Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेलवे के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुई चर्चा

मण्डला 26 मई 2022

राष्ट्रीय रेल अकादमी के रेलवे के प्रशिक्षण अधिकारी मंडला जिले के प्रवास पर हैं। रेलवे के अधिकारियों द्वारा मंडला भ्रमण के दौरान ग्रामीण विकास तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं एवं निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में रेलवे के प्रशिक्षण अधिकारियों के साथ उनके मण्डला प्रवास एवं ग्रामीण भ्रमण संबंधित विस्तृत चर्चा की तथा उनसे योजना के क्रियान्वयन तथा उनके फीडबैक जाने। कलेक्टर ने प्रशिक्षु अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसी प्रकार उन्होंने मंडला जिले की भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण तथा आर्थिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related posts

प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन 2.0 के अंतर्गत चयन परीक्षा संपन्न हुई

Reva India News

शिविर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पिलाई विटामिन-ए की दवा  

Reva India News

Leave a Comment