का रिनोवेशन कार्य भी कराया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

 

मण्डला 30 मार्च 2022

प्राचार्य आरडी कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार जिले में लोक जैव विविधता पंजी निर्माण कार्य जनपद पंचायत, नगरीय निकाय नगरपंचायत एवं नगरपालिका क्षेत्र में किया जाना है। इस संबंध में जिले में भी नगरपालिका क्षेत्र मण्डला एवं नगरपालिका क्षेत्र नैनपुर की पंजी निर्माण कार्य जुलाई 2021 से जून 2022 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित है। इसी कार्य को पूर्ण करने के लिए नगरपालिका परिषद मण्डला की जैव विविधता प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक नगरपालिका टाउन हॉल में आयोजित की गई। नगरपालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पंजी निर्माण में आ रही समस्याओं के निराकरण पर विभिन्न विभागों के एवं प्रबंधन समिति के अशासकीय सदस्यों कृषकों एवं मैदानी स्तर पर विषय विशेषज्ञ द्वारा चर्चा की गई। मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल के सदस्य सचिव डॉ. वकुल लार्ड एवं डॉ. गौरव सिंह तकनिकि विषय विशेषज्ञ के निर्देशानुसार प्रथम बैठक जुलाई 2021 में दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए द्वितीय बैठक में समस्त विभागों के अधिकारियों से प्राप्त डाटा का अवलोकन कर संशोधन किया गया। नगरपालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत वैद्यों नीमहकीमों, स्व-सहायता समूह द्वारा जैव विविधता से संबंधित उत्पादकों का उपयोग जनसामान्य के लिए, जानकारी एकत्रित करने सभी नगरपालिका परिषद लोक जैव विविधता प्रबंध समिति के सदस्यों को आवश्यक विलुप्त होने वाले जीव-जन्तुओं पेड़, पौधों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में जी.एस. धुर्वे अनुविभागीय अधिकारी भुआ-बिछिया, तकनीकि सहायक (पी.बी.आर.), नगरपालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुर्वेती, रूकसार अली, उपयंत्री डॉ. आर.एम.कुशरो पशुपालन विभाग, डॉ. एस.एम. गौतम शिक्षा विभाग, मनोहर पवार एफ.ई.एस. इकॉलोजिस्ट, राजेश क्षत्री शिक्षा विभाग, डॉ. बी.एल. झारिया परियोजना इन्वेस्टिगेटर, डॉ. सीमा धुर्वे को-पी.आई. मण्डला एवं डॉ. जूडिका कुजूर को-पी.आई. नैनपुर उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रोहित चौरसिया को मिले रोजगार सहायता योजनांतर्गत 2 लाख 80 हजार रूपए

 

मण्डला 30 मार्च 2022

मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत रोहित चौरसिया को केनरा बैंक से मिला 2 लाख 80 हजार रूपए का ऋण। रोहित चौरसिया कहते हैं कि मैं शहीद उदयचंद वार्ड मंडला का निवासी हूँ। मैं इससे पहले होटल की दुकान चला रहा था साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी भी करता था जिसमें मुझे असफलता मिली। फिर मैंने उद्योग कार्यालय के अधिकारियांे से रोजगार सहायता योजना की जानकारी ली।

रोहित कहते हैं कि मैं उद्योग कार्यालय के अधिकारियों की सहायता से मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के अंतर्गत 2 लाख 80 हजार रूपए की ऋण सहायता प्राप्त की है। बाजार के अंदर एक रोहित फुटवेयर की दुकान स्थापित की है और 2 से 3 लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं और मेरा व्यवसाय अच्छा चल रहा है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को को धन्यवाद देता हूँ, इस योजना से काफी लोग लाभान्वित हुए हैं और उन्हें बहुत लाभ हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से लाभान्वित हुए भानु

 

मण्डला 30 मार्च 2022

भानु खत्री को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनांतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से 30 लाख का ऋण सहायता प्राप्त हुआ है। ग्राम गाजीपुर निवासी भानु खत्री पिता ओमप्रकाश खत्री को राईस मिल लगाने के लिए बैंक से 30 लाख का लोन मिलने के बाद 15 प्रतिशत की सब्सिडी मिली। भानु बताते हैं कि अब मेरा लोन क्लीयर हो गया है और हमारे राईस मिल में 12 मजदूर काम करते हैं। साथ ही ग्राहकों का धान कुटाई का काम भी करते हैं और अब मेरी स्थिति बहुत-बहुत ही अच्छी है जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ। पहले मैं आटा चक्की एवं धान चक्की का संचालन कर रहा था, उसके बाद मुझे उद्योग विभाग से इस योजना के बारे में पता चला और मैंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए आवेदन किया और जरूरी दस्तावेज जमा किया, जिसमें मुझे कलेक्टर महोदय, डीआईसी चौरसिया मेडम एवं पंजाब बैंक के सहयोग से 30 लाख रूपए का ऋण प्राप्त हुआ। इसके बाद मैंने गोपाल ग्रामोद्योग (राईस मिल) इकाई की स्थापना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4 अप्रैल से शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 का द्वितीय चरण

