Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में स्वास्थ्य मेला आयोजित, चिकित्सको ने किया उपचार

भुआबिछिया-आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य सेवाओ के सुदृढीकरण और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचा को प्रभावी और मजबूत करने के उददेश्य से जिले में विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया में खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। मेले में पूरे विकासखण्ड से आये लोगो का विशेषज्ञ व चिकित्सको ने उपचार किया। जांच कर दवाईयों का वितरण किया गया।
मेले का शुभारंभ बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा ने किया। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि वनांचल क्षेत्र बिछिया में स्वास्थ्य मेले के आयोजन से क्षेत्रवासियो को लाभ मिलेगा। बिछिया बडा क्षेत्र होने से सिविल अस्पताल स्वीकृति के लिए पूरे प्रयास किये जा रहे है। जिससे क्षेत्रवासियो को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। विधायक श्री पट्टा ने कहा कि सीएचसी बिछिया समेत अन्य पीएचसी में वाटर कूलर की व्यवस्था जल्द करेंगे। उन्होने डिजीटल एक्सरे मशीन के लिए भी जल्द व्यवस्था कराने की बात कही है। उन्होने कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मियो द्वारा की गई निस्वार्थ भाव से पीडित मानवता की सेवा का जिक्र करते हुए सराहनीय बताया। कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर आर्मो के द्वारा किया गया।
बिछिया में आयोजित स्वास्थ्य मेले में महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अमला मौजूद रहा। मेले में डायबिटीज, केंसर, दंत रोग, शिशु रोग, महिला प्रसूति रोग, नेत्र रोग, क्षय रोग समेत अन्य सभी प्रकार के मरीजो की जांच चिकित्सको द्वारा की गई। यहां करीब 565 से अधिक मरीजो का उपचार किया गया। यहां डा.सुनील यादव ने रमली बाई पति लालाराम का लाईपोमा की सर्जरी बिछिया में केंप के दौरान ही की गई। इस मेले के दौरान हितग्राहियो के आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड बनाये गये। टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजो की जांच कराई गई। रक्तदान की व्यवस्था भी मेले में रखी गई। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य अरविंद कुशराम, सीबीएमओ डा.रविकांत उइके, डा. विजय धुर्वे, डा.सुनील यादव, डा.अजयतोष मरावी, डा.अंजना कुशराम, डा.मुकेश झारिया, डा.ओमप्रकाश पटैल, डा.रिचा धुर्वे, बीसीएम मो.नईम, बीईई जीएस धुर्वे, जगत सिंह पंद्रो समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया के अंतर्गत समस्त अधिकारी, कर्मचारी, आशा सहयोगी, आशा व पूरे ब्लाक से आये ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान

Reva India News

23 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

युवा हुंकार रैली ” एवम् नगरपालिका घेराव , आगामी 26 फरवरी को प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जी का युवा हुंकार रैली में आगमन ।

Reva India News

Leave a Comment