Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री आज रहेंगे मंडला और रामनगर के प्रवास पर किला परिसर में करेंगे भूमिपूजन तथा जनजाति गौरव सप्ताह समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

मण्डला 21 नवम्बर 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 22 नवम्बर को मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान दोपहर लगभग् 1 बजे पुलिस लाईन मंडला के ग्राऊँड में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे तथा किला परिसर में गोंडवाना साम्राज्य के गौरव राजा शंकरशाह एवं रघुनाथशाह की जन्मस्थली में मूर्ति स्थापना स्थल का भूमिपूजन करेंगे। श्री चौहान मंडला से रामनगर पहुंचकर मोतीमहल परिसर के ध्वज स्थल परिसर में पुष्पांजली अर्पित करेंगे। इसके पश्चात् जनजाति गौरव सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

कोदो-कुटकी के उत्पादों एवं गोंडी पैटिंग प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान रामनगर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार ’एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत् मंडला जिले से चयनित कोदो-कुटकी के उत्पाद तथा प्रोसेसिंग प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। श्री चौहान गोंडी पैटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर परंपरागत् घास-फूस से तैयार किए गए स्टॉल्स में प्रदर्शनी तैयार की जा रही है।

 

निर्माण कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

22 नवम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में जनजाति गौरव सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में श्री चौहान जिले के पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्रस्तावित अनेक निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

 

हितलाभों का होगा वितरण

 

जनजाति गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जनजाति कार्यविभाग के तहत् हेबीटेट राईट्स एवं सामुदायिक हकपत्र का वितरण करेंगे। इसके साथ ही श्री चौहान जनजाति महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण वितरण करेंगे। इसी प्रकार जनजाति परिवारों को बांस के पौधे का वितरण भी किया जाएगा। हितलाभ वितरण कार्यक्रम के तहत् श्री चौहान ’’मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम’’ योजना के तहत् वाहनों को रवाना करेंगे।

 

’’मैं बैगा हूँ’’ किताब का करेंगे विमोचन

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान जनजाति गौरव सप्ताह के समापन कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा बैगा जनजाति की संस्कृति पर आधारित तैयार की गई पुस्तक का विमोचन करेंगे। पुस्तक में बैगा जनजाति के संपूर्ण जीवनवृत की अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं, परंपराओं, संगीत, नृत्य, चिकित्सा पद्धति आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।

Related posts

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता

Reva India News

10 जुलाई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में विद्युत अधिनियम के प्रकरणों में छूट के संबंध में जानकारी  

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: बिलगांव में नर्मदा पथ पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Reva India News

Leave a Comment