Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 मई 2022

कोन्ड्रा में बना स्मार्ट मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र

केंद्र में मनाया गया कलेक्टर मण्डला के पिता श्री सिंह का जन्मदिन

 

मण्डला 30 मई 2022

’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के तहत कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोन्ड्रा आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया है। यह आंगनवाड़ी स्मार्ट मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित की गई है। इस आंगनवाड़ी केंद्र में कलेक्टर हर्षिका सिंह के पिता श्री अनिल सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर और उनके माता-पिता ने बच्चों को बैग, स्लेट, पाठ्यसामग्री, पानी की बोतल, रंगीन चप्पले, थाली, चम्मच, लर्निंग मटेरियल किट, कलर पेंसिल, पानी की बॉटल, खिलौने, गिलास भेंट किया।

आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए मनोरंजन खिलौने, चित्रकला तथा टेबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं जिनके माध्यम से बच्चे खेल-खेल में मनोरंजन पूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तडवे, ईई आरईएस मनोज धुर्वे, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, एई सुश्री कोथेकर, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर परिसर में कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। कलेक्टर ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए महिला एवं बाल विकास, आरईएस की टीम, पेंटर और अमले को बधाई दी। कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क एवं अन्य समस्याओं के बारे में बताया जिसे कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नोडल अधिकारी निर्वाचन के दायित्व को गंभीरता से पूरा करेंगे

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

 

मण्डला 30 मई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की योजना भवन में बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का अत्यंत गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नियुक्ति आदेश के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए मतदाता जागरूकता गतिविधियां, टेबुलेशन, प्रचार-प्रसार, सारणीकरण विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, मतपत्रों तथा अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की एवं जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां सघन स्तर पर प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। मतदाता जागरूकता गतिविधियों में नवाचारों का प्रयोग करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता नाटक, चित्रकला, दीवार लेखन तथा अलग-अलग आयु के मतदाताओं पर फोकस करते हुए कार्य योजना बनाएं। मतदाता जागरूकता गतिविधियां प्रथम चरण के मतदान दिवस तक लगातार जारी रहे।

कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर पर तीन मॉक पोलिंग बूथ तैयार करें। इसी प्रकार प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एक मॉक पोलिंग बूथ बनाए। इन बूथों में मतदान संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो तथा आदर्श स्थिति में हो। श्रीमती सिंह ने टेबुलेशन की व्यवस्थाओं पर निर्देशित किया कि सभी निर्वाचन संबंधित अधिकारी निर्वाचन दिशा-निर्देशों के हैडबुक्स पढें़। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर टेबुलेशन संबंधी व्यवस्था के लिए जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर निर्वाचन अवधि के दौरान सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र मजबूत रखें तथा संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्यवाही करें तथा प्रतिदिन रिपोर्ट करें। कलेक्टर ने इस दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन करें। उन्होंने कहा कि आम जनों की निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम बनाए। फ्लाइंग स्क्वायड तैयार रखें तथा शिकायत निवारण के लिए तुरंत रिस्पोंड करें। उन्होंने ट्रेनिंग से संबंधित चर्चा करते हुए ऐसी ट्राइबल को ब्लाकस्तर तथा जिला स्तर पर मतदान कर्मियों के अलग-अलग स्तर के ट्रेनिंग आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

 

कलेक्टर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मतदान दलों के लिए जरूरी दवाई व्यवस्थाओं का आकलन कर उपलब्ध कराए।ं इसी प्रकार संबंधित क्षेत्रों के पीएचसी एवं सीएचसी में जरूरी व्यवस्थाएं बनाएं। उन्होंने कहा कि सीएमएचओ डॉ सिंह 2 एवं 3 जून को मेडिकल बोर्ड का आयोजन करें जिसमें निर्वाचन ड्यूटी के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देने वाले व्यक्तियों की जांच हो तथा वास्तविक बीमार व्यक्तियों को निर्वाचन से छूट दें। कलेक्टर ने रूट चार्ट, मानदेय, मतपत्र मुद्रण, परिवहन, वेलफेयर मैनेजमेंट आदि के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों के लिए रात्रि रुकने की व्यवस्था करें। महिला एवं पुरुषकर्मी के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाएं। इसी प्रकार भोजन, पानी आदि की जरूरी व्यवस्था का भी इंतजाम करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन अनिवार्यतः करें। इसी प्रकार सभी मतदान केंद्रों की आवश्यक मरम्मत एवं अन्य जरूरी कार्य तत्काल पूरा करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

फुल्की खाने से पेट दर्द और उल्टी के प्रकरण की जॉच करने दल गठित

 

मण्डला 30 मई 2022

28 मई 2022 को ग्राम सिंगारपुर तहसील घुघरी में फुल्की (पानी पुरी) खाने के कारण लगभग 60 से 65 बच्चे, बड़े एवं महिला पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत से पीडित होने के कारण जिला चिकित्सालय मण्डला में भर्ती किया गया। इस संबंध में मौका निरीक्षण एवं जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने हेतु कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा दल गठित किया गया है। गठित दल में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) घुघरी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी मोहगांव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मण्डला को सम्मिलित किया गया है। गठित दल को कलेक्टर हषिका सिंह ने मौका निरीक्षण एवं जांच कर संयुक्त हस्ताक्षर से 03 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदान केन्द्रों के निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त

 

मण्डला 30 मई 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत वर्षाकाल में निर्वाचन होने के कारण मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था के निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन कराये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा जनपद पंचायतों के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

जारी आदेश के अनुसार शारदा ठाकुर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को सम्पूर्ण जनपद पंचायत बिछिया, धनंजय कुशराम कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को जनपद पंचायत नैनपुर, जीपी पटले कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू. को जनपद पंचायत मोहगांव, यू.के.गौटिया महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना को जनपद पंचायत घुघरी, कार्यपालन यंत्री ग्रा.या.सेवा मनोज धुर्वे को जनपद पंचायत मवई, डी.एस.आर्मो कार्यपालन यंत्री ग्रा.या.सेवा को जनपद पंचायत नारायणगंज, संजीव द्विवेदी एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग को जनपद पंचायत निवास, ए.एस.कुशरे कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को जनपद पंचायत बीजाडांडी तथा शरद बिसेन कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल को सम्पूर्ण जनपद पंचायत मण्डला के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी मतदान केन्द्रों के निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन का प्रतिवेदन 2 जून को निर्वाचन कार्यालय  में प्रस्तुत करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

 

मण्डला 30 मई 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 30 मई 2022 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 30 मई को रात्रि 9:45 बजे कठौतिया मेंहदवानी से जेवरा के लिए रवाना होकर 10:50 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। ग्रामीण विकास एवं केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 31 मई को प्रातः 7 बजे जेवरा से मण्डला के लिए रवाना होकर 8 बजे मण्डला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

13 जून से प्रारम्भ होंगी कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की पूरक परीक्षायें

मण्डला 30 मई 2022

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाने वाली कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की पूरक परीक्षायें 13 जून 2022 से प्रारम्भ होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के आयोजन का समय प्रातः 8 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यालय जिस विकासखण्ड में स्थित है उस विकासखण्ड में स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को ही परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। मण्डला विकासखण्ड में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में परीक्षा केन्द्र रहेगा। संबंधित परीक्षा केन्द्रों के संस्था प्रमुख पूरक परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के लिये राज्य शासन की कोविड गाइड लाईन को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन आदि की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1 जून से 30 जून 2022 मनाया जाएगा ’मलेरिया निरोधक माह’

 

मण्डला 30 मई 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रत्येक वर्ष का जून माह मलेरिया निरोधक माह के रुप में मनाया जाता है। भारत में जून के महीने में मानसून की शुरुवात होती है। मानसून के शरुवात होते ही मच्छरों की संख्या एवं घनत्व में भी वृद्धि होने लगती है। इसमें आवश्यक है कि हम मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर जागरुक रहें। इन बीमारियों में -मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया शामिल है। भारत में मानसून की शुरुवात से बारिस समाप्ति तक इन बीमारियों के बढ़ने के ज्यादा आसार होते हैं। इन बीमारियों से निपटने के लिए जन जागरुकता एवं जन समुदाय की सक्रिय सहभागिता को सफल बनाने हेतु प्रत्येक वर्ष जून माह को ’मलेरिया निरोधक माह’ के रुप में मनाया जाता है, जिससे मच्छर जनित रोगों के संक्रमण को कम कर इन पर विजय पाया जा सकंे।

इस वर्ष भी दिनांक 1 जून से 30 जून 2022 मलेरिया निरोधक माह के रुप में मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए विभिन्न गतिविधियाँ शामिल की जाएगी जैसे अंर्तविभागीय कार्यशाला, ग्राम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर एडवोकेशी, ग्राम की प्रमुख दीवारों पर नारे लेखन कार्य आदि किया जाना है। मलेरिया निरोधक माह के अंतर्गत जिले के मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क 04 ग्रामों में दिनांक 16 जून 2022 से प्रथम चक कीटनाशक छिड़काव कार्य प्रारंभ किया जावेगा। साथ ही मच्छरजन्य रोगों के नियंत्रण, रोकथाम, बचाव एवं उपचार का स्थानीय लोगों में ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार एवं जानकारी के साथ मच्छरदानी के उपयोग एवं मच्छरजन्य परिस्थितियों को रोकने हेतु कूलर, गमले, मटके, टायर, टंकियों इत्यादि में रुके पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलने एवं लार्वा विनिष्टीकरण की जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा विशेष रुप से दी जाएगी।      मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलाया जाता है, जो कि मलेरिया परजीवी के कारण होता है। मलेरिया परजीवी भारत में मुख्यतः दो प्रकार के पाये जाते हैं – प्लाज्मोडियम वाइवेक्स एवं प्लाज्मोडियम फैल्सी फेरम, जिसे मस्तिष्क ज्वर मलेरिया परजीवी के नाम से भी जाना जाता है जो सर्वाधिक खतरनाक होता है। मादा एनाफिलीज को नाइट बायटिंग मच्छर भी कहा जाता है। जो सामान्यतरू शाम एवं भोर बेला के बीच काटता है। यह मच्छर रुके साफ पानी में अंडे देता है। अंडे से मच्छर 9 से 11 दिन में बन जाता है।

अतः यह आवश्यक है कि घरों के आस-पास सफाई रखें, अनावश्यक पानी जमा न होने दें। घरों की छत पर रखें अनुपयोगी वस्तुएं जैसे डिब्बे, फूलदान, टायर, बर्तन दत्यादि की नियमित रुप से सफाई करें, उन्हें इस प्रकार रखें कि उनमें पानी न जमा होने पाये। पानी के बर्तन, टंकी को ढककर रखें। सोने के लिए हम मच्छरदानी का उपयोग करें, घरों में मच्छर निरोधक जालियों, मच्छर निरोधी क्रीम, कॉइल का उपयोग करें। अपने घरों में मच्छर निरोधक पौधे जैसे- लेमन ग्रास, लहसुन, लेवेंडर, गेंदा, तुलसी, सिट्रोनेला इत्यादि लगावें। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। अतः बुखार आने पर तुरंत खून की जाँच कराएं और अगर जॉच में मलेरिया पाजिटिव निकलता है तो चिकित्सक, आशा, हेल्थ वर्कर द्वारा दिये गए पूर्ण उपचार लें।  मलेरिया निरोधक माह के अवसर पर जिले के आम जन, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी एवं जनप्रतिनिधि और मीडिया बंधुओं को ’जन समुदाय की सकिय सहभागिता एवं स्वच्छता ही मलेरिया, एवं डेंगू नियंत्रण का एक प्रभावी उपाय है’। अतः आप सभी इन मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण, उन्मूलन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर जरूरी व्यवस्था बनाएं- हर्षिका सिह

कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों को दिए निर्देश

 

