Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 जून 2022

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होगी विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां

सहस्त्रधारा में आयोजित होगा रैली, शपथ एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम

 

 मण्डला 4 जून 2022

मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर के सभी पंचायत क्षेत्र में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिह ने सभी सीईओ जनपद, महिला बाल विकास विभाग, खेल विभाग, एनआरएलएम, सभी एनजीओ तथा वॉलिंटियर्स को कहा है कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि 5 जून को प्रातः 6 से 9  बजें तक रैली नर्मदा नदी के किनारे की सभी पंचायतों एव घाटों पर मतदान शपथ, आरती तथा मतदान केंद्रों के आसपास वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मतदाता जागरूकता के लिए अनेक प्रकार के नवाचार भी करें। उन्होंने मानव श्रृंखला सहित अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने मुख्यालय में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी, मैराथन आदि भी आयोजित किए जाए। सहस्त्रधारा में स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जन अभियान परिषद, खेल विभाग एवं सभी विभागों की उपस्थिति में रैली, मतदान शपथ तथा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पेट्रोल एवं डीजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करें- कलेक्टर

 

 मण्डला 4 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 का कार्यक्रम घोषित होने के फलस्वरूप चुनाव कार्य, प्रशासनीक कार्य, कानून व्यवस्था, चुनाव गतिविधियों में लगे वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल की समुचित उपलब्धता एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले के समस्त पेट्रोल एवं डीजल पंप के प्रोपराईटर, भागीदार, संचालक त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 का पूर्ण होने तक अपने संस्थान में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक बनाये रखगे। प्रत्येक पेट्रोल, डीजल पंप के प्रोपराईटर, भागीदार, संचालक चुनाव कार्य पूर्ण होने तक 2000 (दो हजार) ली डीजल एवं 1000 (एक हजार) ली. पेट्रोल का रिर्जव स्टॉक सुरक्षित रखे। इसकी गणना डेड स्टॉक को छोड़कर की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मवई एवं घुटास क्षेत्र के उम्मीदवारो के लिए अदेय प्रमाण पत्र जारी करने 3 केंद्र निर्धारित, अवकाश के दिनों में भी प्रदाय किए जाएंगे प्रमाण पत्र-

 

 मण्डला 4 जून 2022

त्रि- स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की सुविधा हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम घुटास व मवई में अदेय प्रमाण जारी करने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। उम्मीदवार अपने विद्युत विभाग का अदेय प्रमाण पत्र वितरण केन्द सिझौरा, विद्युत उपकेन्द्र मवई तथा ग्राम पंचायत भवन घुटास कार्यालय से  प्राप्त कर सकते है। अवकाश के दिनों में भी कार्यालयीन समय पर अदेय प्रमाण पत्र दिये जा सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले में 2 कोरोना केस मिले

 

मण्डला 4 जून 2022

3 जून 2022 की शाम 3 बजे से 4 जून 2022 की शाम 3 बजे तक 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डुगंरिया ब्लाक नैनपुर निवासी 24 वर्षीय पुरूष एवं बरखेडा ब्लाक बिछिया निवासी 31 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत बीजाडांड़ी के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

 

मण्डला 3 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत बीजाडांड़ी के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत टिकरिया एवं पिपरियाबुदरा के लिए सहा. आयुक्त् राजेश उइके, ग्राम पंचायत उदयपुर, समनापुर तथा जमुनिया के लिए डी.पी.सी बी.पी ठाकुर, ग्राम पंचायत ढुढवा, मगरधा तथा तरवानी के लिए सहा. संचालक देवेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत बीजाडांड़ी, खम्हेरखेड़ा, बारंगदामाल तथा धनवाही के लिए सहायक परियोजना समन्वक के.पी. सैयाम, ग्राम पंचायत रमतिला एवं विजयपुर के लिए सहायक परियोजना समन्वयक मनीष दुबे, ग्राम पंचायत मैली, बेलखेड़ी तथा बरौची के लिए संचा मत्स्य उद्योग एल.एस. सैयाम, ग्राम पंचायत देवरी एवं बेरपानी के लिए जिला उद्योग एवं  व्यापार केन्द्र नंदकिशोर वास्कले, ग्राम पंचायत पिण्डरई, जमठार, खापामाल तथा बरवाही के लिए जिला खेलकूद अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत लालपुर, सांगवा, तथा खनौरा के लिए सहा. वाणिज्यकर अधिकारी विवेक मरावी, ग्राम पंचायत मानिकसरा, बरगांव तथा भटाडंुगरियामाल के लिए अ.वि.अ. जल संसाधन  प्रदीप परस्ते, ग्राम पंचायत चरगांवमाल, लावरमुडिया, पाठाचौरई तथा कालपी के लिए सांख्यिकीय अधिकारी एल.एस. मसराम, ग्राम पंचायत कटंगी, पौडीमाल  तथा भौड़ी के लिए सहा.संचा. शिक्षा एम.एस.सेन्द्राम, ग्राम पंचायत पौनियामाल, चरगांवकला, बिलनगरीमाल तथा लहसर के लिए सहा.यंत्री ग्रा.यां.सेवा श्रीकांत तिवारी, ग्राम पंचायत छिंदगांव एवं भैसवाही अ.वि.अ.ग्रा.यां.सेवा आशीष वर्मा जोनल ऑफिसर बनाये गये है। उक्त आदेश में रिजर्व में  आयुष अधिकारी नरेन्द्र कुमार पटेल, वन क्षेत्रपाल सीमा मरावी,वनक्षे़पाल सुश्री श्रुतिबाला ठाकुर, वन क्षेत्रपाल, सुरेन्द्र सिंह जाटव, वन क्षेत्रपाल प्रहाद प्यासी, वनक्षेत्रपाल स्वाति यादव, वन क्षेत्रपाल राकेश शाक्यवार शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत नारायणगंज के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

 

मण्डला 3 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत नारायणगंज के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत सिंगौधा, पाठा, कुण्डा तथा पिण्डरईमाल के लिए सहा.संचालक रोहित बड़कुल, ग्राम पंचायत देवहार एवं खम्हरिया के लिए जिला रेशम अधिकारी चितेन्द्र द्विवेदी, ग्राम पंचायत मानेगांव एवं घोंटखेड़ा के लिए सहा.संचा. होमेन्द्र पटले, ग्राम पंचायत पटेहरा, कुड़ामैली तथा कार्यपाल यंत्री ए.एस.कुशरे, ग्राम पंचायत माडोगढ, कोबरीकला, सलैया, शाहा तथा कोण्डरा उर्फ चौकी के लिए सहा.यत्री अमित शाह, ग्राम पंचायत उर्फ नारायणगंज, खैरी तथा पदमी उर्फ मोहगांव के लिए सहा.यंत्री आशुतोष गुप्ता, ग्राम पंचायत भावल, चिरईडोंगरी, कोण्डरामाल तथा गुजरसानी के लिए अनु.अधि. पी.के. चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत बम्हनी परतला, अमदरा तािा मझगांव के लिए सहा.यंत्री मूलचंद मरावी, ग्राम पंचायत कूम्हा,मैली, चंदेहरा तथा बीजेगांव के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री एम.एल. अलावा, ग्राम पंचायत बबलियामाल, नैझर तथ डोभी के लिए सहायक यंत्री आशुतोष गुप्ता, ग्राम पंचायत मल्ठार, डालाखापा, बरबटी तथा जेबरा के लिए अनु.अधि. पी.के. चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत जुझारी ,फडकीमाल तथा सिवनीमाल के लिए सहायक यंत्री मूलचंद मरावी, सुखराम, बनार देवरीकला तथा खिन्हा के लिए परि.अधिकारी अनूप नामदेव, ग्राम पंचायत मुकासखुर्द, छपरा, चकदेही तथा कापा के लिए परि. अधिकारी संजीव मोहर  जोनल ऑफिसर बनाये गये है। उक्त आदेश में रिजर्व में एस.डी.ओं. के एस रंधा, वन क्षेत्रपाल विवेक मिश्रा, वनक्षेत्रपाल सीएल झारिया, सहा,यंत्री प्रदीप चौरसिया, सहा.यंत्री नूपेन्द्र सिंह, उपयंत्री मुख्तार अहमद खानख् उपयंत्री एस.के. चतुर्वेदी शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

बिछिया क्षेत्र के स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण

कलेक्टर और एसपी ने देखी व्यवस्थाए

 

 मण्डला 4 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की व्यवस्थाओं को देखने के लिए कलेक्टर एवं एसपी ने बिछिया क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बिछिया मुख्यालय के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम में मतदान पेटियों को रखने के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम बिछिया को स्ट्रांग रूम में टेबल मतदान पेटी आदि के बारे में जरूरी निर्देश दिए और कमरों के सुधार कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने एसडीएम कार्यालय में भी दौरा कर अतिरिक्त व्यवस्था के निर्देश दिए।

पड़रिया कन्या शिक्षा परिसर में कराए व्यवस्था

 

कलेक्टर एवं एसपी ने बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बिछिया के समीप स्थित पडरिया में कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण करते हुए एसडीएम बिछिया को निर्देशित किया कि कन्या शिक्षा परिसर में मतदान कर्मियों के रुकने की व्यवस्था एवं सामग्री वितरण की व्यवस्था आदि का इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि परिसर में ही महिलाओं के लिए अलग से रुकने की व्यवस्था करे। इसी प्रकार सामग्री वितरण संबंधी कार्यवाही के लिए भी परिसर में अलग व्यवस्था बनाएं। उन्होंने ईई आरईएस एवं सहायक आयुक्त को कन्या शिक्षा परिसर में मतदान कर्मियों के लिए रात्रि विश्राम, पानी सहित अन्य जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ठोड़ा एवं औराई मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

 

 मण्डला 4 जून 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के मद्देनजर बिछिया क्षेत्र के ठोड़ा एवं औरई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत बिजली कनेक्शन कराएं। इसी प्रकार मतदान केंद्र की मरम्मत, सुधार कार्य,पुताई, परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था, पानी आदि जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, एसीईओ श्री मरावी, नायब तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी, सीईओ जनपद बिछिया एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाता जागरूकता के लिए मेहंदी प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण

 

 मण्डला 4 जून 2022

जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता गतिविधियां जारी है। इसी क्रम में अलग अलग परियोजना में मतदाता जागरूकता के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर मतदान का संकल्प भी लिया गया। जिले की सभी पंचायतों में मतदाता जागरूकता के लिए नारे लेखन एवं मतदान शपथ के आयोजन भी किए जा रहे हैं।

 

 

 

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 अप्रैल 2023

Reva India News

“BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 3 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment