Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2022

खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें- हर्षिका सिंह

उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

 मण्डला 3 जून 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पीडीएस वितरण की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने यूरिया, डीएपी तथा अन्य खाद की विकासखंडवार समीक्षा की तथा उपलब्ध मात्रा कीे आंकड़ेवार जानकारी ली। उन्होंने डबल लॉक में उपलब्ध खाद की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि किसी क्षेत्र में खाद एवं बीज की कमी होने पर तत्काल नजदीकी क्षेत्र से समन्वय कर खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राइवेट दुकानों में खाद एवं बीज की उपलब्ध की मात्रा की जानकारी ली तथा समय- समय पर जांच करने के निर्देश दिए।

 

 

कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी दुकानों का निरीक्षण करें। उन्होने सभी प्राइवेट दुकान संचालकों को निर्देशित किया खाद  नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत डीएपी तथा अन्य उर्वरकों की बिक्री निर्धारित कीमत पर ही करें तथा निर्धारित कीमतों की जानकारी अपने दुकान के सामने फ्लेक्स लगाकर सूचित करें। कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित मात्रा उपलब्ध नहीं होने पर किसानों के लिए एक कंट्रोल रूम नंबर जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी स्थानीय समितियों तथा किसानों को भी दे। कलेक्टर ने बैठक में पीडीएस वितरण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परिवहन मई माह में पीडीएस वितरण की अनुविभागवार समीक्षा की । उन्होने कहा कि  की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत बढाये।उन्होंने सप्ताह के सभी दिनों में राशन वितरण के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन कार्य के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहनों की व्यवस्था करें

रूट प्लान की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

 मण्डला 3 जून 2022

                  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए रूट प्लान से संबंधित बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, एसडीएम नैनपुर प्रियंका वर्मा, एडिशनल एसपी गजेंद्र कवर, एसीईओं श्री मरावी, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, मवई, बिछिया एवं नैनपुर के राजस्व, पुलिस अधिकारी तथा जनपद सीईओ उपस्थित थे।

 

 

कलेक्टर ने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए आवश्यक वाहनों का आकलन करें तथा उस अनुरूप बसों एवं अन्य वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीओ संबंधित एसडीएम एवं जनपद सीईओ से समन्वय करते हुए रूट प्लान के अनुसार बसों एवं अन्य वाहनों की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के निर्वाचन के लिए बसों को अलग-अलग रंग एवं कोड दिया जाए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनके क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्रों, उन केंद्रों तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा आरटीओ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के लिए भी वाहनों की व्यवस्था करें। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभागों में संलग्न वाहनों की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने बिछिया, नैनपुर एवं मवई के अधिकारियों से उनके क्षेत्र के रूट प्लान तथा आवश्यक वाहनों की जानकारी लेते हुए आरटीओ को तदानुसार वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ समन्वय करते हुए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मॉस्टर टेªनर्स के लिए आयोजित हुआ प्रशिक्षण

 

 मण्डला 3 जून 2022

                 जिला योजना भवन में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत मॉस्टर टेªनर्स के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम उपस्थित रहे। 3 जून को आयोेजित हुए मॉस्टर टेªनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले मॉस्टर टेªनर 4 जून को दोपहर 12 बजंे योजना भवन में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल होगें।

 

 

 

 

 

 

 

 

5 जून से दो पालियों में होगा निर्वाचन प्रशिक्षण

 मण्डला 3 जून 2022

                 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यक्रम द्वारा त्रि- स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए 5, 6 एवं 7 जून से दो पालियों में प्रातः 11 से 1:30 बजें तथा दोपहर 2 से 5 बजें तक निर्वाचन का जनरल प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। मण्डला में यह प्रशिक्षण उ.माध्य.वि.क्रं.-02 में कक्षा क्रमांक 1 से 10 तक, नैनपुर में उत्कृष्ट उ.मा.वि. के कक्ष क्रं. 1 से 4 तक, बिछिया के  मॉडल विद्यालय में कक्ष 1 से 4 तक, मवई के मॉडक विद्यालय के कक्ष 1 एव 2 में, घुघरी के मॉडल विद्यालय में कक्ष क्रं. 1 एवं 2, मोहगांव के उत्कृष्ट उ.मा.वि. के कक्ष क्रं. 1 एवं में, निवास के मॉडल विद्यालय के कक्ष क्रमांक 1 एवं 2 में, नारायणगंज के उत्कृ.उ.मा.वि. के कक्ष क्रं. 1 एंव 2 में तथा बीजाडांडी के उत्कृष्ट विद्यालय के कक्ष क्रमांक 1 एवं 2 में प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी अ.वा.कन्या उ.मा.वि. मण्डला आयोजित प्रशिक्षण का स्थान परिवर्तन कर उ.मा.वि.क्रं. 2 में किया गया है। इसी प्रकार मॉडल उ.मा.वि. नारायणगंज का स्थान परिवर्तन कर उ.मा.वि. घोषित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण के लिए निर्देशित अधिकारी 5,6 या 7 जून में से किसी भी एक दिन प्रशिक्षण प्राप्त करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विश्व सायकल दिवस के अवसर पर आयोजित की गई मतदाता जागरूकता सायकल रैली

 

 मण्डला 3 जून 2022

                  नेहरू युवा केंद्र मंडला (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के तत्वावधान में  आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत विश्व सायकल दिवस के अवसर पर ग्राम पदमी ब्लॉक मंडला, ग्राम दाढ़ी ब्लॉक मवई, ग्राम निवारी ब्लॉक नैनपुर सहित सभी ब्लॉक में पर्यावरण संरक्षण ,फिटनेस, जन जागरूकता, पेट्रोल और डीजल पर न्यूनतम निर्भरता व मतदाता जागरूकता विषय आधारित सायकल रैली निकली गई। शुभारम्भ अवसर पर दीपक नंदा सहायक सचिव पदमी, संजीत ठाकुर दाढ़ी, प्रकाश यादव, श्री रोहित धुर्वे, नर्मदा पटेल, मदन उइके, सावित्री धुर्वे, शिवकुमार धुर्वे, सोहित जंघेला नैनपुर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर रैली का शुभारम्भ किया गया। पूरा कार्यक्रम की सुश्री रश्मि शबनम गुप्ता जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र मंडला के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता व अन्य विषयों पर सरगर्भित उदबोधन दिया गया। इसी प्रकार जिले के समस्त विकासखंण्डो में भी समस्त एन वाय व्ही स्वयंसेवकों के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता सायकल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निरंतर 10 जून 2022 तक संचालित रहेगा। जिसमे मतदाता जागरूकता प्रमुख विषय होगा। कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में कु निशा जंघेला नैनपुर, कु. पूजा रजक, नीतीश मरकाम, शिवम ठाकुर मंडला, श्री मनोज पूसाम दलअ मोहगांव, श्री राहुल ठाकुर व राहुल रतन दलअ मवई सहित आजाद हिन्द नवयुवक युवाओं युवा मंडल पदमी, धमाका युवा मंडल दाढ़ी व अन्य युवा मंडलों के सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत घुघरी के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

 

मण्डला 3 जून 2022

                 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत घुघरी के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत नाहरवेली, बनेहरी, खजरी तथा जुनवानी के लिए सहा. आयुक्त राजेश उइके, ग्राम पंचायत बिलगांव, राम्हेपुर, डोंगरमण्डला तथा गजराज के लिए वरि. उप पंजीयन आर.आर.ताराम, ग्राम पंचायत छतरपुर, टिकरिया तथा मांगा के लिए सहायक परियोजना समन्वयक मनीष दुबे, ग्राम पंचायत घुघरी, छिवलाटोला तथा खम्हरिया के लिए सहा. संचालक एन.एल.शरषागत, ग्राम पंचायत पाटन, ढंेकों, लाटो तथा खोड़ाखुदरा एन के लिए संचा.मत्स्य उद्योग एल.एस. सैयाम, ग्राम पंचायत पाण्डकला, गरैयापाण्ड, खोड़ाखुदरा जी तथा सहजर के लिए उप संचालक डॉ.यू.एम तिवारी, ग्राम पंचायत देवहारा, बम्हनी तथा सिंघनपुरी के लिए जिला रेशम अधिकारी चितेन्द्र द्विवेदी, ग्राम पंचायत चुरिया, चलनी, चोबा तथा भैंसवाही के लिए संचा.पिछड़ा वर्ग होमेन्द्र पटले, ग्राम पंचायत उमरिया एवं नैझर के लिए जिला खेलकूद अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत लाफन,डंूडी तथा इमलीटोला के लिए नापतौल निरीक्षक जी.एस. मरावी, ग्राम पंचायत सहजर, बनिया तथा सुरहली के लिए अ.वि.अ.लो.नि.वि सतीश कुमार राय, ग्राम पंचायत दुलादर, कुसमी तथा कचनारी के लिए सहायक यंत्री दिगम्बर सिंह मरावी, ग्राम पंचायत सलवाह, बरवानी तथा कुकन्टीददरगांव के लिए प्रभारी सहायक यत्री व्ही.एम.बावने, ग्राम पंचायत किसली, तबलपानी तथा डुण्डादेही के लिए उपयंत्री लोक निर्माणा मुख्तार अहमद खान, ग्राम पंचायत परसवाह एवं घोरेघाट अ.वि.अ. जल संसाधन प्रदीप परस्ते को जोनल ऑफिसर बनाये गये है। उक्त आदेश में रिजर्व में वनक्षेत्रपाल विवेक मिश्रा, प्राचार्य आईटीआई के.एस.वरकडे, परि.अधिकारी संजीव मोहर, आयुष अधिकारी नरेन्द्र कुमार पटैल, वनक्षेत्रपाल सुश्री श्रुतिबाला ठाकुर, उपाध्याय वनक्षेत्रपाल श्रीमति लतिका तिवारी, प्रभारी महाप्रबंधक जिला सहकारी बैक एन.के.कोरी, प्र.अनु.अधि.,लो.नि.वि. संजय द्विवेदी शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

 

मण्डला 3 जून 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 4 जून 2022 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 4 मई को प्रातः 9ः30 बजे जबलपुर से मण्डला के लिए रवाना होकर 11 बजे मण्डला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते 4 मई को शाम 6 बजे मण्डला से जबलपुर के लिए रवाना प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत नैनपुर के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

 