 

मण्डला 30 मार्च 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 4 अप्रैल 2022 से सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा। अभियान में 0-2 वर्ष के बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकृत किया जायेगा। यह कार्यक्रम मिशन मोड पर होना है जिसमें एक भी बच्चा न छूटे, हाई रिस्क ऐरिया जहां विगत दो वर्षों से टीका की कम उपलब्धि, नियमित टीकाकरण छूटा है। झुग्गी-झोपड़ी स्लिम ऐरिया, मीजल्स, डिप्थीरिया, रूबेला के प्रभाव वाले क्षेत्रों को विशेष ध्यान में रखा जायेगा। ईंट भट्टा, कछार, घुम्मकड़ ऐसे बच्चे जो टीके से वंचित हो जाते हैं, वहां मोबाईल टीम के द्वारा टीकाकृत किया जायेगा। जिले मेें मार्च, अप्रेल, मई तीन चक्रों में अभियान होगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 यतीन्द्र झारिया ने जानकरी दी कि नियमित टीकाकरण को सुदृढीकरण के लिए अभियान चलाया जायेगा। नियमित टीकाकरण के साथ 7 दिवसीय कार्यक्रम 4, 6, 7, 9, 11, 13 एवं 16 अप्रैल तक द्वितीय चरण होगा। फरवरी 2020 के जन्मे बच्चे न्यू बोर्न बेबी बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है। टीकाकरण कार्यक्रम कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

परीक्षा पे चर्चाका सीधा प्रसारण 1 अप्रैल को

 

मण्डला 30 मार्च 2022

प्राचार्य ज.न.वि. पदमी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी मण्डला (म0प्र0) में तनावमुक्त परीक्षा सुनिश्चत करने को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का 1 अप्रैल को सीधा प्रसारण देखा जाएगा। प्राचार्य एन.एल. झारिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने स्टॉफ से कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा स्टॉफ सदस्यों को प्रसारण को छात्रों तक सफलता से पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया। बोर्ड के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जायेगा। अन्य छात्रों को भी इससे जुड़ने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की गई है। विद्यालय प्राचार्य ने समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों से अनुरोध किया है कि 1 अप्रैल 2022 को होने वाले प्रसारण में सहभागी बनने का कष्ट करें तथा प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के संबंध में उनके अनुभवों का लाभ प्राप्त करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुआ

 

मण्डला 30 मार्च 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 मार्च की शाम 3 बजे से 30 मार्च की शाम 3 बजे तक जिले में 2 कोरोना मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1 कोरोना पॉजीटिव

 

मण्डला 30 मार्च 2022

29 मार्च की शाम 3 बजे से 30 मार्च की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना का 1 संक्रमित मरीज मिला है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मलवाथर निवासी 25 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

मण्डला 30 मार्च 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता बाई ग्राम इमलीगोहान निवासी की सर्पदंश से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य कराएं – केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश

 

मण्डला 30 मार्च 2022

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन योजना भवन में आयोजित हुआ। बैठक श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद मण्डला एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते द्वारा वर्चुअल रूप से जिले में सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं ब्लेक स्पॉटो पर सुधारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शहर में पार्किंग व्यवस्था, वाहन विक्रेताओं द्वारा वाहनों को विक्रय किये जाने के साथ हेलमेट उपलब्ध कराने, बिना नम्बर के वाहनों पर कार्यवाही, ऑटो रिक्शाओं के लिये रूट निर्धारण, ऑटो एवं बस स्टेण्ड की व्यवस्था को सुधारने, नेशनल हाइवे एवं अन्य मार्गाें पर संकेतक बोर्ड ब्रेकर, रम्बर स्ट्रिप रेडियम आदि कार्य कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल मिश्रा, एसडीओपी अश्वनी कुमार, जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश गुप्ता, यातायात प्रभारी एवं बस एवं आटो एसोशियेशन के अध्यक्ष व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

रेत एवं डोलोमाईट का अवैध परिवहन करने वाले 4 वाहन जब्त

 

मण्डला 30 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार सहायक खनि अधिकारी दिवेश मरकाम, खनि निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल एवं खनिज अमले द्वारा बम्हनी के पास तीन वाहन ट्रेक्टर एमपी 51 एए 6420, एमपी 51 एबी 0627, 3619651 को खनिज रेत एवं अंजनिया में वाहन ट्रेक्टर क्रमांक बिना नंबर का आईसर कंपनी का खनिज डोलोमाईट का अवैध रूप से परिवहन करते हुये जब्त किए गए। चारों वाहनों को थाना बम्हनी एवं चौकी अंजनिया की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त वाहनों में म0प्र0 गौण खनिज नियम 1996, 0प्र0 रेत नियम 2019 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

Related posts

कलेक्टर ने कन्या आश्रम घुघरी की बालिकाओं से बंधवाई राखियाँ

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

व्यावसायिक दक्षता संवर्धन के लिए अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment