Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की उपार्जन की समीक्षा

मण्डला 19 अप्रैल 2022

उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि समय सीमा में शतप्रतिशत उपार्जन पूर्ण करें। किसानों से सतत संपर्क रखें तथा उन्हें निर्धारित समय पर उपज सहित उपार्जन केन्द्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

परिवहन की कमजोर प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि उपार्जन के साथ-साथ परिवहन की गति भी बढ़ाएं। अगले 2 दिवस में 80 प्रतिशत से अधिक परिवहन सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवहन कार्य के लिए वाहनों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भंडारण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भंडारण में सहयोग नहीं करने वाले वेयरहाउस संचालकों को ब्लेकलिस्टेड करने की कार्यवाही करें इसी प्रकार ब्लेंडिंग मशीन न लगाने वाले मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को नरवाई न जलाने के संबंध में प्रेरित करें तथा नरवाई जलाने वाले किसानों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नेहरू पार्क नर्मदा तट पर आपदा प्रबंधन कार्यशाला नर्मदा में एसडीईआरएफ नगरपालिका के समन्वय से दिखाया लाइव डेमो

Reva India News

ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन की तैयारियाँ तेज रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Reva India News

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment