Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य मेले का आयोजन 25 एवं 26 मई को

मण्डला 21 मई 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिकों को विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदाय किये जाने के लिये मंडला जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिला चिकित्सालय में 25 एवं 26 मई 2022 को किया जायेगा। स्वास्थ्य मेले में हितग्राहियों का पंजीयन कर गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान करते हुये आवश्यक उपचार प्रदाय किया जायेगा। मेले का उद्देश्य शीघ्र निदान के लिये स्क्रीनिंग, चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार प्रदाय करने के साथ पैथोलॉजी जांच अन्य डायग्नोस्टिक सुविधाऐं रैफरल एवं फॉलोअप सेवाएं सुलभतापूर्वक निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी। स्वास्थ्य मेले में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की फोर-डी जांच किडनी संबंधी रोग रक्तचाप, ह्दय रोग, श्वसन रोग, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर, मूत्र रोग प्रसूति एवं स्त्री रोग, क्षय रोग, दंत रोग, शिशु रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, कुष्ठ रोग एवं मानसिक रोग का उपचार, जांच परीक्षण एवं आवश्यक दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

मेले में सभी हितग्राहियों की डिजिटल हेल्थ आई0डी0 भी बनाई जायेगी जिसके लिये आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड से संबंधित मोबाइल नम्बर की जानकारी साथ लेकर आना है। मेले में पात्र हितग्राहियों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेंगे। आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज परिवार समग्र आई0डी0, राशन कार्ड, फोटो आई0डी0 जैसे वोटर कार्ड आधार कार्ड साथ लेकर आयें।

Related posts

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप महासंगम मेला नगरपालिका टाउनहॉल मण्डला में आयोजित हुआ

Reva India News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर वधु को आशीर्वाद दिया

Reva India News

मंडला के कला वीथिका केंद्र में ’नशे से दूरी’ अभियान के तहत बनी पेंटिंग का एसपी ने किया अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment