Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा टायगर रिजर्व में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

मडला दिनांक 05.06.2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कान्हा टाइगर रिजर्व के तत्वाधान में ‘‘स्वच्छ बंजर अभियान‘‘ का आयोजन किया गया। बंजर नदी कान्हा टाइगर रिजर्व की दक्षिण-पूर्वी सीमा से लगकर लगभग 45 कि.मी. बैहर के पास समनापुर से मोचा के नजदीक कुटवाही गांव तक बहती है। इस 45  कि.मी. को 10 छोटे-छोटे भागों में विभाजित कर लगभग 150 लोगों की सहभागिता से इस सफाई अभियान को सुबह 6.00 बजे से 8.00 बजे तक पूर्ण कराया गया। सफाई अभियान में कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वयं सेवी संस्था विष्व प्रकृति निधि-भारत, सतपुड़ा फाऊण्डेशन एवं डब्ल्यू.पी.एस.आई. के प्रतिनिधि, कान्हा टाइगर रिजर्व के आसपास बने रिसोर्ट के सदस्य एवं ईको विकास समिति के सदस्यों ने सहभागिता दी तथा बंजर नदी में फैले लगभग 250 कि.ग्रा. कचरे जिसमें प्लास्टिक के पैकेट, बोतल, कांच इत्यादि अजैविक कचरे का संग्रहण किया गया।
इसके अतिरिक्त कान्हा टाइगर रिजर्व के अन्य परिक्षेत्रों में भी आज इस अभियान को चलाकर नदियों को साफ करने का अभियान चलाया गया परिक्षेत्र सुपखार में हालोन नदी के क्षेत्र में तथा परिक्षेत्र मोतीनाला में  फेन नदी के 10 किलोमीटर के हिस्से को 5 भाग में बांट कर लगभग 50 लोगों में जिसमें कि इको विकास समिति के सदस्य तथा कर्मचारी शामिल थे ने सफाई का अभियान चलाया। परिक्षेत्र समनापुर एवं गढ़ी में बच्चों एवं ग्रामीण जनों द्वारा पौधारोपण साफ-सफाई के अतिरिक्त पौधारोपण का कार्य किया गया। कार्य में अर्थ फोकस फाउंडेशन के सदस्य द्वारा भी भाग लिया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यक्रम में श्री एस.के. सिह, भा.व.से., क्षेत्र संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व, श्री एन.एस. यादव, संयुक्त संचालक, बफर जोन, कान्हा टाइगर रिजर्व, श्री सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक, सिझौरा, श्री संजीव कुमार शर्मा, पार्क अधीक्षक, परिक्षेत्र अधिकारी श्री अखिलेष चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया। जिसमें विष्व प्रकृति निधि-भारत के प्रतिनिधि द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेष देने हेतु नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्री एस.के. सिह, भा.व.से., क्षेत्र संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए नदी, पेड़ पौधों, मृदा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को विस्तार से बताया गया।

Related posts

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 9 नवंबर को

Reva India News

नवीन फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी

Reva India News

कोविड संकट में चिकित्सक धर्म मानकर अपने कर्त्तव्य का पालन कर रहे डॉ. अंकित जयसवाल

Reva India News

Leave a Comment