Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रौढ़ साक्षरता के लिए प्रारंभ हुआ ’नवभारत साक्षर’ अभियान कलेक्टर ने पीपरपानी में महिलाओं को किया प्रेरित

मण्डला 19 मई 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में 19 मई से जिले भर में प्रौढ़ साक्षरता के लिए ’नवभारत साक्षरता’ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के 615 शासकीय माध्यमिक शालाओं में कक्षाओं के संचालन के लिए सामाजिक चेतना केन्द्र बनाए गए हैं। इन सामाजिक चेतना केन्द्रों में अक्षरसाथी एवं वॉलेंटियर्स के माध्यम से निरक्षरों को अक्षरज्ञान देकर उन्हें साक्षर बनाया जाएगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ’नवभारत साक्षरता’ कार्यक्रम के तहत सामाजिक चेतना केन्द्र पीपरपानी पहुंची। उन्होंने साक्षर बनने के लिए आई महिलाओं से आत्मीय चर्चा करते हुए उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एसीईओ श्री मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, डीपीसी श्री ठाकुर, एपीसी मुकेश पांडे एवं श्री वर्मा, श्री उपाध्याय एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

अब अंगूठा नहीं बल्कि नाम लिखना है

 

श्रीमती सिंह ने उपस्थित निरक्षरों से कहा कि नियमित रूप से कक्षाओं में आकर अपना नाम, गिनती तथा आधारभूत ज्ञान जरूर प्राप्त करें। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सामाजिक चेतना केन्द्रों में साक्षर बनने के बाद अपने बैंकिंग सहित अन्य स्थानों पर अब अपना अंगूठा नहीं लगाना है बल्कि अपना नाम लिखकर हस्ताक्षर करना है। कलेक्टर ने इस दौरान अक्षरसाथियों एवं अक्षर ज्ञानदान के लिए स्वेच्छा से पहुंचे वॉलेंटियर्स से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी अपने घर, अपने आसपास अन्य लोगों को भी वॉलेंटियर बनने प्रेरित करें तथा निरक्षरता के अंधकार को मिटाने में परिवार, समाज तथा प्रशासन का सहयोग करें।

 

महिलाओं ने कलेक्टर का किया धन्यवाद

 

निरक्षर महिलाएं एवं पुरूष ’नवभारत साक्षरता’ कार्यक्रम के तहत अक्षरज्ञान सीखने के लिए उत्साहपूर्वक पहुंची। उन्होंने पीपरपानी सामाजिक चेतना केन्द्र में कलेक्टर हर्षिका सिंह से अपनी निरक्षरता के अनुभव साझा करते हुए अब साक्षर बनने के संबंध में उत्साहपूर्वक बात की। सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से कलेक्टर द्वारा प्रौढ़ शिक्षा के लिए किए जा रहे इस अनुकरणीय प्रयास के लिए आत्मीय धन्यवाद दिया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी को अक्षरज्ञान सीखने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

Related posts

एचसीएल टेकबी प्रोग्राम में बनायें अपना कैरियर 12वीं गणित संकाय के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर  

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ ने किया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

जिला चिकित्सालय मण्डला में दो दिवसीय नेत्र शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment