Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जून 2022

केंपस एम्बेसडर मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय सहयोग दें-हर्षिका सिंह

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

 

मण्डला 2 जून 2022

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत बनाए गए केंपस एम्बेसडर की योजना भवन में बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के इस त्यौहार में कैंपस एंबेसडर सक्रिय होकर सहयोग दें। सभी जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी केंपस एम्बेसडर अपने स्कूल, कॉलेज, गांव, परिवार के युवा साथियों, घर के सदस्यों को अधिक से अधिक जागरूक करें तथा उन्हें अपने वोट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने मोटीवेट करे कि वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के मजबूतीकरण में भाग ले। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि दिव्यांग भी लोकतंत्र का हिस्सा है उनके लिए निर्वाचन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, महिला तथा अलग-अलग वर्गों के मतदाताओं को जागरूक होकर निष्पक्ष एवं  जिम्मेदारी के साथ अपने जनप्रतिनिधि को चुने।

मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में संपन्न किया जाना है। 6 जुलाई तक जिले भर में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जागरूकता गतिविधियों में रंगोली, शपथ, प्रचार वाहन, खेल प्रतियोगिताएं, दीवार लेखन, जिंगल्स भजन, संगीत आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नर्मदा तटों पर वृक्षारोपण के साथ मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता कड़वे, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, प्राचार्य आरडी कॉलेज श्री चौरसिया, प्राचार्य प्रिंसिपल आईटीआई, डीपीसी स्कूल शिक्षा विभाग एवं युवा मतदाता एवं कैंपस एंबेसडर उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पंचायत निर्वाचन में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण – हर्षिका सिंह

 

मण्डला 2 जून 2022

              सेक्टर अधिकारियों के प्रषिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को सम्पन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। अतः सभी अधिकारी अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करें। सेक्टर अधिकारी आवंटित क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र का भ्रमण करते हुये चैकलिस्ट अनुसार जांच कर बिन्दुवार प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। मतदान केन्द्रों में मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सम्पन्न हुये इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मीना मसराम, कुशल प्रशिक्षण डॉ टीपी मिश्रा, डॉ श्रीकांत श्रीवास्तव एवं डॉ अनिल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि आवंटित क्षेत्र में शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष निर्वाचन करना सेक्टर अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मतदान केन्द्रों में मतदान केन्द्र की व्यवस्था, सामग्री वितरण, मतदान प्रक्रिया का पालन, मतगणना तथा सामग्री जमा करने तक सभी गतिविधियों में सेक्टर अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सेक्टर अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के अधिकार भी प्रदान किये जाते हैं जिससे इनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। श्रीमति सिंह ने कहा कि मतदान केन्द्रों में पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश, फर्नीचर, रैम्प आदि की व्यवस्थाएं होनी चाहिये। भ्रमण के दौरान जिन केन्द्रों में भी कमी पाई जाती है तो तत्काल सीईओ जनपद तथा डीपीसी के संज्ञान में लाकर कमियों को पूरा करायें। जहां नेटवर्क नहीं है वहां रनर की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सेक्टर अधिकारी मतदाता जागरूकता अभियान में भी सहभागिता करें।

 

प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा बतलाया गया कि सभी अधिकारी अपने साथ मतदान केन्द्रों की सूची, नजरी नक्षा, कम्यूनिकेशन प्लान आदि की जानकारी रखें। प्रशिक्षण में मतदान दिवस के पूर्व, मतदान के दिन तथा मतदान के पष्चात की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रानी अवंती बाई स्कूल में बनाया गया मॉक पोलिंग बूथ

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया शुभारंभ

 

मण्डला 2 जून 2022

                  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिहं के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान से संबंधित सभी गतिविधियों के प्रशिक्षण एवं समझ के लिए जिला मुख्यालय पर तीन तथा ब्लॉक स्तर पर एक-एक मॉक पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के रानी अवंती बाई स्कूल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मॉक पोलिंग बूथ का शुभारंभ किया। उन्होंने पोलिंग बूथ में नियुक्त कर्मचारियों से मतदान की समस्त प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान को संपन्न कराने वाले सभी कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के सभी आवश्यक निर्देशों की जानकारी होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित कर्मियों से मतदान पेटी, मतदाता सूची से सत्यापन एवं अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता, प्राचार्य रानी अवंती बाई स्कूल, प्रवीण वर्मा एवं संबंधित उपस्थित थे। इसके पश्चात कलेक्टर ने जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में मतदान पेटियों की तैयारी एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी आईआरईएस श्री आर्मो को मतदान पेटियों के संबंध में जरूरी निर्देश दिये।

