Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वस्थ घर, स्वस्थ परिवार तथा स्वस्थ समाज के लिए योग आवश्यक – राज्यसभा सांसद संपतिया उइके योगाभ्यास को लेकर हुआ वेबीनार का आयोजन

मण्डला 19 जून 2021

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए नेहरू युवा केंद्र मंडला एवं जबलपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गठित विभिन्न वर्गों के माध्यम से घर-घर योग आयोजित करने हेतु वॉलेंटियर्स की तैनाती कर, आमजन को योग के प्रति जागरूकता के साथ-साथ योग पूर्व अभ्यास भी कराया जा रहा है, जिसमें युवा एवं आमजन बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस सन्दर्भ में योग दिवस पूर्व अभ्यास का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उइके के उदबोधन के साथ प्रारंभ हुआ। जिन्होंने अपने संदेश में यह अपील की कि स्वस्थ घर, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की अवधारणा योग के माध्यम से पूर्ण हो सकती है। आज हम कोविड के समय में देख रहे हैं कि योग की महत्ता कितनी आवश्यक हो गई है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि नेहरू युवा केंद्र गांव-गांव तक युवाओं में नेतृत्व विकास एवं जनमानस तक विभिन्न संदेश को पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है।

Related posts

कच्चे रास्तों से विकास की पक्की डगर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली भानपुर (बिसौरा) की तकदीर

Reva India News

13 नवंबर को बीजाडांडी के जनपद सभागार में स्वरोजगार स्थापित करने जागरूकता शिविर का आयोजन

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने सुनी समस्याएं

Reva India News

Leave a Comment