Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कॉमन सर्विस सेंटर से कराएं केवायसी अपडेट

मण्डला 12 अप्रैल 2022

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही लाभार्थी किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना 11वीं किस्त ट्रांसफर होगी। इस योजना की 11वीं किस्त इसी महीने में किसानों के खाते में आ सकती है। योजना में रजिस्टर्ड किसान पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम चौक कर सकते हैं। साथ ही अगर आप 11 वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो आपको केवाईसी भी अपडेट करानी होगी। आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अपडेट करा सकते हैं।

 

केवाईसी के लिए जाना होगा कॉमन सर्विस सेंटर

 

अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र हैं और अभी तक आपने केवाईसी अपडेट नहीं कराई है, तो आपको जल्द ही निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन देना होगा।

Related posts

गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं को मिला ध्वजारोहण का अवसर

Reva India News

अपर कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा

Reva India News

द ग्रेट खली का मंडला आगमन 29 को

Reva India News

Leave a Comment