मण्डला 30 मई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन को निर्बाध एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस, राजस्व, सीईओ जनपद एवं संबंधित विभागों की विस्तृत बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों का गंभीरता से चिन्हाकन करें। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस अधिकारी इन मतदान केंद्रों में असामाजिक तत्व पर नजर रखें तथा किसी भी गतिविधि पर संबंधित के विरुद्ध ऑन द स्पॉट बॉन्ड ओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने सभी एक टीम के रूप में कार्य करें। राजस्व एवं पुलिस अधिकारी क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण करें, स्थानीय लोगों से बात करें तथा उनकी समस्याओं को जानते हुए जिला प्रशासन को तत्काल अवगत कराएं।

 

कलेक्टर ने कहा कि चुनाव बहिष्कार करने वाली पंचायतों के बारे में जरूरी सूचना अवश्य रखें। कलेक्टर में कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के संबंध में जानकारी प्रतिदिन भेजें।  इसी प्रकार मतदान केंद्रों के लिए रूट चार्ट भी फाइनल करें, रूट चार्ट तथा जरूरी वाहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी से समन्वय करें तथा आगामी 2 से 3 दिनों में रूट चार्ट एवं वाहन व्यवस्था को अंतिम रूप दे। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रो तक एप्रोच रोड बनाएं, साथ ही मतदान केन्द्रो के लिए संकेतक लगाए। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम को ध्यान रखते हुए रूट चार्ट की प्लानिंग करें। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान कर्मियों के लिए रुकने, भोजन, रात्रि विश्राम तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं अनिवार्यता करें। उन्होंने मतदान केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के साथ-साथ महिला एवं पुरुष मतदान कर्मियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होने अवैध शराब, संपत्ति विरूपण की कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम अपने स्तर पर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित करें। उन्होंने शिकायतों के निवारण के लिए अनुविभाग स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक करें। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बैठक कहा कि शस्त्र जमा करने की कार्यवाही 2 जून तक पूर्ण कराएं। इसी प्रकार समय-समय पर फ्लैग मार्च कराएं। उन्होनें कहा कि बिना नंबर प्लेट एवं अनाधिकृत नेमप्लेट वाले वाहनों, बिना अनुमति रैली, सभा आदि होने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही तत्काल करें। कलेक्टर ने इस के लिए सिंगल विडों सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि बिना नेटवर्क वाले स्थानों पर सूचना संकलन के लिये रनर आदि की व्यवस्था करें।

 

 

 

 

 

 

 

3 जून को जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा विशेष मेडिकल बोर्ड

 

मण्डला 30 मई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 हेतु जिले के सभी विभाग प्रमुखों वा तयार किए जा रहे मतदान कर्मियों की सूची में से निर्वाचन कार्य में छुट हेतु 3 जून 2022 को जिला चिकित्सालय मण्डला में विशेष मेडिकल बोर्ड आयोजित करने के निर्देश दिए है। उन्होने  निर्वाचन कार्य में छूट के लिए कर्मियों को 3 वर्गों दिव्यांग कर्मियों, गंभीर बीमारी से पीडित तथा अन्य अति आवश्यक कारणों से मुक्त रखे जाने वाले कर्मियों के रूप में वर्गीकृत किया है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निदेशित किया है कि  ऐसे कर्मियों का चिन्हांकन कर अपने हस्ताक्षर से अपर कलेक्टर मण्डला को   जानकारी अनिवार्यतः प्रेषित करें। ऐसे सभी दिव्यांग कर्मियो एवं गंभीर बीमारी से पीडित कर्मियों को अपने दस्तावेजों के साथ 3 जून 2022 को जिला चिकित्सालय मण्डला में आयोजित विशेष मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करने हेतु निर्देशित करें।उन्होने निर्देशित किया है कि सभी विभाग प्रमुख यह ध्यान रखें कि सामान्य स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निर्वाचन से छूट हेतु कर्मियों के नाम न भेजें।

 

 

 

Related posts

गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

विकासखंड बिछिया और नारायणगंज में जैविक और प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला संपन्न हुई

Reva India News

बर्ड फ्लू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले के अधिकारियों की बैठक संपन्न उपसंचालक कार्यालय में बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

Reva India News

Leave a Comment