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाताओं को जागरूक करने किया जा रहा है नारे लेखन

 

मण्डला 2 जून 2022

                 राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मंडला जिले में 3 चरणों में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत के लिए निर्वाचन होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पंचायत से लेकर जिला स्तर पर मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने, उनके मत के महत्व को बताने तथा जागरूकता के लिए दीवारों पर नारे लेखन किया जा रहा है। इसी प्रकार अलग-अलग स्थानों पर मतदान के लिए शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत मोहगांव के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

मण्डला 2 जून 2022

                 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत मोहगांव के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत कौआडोगरी, बिलगडा एवं धनगांव के लिए डीपीसी बीपी ठाकुर, ग्राम पंचायत सुडगांव, उमरिया, सिंगारपुर तथा बडझर के लिए सहा.संचालक देवेन्द्र कुमार बारस्कर, ग्राम पंचायत चुभावल एवं खीसी के लिए परि. संचालक सलिल धगट, ग्राम पंचायत मोहगांवमाल, मोहगांवरैयत, उमरडीह, रयगांव तथा देवगांव के लिए जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र नंदकिशोर वास्कले, ग्राम पंचायत खाल्हेंगिठौरी, खैरीमाल,चाबी, अण्डियामाल, करेगांव तथा ठेभा के लिए बीईओं मवई एचएस परस्ते, ग्राम पंचायत गिठार, गिठार मलपहरी, झुरगींपोंडी, मुंगवानी,कुम्हर्रा तथा मलवाथर के लिए अ.वि.अ.ग्रा..यां.सेवा हमिद कुरैशी, ग्राम पंचायत बोडा़सिल्ली, पीपरदर्रा पिपरिया रैयर. मचला तथा मुनू के लिए अ.वि.अ.ग्रा.यां.सेवा आशीष वर्मा, ग्राम पंचायत कुड़ोपानी निधानी, हर्राटीकुर तथा बिलगांव के लिए सहा.यंत्री ग्रा.यां.सेवा श्रीकांत तिवारी, ग्राम पंचायत चंदवारा, पलेहरा तथा चौगान के लिए सहायक परियोजना समन्वयक केपी सैयाम जोनल ऑफिसर बनाये गये है। उक्त आदेश में रिजर्व में वन क्षेत्रपाल हंसराज चौहान, वन क्षे़त्रपाल दारासिंह बघेल, वन क्षेत्रपाल जेडी खरे, वन क्षेत्रपाल ऋषि तिवारी तथा वन क्षेत्रपाल सीएल झारिया शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत निवास के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

 

मण्डला 2 जून 2022

                 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत निवास के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत मेंढ़ी, खैरानी तथा झुरकी के लिए सहा. संचालक आरडी जाटव, ग्राम पंचायत मनेरी एवं पोंड़ी के लिए पर. संचालक सलिल धगट, ग्राम पंचायत कोहानी, गडरा तथा भलवारा के लिए सहायक परियोजना समन्वयक हीरेन्द्र, ग्राम पंचायत हाथीतारा, गुदलई तथा सतपहरी माल के लिए सहायक पिरयोजना समन्वयक के.के. उपाध्याय, ग्राम पंचायत हरिसिंगौरी माल, भीखमपुर तथा सुखरीसंग्रामपुर के लिए सहायक यंत्री जिला शिक्षा केन्द्र सुरेन्द्र यादव, ग्राम पंचायत थानमगांव के लिए सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सतीश कुमार रंगारे, ग्राम पंचायत जंगलियामोहपानी एवं पायलीवाहुर के लिए सहा. संचालक एन.एल.शरणागत, ग्राम पंचायत बस्तरीज, सिंघपुर, पिपरिया,सरसवाही तथा महरासिवनी के लिए उपसंचालक डॉ.यूएस तिवारी, ग्राम पंचायत हिरनाछापर एवं कंटगसिवनी के लिए सहायक यंत्री दिगम्बर सिंह, ग्राम पंचायत जबैधा, मोहगांव तथा बम्हहनी ससूरघुघरी के लिए प्रभारी सहायक यंत्री व्ही.एम. बावने, ग्राम पंचायत कोहका,मझगांव तथा पददीकोना के लिए  अ.वि.अ.ग्रा.या.वि सतीश कुमार राय, ग्राम पंचायत अमगंवा, भानपुर, विसौरा तथा जिल्हटी के लिए सहा.वाणिज्यकर अधिकारी अशोक आर्मो को जोनल ऑफिसर बनाये गये है। उक्त आदेश में वन क्षे़त्रपाल विवेक मिश्रा, सहा.वन संरक्षक जी.के. चतुर्वेदी , वन क्षे़त्रपाल प्रिवेश बराडे शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अन्य विभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर जारी

मण्डला 2 जून 2022

                 त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अलग-अलग अन्य विभागों द्वारा कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। इस क्रम में नैनपुर अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7440467331, निवास अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7987898975 तथा घुघरी अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9109663548, मवई क्षे़त्र के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 6265231447,बिछिया के लिए अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9575378364है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्विरोध निर्वाचन को प्रोत्साहित करने एवं सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए पंचायत पुरस्कार योजना

मण्डला 2 जून 2022

                 प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने समस्त कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईाओं को ग्राम पंचायत पुरस्कार योजना के तहत निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि पंचायत पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन को प्रोत्साहित करने एवं सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए निम्नानुसार पंचायत पुरस्कार योजना लागू की जा रही है।

निर्विरोध निर्वाचन प्रोत्साहन ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं को पुरस्कार राशि रूपये 5.00 लाख, सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध रूप से होने पर पुरस्कार राशि रूपये 7.00 लाख, ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं को पुरस्कार राशि रूपये 7.00 लाख, ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित हुए हैं को पुरस्कार राशि रूपये 12.00 लाख तथा पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुए हैं को पुरस्कार राशि रूपये 15.00 लाख  प्रदान की जाएगी।

 

वित्तीय प्रावधान

 

इस योजना में आने वाले व्यय लेखा शीर्ष (मांग संख्या – 74, मुख्य शीर्ष – 2515 उपशीर्ष – 196/197/198 योजना क्रमांक -8391- त्रि-स्तरीय पुरस्कार (आयोजनेतर) उद्देश्य शीर्ष – 42, वितरण शीर्ष -009) से विकलनीय होगा।

 

सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली पंचायतों के लिये पुरस्कार योजना

 

विकास एक सतत् प्रक्रिया है। पंचायतों के सर्वांगीण विकास के मापदण्ड तय किये गये है। इन विकास लक्ष्यों की पूर्ति करने वाली पंचायतों को 4 श्रेणियों में पुरूस्कार दिये जायेंगे।

 

महिला एवं बाल हितैषी पंचायत –

 

. महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उन्नयन की गतिविधियों को प्रोत्साहन।

. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सभी संसाधना से युक्त

ऑगनवाडियाँ।

ऽ कुपोषण से मुक्ति।

बेटियों और महिलाओं के कल्याण के लिए बनायी गयी योजनाओं का लाभ दिलाना।

 

जल परिपूर्ण पंचायत –

 

ऽ जल जीवन मिशन का अधिकतम उपयोग। , . जनभागीदारी से जल संरक्षण और संवर्द्धन। .

ऽ अमृत सरोवरों का निर्माण।

 

स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पंचायत –

 

ऽ शत-प्रतिशत घरों में शौचालय की उपलब्धता।

ऽ ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन हेतु संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत

क्रियान्वयन।

ऽ पंचायतों को उर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों का अधिकतम उपयोग।

ऽ पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के उपायों पर कार्य।

टीकाकरण।

ऽ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण। . बीमारियों की रोकथाम।

ऽ नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य संबंधी उपाय।

ऽ आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को।

 

आर्थिक रूप से आत्म निर्भर पंचायत –

 

ऽ नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कराधान की मजबूत व्यवस्था।

ऽ जन सहयोग और कर संग्रहण से ग्रामीणों को सुविधा और सेवा प्रदान करना।

ऽ स्व-सहायता समूहों का कौशल उन्नयन एवं बैंक लिंकेज। . मनरेगा अंतर्गत स्थायी आजीविका।

ऽ हर पात्र परिवार को आवास, राशन, गैस आदि की सुविधा।

 

प्रत्येक वर्ग के लिए 3 पुरस्कार प्रदान किया जायेगा –

 

प्रथम पुरस्कार – रूपये 50.00 लाख

द्वितीय पुरस्कार – रूपये 25.00 लाख

तृतीय पुरस्कार – रूपये 15.00 लाख

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले में मिला 1 नए कोरोना पॉजीटिव केस

 

मण्डला 2 जून 2022

विगत 24 घंटों में जिले में कोरोना के 1 नए पॉजीटिव केस मिला है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जंतीपुर बिछिया निवास 36 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील कि मॉस्क का उपयोग तथा सोषल डिस्टेसिंग का पालन करें।

Related posts

तहसीलदार घुघरी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 80.6 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

विश्व एड्स दिवस पर सप्ताहिक कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

’’मलेरिया रि-ओरिऐन्टेंशन प्रशिक्षण संपन्न हुआ’’

Reva India News

Leave a Comment