Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आधुनिक तकनीकी युग में आध्यात्मिकता के साथ समन्वय करें- कलेक्टर श्री मिश्रा गीता जयंती व्याख्यान माला कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला 11 दिसंबर 2024

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत पीएम श्री एवं रानी दुर्गावती महाविद्यालय सभागार में गीता जयंती व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक विभाग मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओपी श्रीवास्तव ने वर्चुअली जुड़कर गीता के मूल तत्वों के विषय में व्याख्यान दिया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गीता पर परिचयात्मक उद्बोधन देते हुए जीवन मूल्यों के विषय में एवं गीता ग्रंथ की प्रासंगिकता से अवगत कराया। आधुनिक तकनीकी युग में आध्यात्मिकता के साथ किस तरह समन्वय किया जा सकता है

इस विषय में युवाओं का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, प्रफुल्ल मिश्रा, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, भगवान परशुराम कल्याण बोर्ड प्रभारी सुनील मिश्रा, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी, सीडीपीओ महिला बाल विकास अनूप नामदेव, केके उपाध्याय सहित संबंधित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय के द्वारा किया गया।

विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित यज्ञ आचार्य रामगोपाल शास्त्री नीलू महाराज, सौम्या चैतन्य दास इस्कॉन आश्रम उज्जैन ने गीता के विभिन्न उपदेशों को समझाते हुए कर्म के सिद्धांत को जीवन में कैसे प्रतिपादित किया जाता है चर्चा की। काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल जिलेहरी घाट के बटुकों द्वारा आचार्य भीमसेन के मार्गदर्शन में गीता के श्लोक का वाचन किया गया। महर्षि विद्या मंदिर मंडला के विद्यार्थियों के द्वारा गीता आधारित नाटक की प्रस्तुति दी गई जिसमें महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को नाटिका के माध्यम से प्रदर्शित किया किया। स्वामी चैतन्य दास के नेतृत्व में इस्कॉन आश्रम नैनपुर के भक्तों के द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रांरभ में कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने पशुपालन विभाग द्वारा भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की झांकी का फीता काटकर शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने गौ माता की पूजा भी की। इस्कॉन के द्वारा किताबों का स्टॉल लगाया गया।

Related posts

संविधान हत्या दिवस पर कार्यक्रम आज

Reva India News

तालाबों का सौंदर्यीकरण कर बनायेंगे पर्यटन स्थल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरीय विकास विभाग ने सौंदर्यीकरण के लिये किये 104 करोड़ रुपये स्वीकृत 41 नगरीय निकायों के 48 तालाबों की योजना पर हो रहा है कार्य

Reva India News

कोरोना का 1 मरीज स्वस्थ

Reva India News

Leave a Comment