Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं आदि उत्सव कार्यक्रम ने जनजातीय समाज को गौरवान्वित किया है आदि उत्सव में जनजातीय रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति और इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा रानी माँ दुर्गावती ने मुगलों से और राजा शंकरशाह व कुंवर रघुनाथशाह ने अंग्रेजों से संघर्ष किया है आदि उत्सव कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन पर उनका लोकनृत्य व लोकगीत के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गोंडवाना ध्वजारोहण किया

मंडला 4 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मंडला जिले के रामनगर में आयोजित आदि उत्सव का कार्यक्रम जनजातीय समाज के लिए गौरव की बात है। आदि उत्सव कार्यक्रम में जनजातीय समाज के रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति, इतिहास इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाती है, इसलिए संपूर्ण जनजातीय समाज आदि उत्सव के महाकुम्भ में उपस्थित हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रविवार को रामनगर में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर उनका फूलमालाओं, लोकगीत व लोकनृत्य कर भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर गोंडवाना ध्वजारोहण भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय मंत्री श्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य, मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री समाज कल्याण अनु.जा. एवं जन. कल्याण श्री संजीव गौंड़, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक बिछिया श्री नारायण सिंह पट्टा, विधायक निवास श्री चैनसिंह वरकड़े, विधायक लखनादौन श्री योगेन्द्र सिंह बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला पंचायत अध्यक्ष डिंडौरी श्री रूद्रेश परस्ते, पूर्व विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते, श्री शिवराज शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, प्रदेश एवं अन्य प्रांतों से आए गौंड़ राजाओं के वंशज, अधिकारी, कर्मचारी तथा ग्रामीणजन मौजूद थे।

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्हें आदि उत्सव कार्यक्रम के महाकुंभ में शामिल होने का अवसर मिला है। आदि उत्सव कार्यक्रम में पहुंचने से पहले जनजातीय समाज के चौगान स्थित मढ़िया में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य, छत्तीसगढ़ राज्य का बड़ा भाई है इसलिए मध्यप्रदेश में आने पर उन्हें बहुत प्रसन्नता होती है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। छत्तीसगढ़ राज्य बने अब 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर मंडला में आदि उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम के द्वारा किया गया था। आदि उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने से जनजातीय समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि गोंड़वाना की इस धरा में रानी दुर्गावती और राजा शंकरशाह व कुंवर रघुनाथशाह ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। हमारे इन महापुरूषों की वीरगाथाओं से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में जनजातीय समाज के 11 करोड़ लोग निवास करते हैं। जनजातीय समाज के विकास और उत्थान के लिए भारत सरकार के द्वारा जनजातीय मंत्रालय का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जनजातीय समाज के विकास व उत्थान की गहरी चिंता है। प्रधानमंत्री प्रतिवर्ष जनजातीय क्षेत्रों के लिए करोड़ों रूपए का बजट आवंटित कराते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसामुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने धरती आबा योजना प्रारंभ कर जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों को विकास के पथ पर जोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से पिछड़ी जनजातीय परिवारों के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों के लिए बिजली, सड़क और पानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के नारा के साथ काम करते हुए 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा और नक्सलवाद को समाप्त किया जायेगा। डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री जेएल ओराम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज से श्रीमती द्रोपती मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया। जबलपुर में रानी दुर्गावती मेमोरियल की स्थापना और जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई है।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि रामनगर के महलों का निर्माण राजा हृदयशाह ने किया था। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए रानी माँ दुर्गावती ने मुगलों से, राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह ने अंग्रेजों से संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह को तोप में बांधकर उड़ा दिया गया था। आदि उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज को अपने पूर्वजों के इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आदि उत्सव कार्यक्रम में देशभर के जनजातीय समाज के लोग एकत्रित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को एक मंच में बैठने का अवसर मिला है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों के विकास व उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की है। जिससे जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी इत्यादि के क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि आदि उत्सव कार्यक्रम लगातार 7 वर्ष से आयोजित हो रहा है। आदि उत्सव का आयोजन कराने में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए सभी जनजातीय समाज को आदि उत्सव में शामिल होना चाहिए।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि आजादी के लिए रानी माँ दुर्गावती ने मुगलों से और उनके वंशज राजा शंकरशाह व कुंवर रघुनाथशाह ने अंग्रेजों से संघर्ष किया है। रामनगर में गोंड राजा हृदयशाह ने मोतीमहल, रायभगत की कोठी, बेगम महल, दल-बदल महल का निर्माण किया है। यह हमारी संस्कृति, धरोहर का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना राज्य में गोंड राजाओं ने 1750 साल तक शासन किया। विभिन्न नगरों की स्थापना और विकास कार्य किए। उन्होंने बताया कि उन्हें गर्व होता है कि नागपुर शहर का निर्माण गोंड राजा बख्त बुलंदशाह ने किया है। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि आदि उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर आदिवासी रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति, इतिहास इत्यादि के बारे में बताना जरूरी है जिससे आने वाली पीढ़ी इसे जान सके। उन्होंने बताया कि चौगान स्थित देव मढ़िया आदिवासियों का आस्था का केन्द्र है, यहां पर प्रदेशभर के नागरिक आकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। रामनगर में आदि उत्सव कार्यक्रम में लोक सांस्कृति कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना कार्यक्रम, ट्राईबल मिलेट फेस्टिवल, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांग शिविर और आदिवासी संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। आदि उत्सव कार्यक्रम को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने भी संबोधित किया।

Related posts

Police seek contempt of court action against Harsh Mander over speech at Jamia

Admin

मंडला पुलिस की पहल: युवाओं को मिलेगा निःशुल्क ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर

Reva India News

मिलावट की सूचना देने mpfdamis.in पोर्टल  

Reva India News

Leave a Comment