मण्डला 3 जून 2022

                 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत नैनपुर के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत भरवेली, पुत्तर्रा, पिपरिया,पोटिया तथा बीजेगांव के लिए वरि. उप पंजीयन आर.आर.ताराम, ग्राम पंचायत बीजेगांव,जलतरा,पिण्डरई तथा पिपरिया के लिए सहायक संचालक एसएस सैन्द्राम, ग्राम पंचायत तुमेगांव, खिरखिरी,छतरवाड़ा तथा पौडी के लिए सहायक परियोजना के.के.उपाध्याय, ग्राम पंचायत जैवनारा, हीरापुर तथा रैवाड़ा के लिए जिला रेशम अधिकारी चितेन्द्र द्विवेदी, ग्राम पंचायत पाठासिहोरा, बरबसपुर, घूरवाड़ा, रामेदवरी,झुलपुर तथा तिदुआबम्हनी के लिए  नापतौल निरीक्षक जी.एस.मरावी, ग्राम पंचायत निवारी, समनापुर, ओहानी, सर्रापिपरिया तथा मक्के के लिए सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  आशुतोष गुप्ता, ग्राम पंचायत भैसवाही, कन्हरगांव तथा चिचौली के लिए अ.वि.अ.लो.नि.वि दीप सिंह सैयाम, ग्राम पंचायत परसवाड़ा, सालीवाडामाल, खुर्सीपार, खोहरी, डिठौरी, तथा झिरिया के लिए जिला रोजगार अधिकारी एलएस सैयाम, ग्राम पंचायत गौराछापर, सगोनिया, मल्घा तथा सुभेवाडा के लिए सहायक यंत्री दिगम्बर सिंह मरावी, ग्राम पंचायत समनापुर, अलीपुर, धतूरा, देल्हा, जामगांव तथा ईश्वरपुर के लिए उपयंत्री लोक निर्माण मुख्तार अहमद खान, ग्राम पंचायत बोरीपीपरडाही, अतरिया,गौझी तथा करेगांव के लिए सहा.यत्री ग्रा.या.सेवा श्रीकांत तिवारी, ग्राम पंचायत चीचगांव, चमरवाही, भालीवाड़ा तथा रमपुरी के लिए अ.वि.अ.ग्रा.यां.सेवा आशीष वर्मा, ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी, अमझरमाल, मानेगांव तथा पांडीवारा के लिए  प्रभारी महाप्रबंधक जिला सहाकरी बैक एन.के. कोरी, ग्राम पंचायत पालसुंदर, रमगढ़ी तथा घटेरी के लिए अनु. अधि. लो.नि.वि. आयुषी सिंह, ग्राम पंचायत जहरमऊ एवं कजरवाड़ा के लिए प्रचार्य आईटीआई के.एस. बरकडे़, ग्राम पंचायत सर्री,जैदेपुर तथा सहवाह के लिए परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव, ग्राम पंचायत तिलई, भड़िया, सुरखी, मुगदरा, धनपुरीरैयत तथा धनपुरीमाल सहा.यंत्री ग्रा.यां.सेवा प्रदीप चौरसिया, ग्राम पंचायत इन्द्री, चंदियाजर, कामता, टाटरी तथा बारगी के लिए अ.वि.अ.ग्रां.यां.सेवा हामिद कुरैशी जोनल ऑफिसर बनाये गये है। उक्त आदेश में रिजर्व में वनक्षेत्रपाल सुरेन्द्र सिंह जाटव, वनक्षेत्रपाल प्रहलाद प्यासी, वनक्षेत्रपाल श्रीमति स्वाति, वनक्षेत्रपाल राकेश शक्यवार तथा वनक्षेत्रपाल प्रिवेश बराडे शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन जानकारी एवं शिकायतों के लिए जिला कन्ट्रोल रूम स्थापित

 

 मण्डला 3 जून 2022

                 त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 को सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए मनोज पुराविया,सहा.आपूर्ति अधिकारी जिला खाद्य एंव आपूर्ति अधिकारी जिला मण्डला को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट मण्डला के लिए अधीक्षक कक्ष क्रमांक 21 स्थापित जिला कन्ट्रोल रूम दूरभाष क्रं 07642-251079 के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत सोमवार से रविवार प्रातः 6 बजें से से दोहर 12 बजें तक के लिए सहा.ग्रेड 2 रामकुमार सैयाम, सहा. ग्रेड 3 सुखदेव पदम, भृत्य पंतग लाल यादव सहायक में शामिल है। इसी प्रकार  दोपहर 12 बजें से शाम 6 बजें तक के लिए सहा. ग्रेड 2 सियाराम सैयाम, सुपरवाईजर कमल किशोर उसराढे तथा भृत्य इंद्रलाल भलावी को सहायक में शामिल है। इसी प्रकार शाम 6 बजें से रात्रि 12 बजें तक के लिए लेखापाल सचिन साहू, सहा. ग्रेड 3 सुजीत कुमा पटेल तथा भृत्य देवेन्द्र कुमार गोप सहायक में शामिल है। इसी प्रकार रात्रि 12 बजें से सुबह 6 तक के लिए अनुरेखक छन्नू लाल अरमेती, हैण्डपंप मैकेनिक गोविन्द्र प्रसाद मिश्रा तथा पम्प आपरेटर राम बहादुर भास्कर सहायक में शामिल है। उक्त आदेश में रिजर्व में कुशल सहायक अमर लाल मरावी, सहायक ग्रेड 3, भृत्य देवेन्द्र गोप शामिल है।

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जनवरी 2023

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे को समर्पित की मंत्रि-परिषद की बैठक हर घर तिंरगा अभियान- सभी गाँव और वार्ड में 11 से 15 अगस्त तक संचालित होगी गतिविधियां

Reva India News

कक्षा 6वीं एवं 9वीं में विद्यार्थियों का प्रवेश चयन परीक्षा 31 जुलाई को  

Reva India News

Leave a Comment