Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में  तीन दिवसीय ग्रीष्म ऋतु सर्वेक्षण का आयोजन

10 राज्यों के 55 पक्षी विशेषज्ञ शामिल
कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत दिनांक 10 से 12 जून, 2022 तक प्रथम ग्रीष्म ऋतु पक्षी सर्वेक्षण का आयोजन हो रहाहै। यह पक्षी सर्वेक्षण कार्य श्री सुनील कुमार सिंह, क्षेत्र संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व के निर्देशन एवं वाईल्डलाईफ एंड नेचर, इंदौर की संस्था के सहयोग से किया जा रहा है। यह इस साल का दूसरा पक्षी सर्वेक्षण है, अलग अलग ऋतु में सर्वेक्षण करने से पक्षियों की विभिन्न प्रकार की जातियों के बारे में जानकारी मिलती है.
संयुक्त संचालक श्री नरेश सिंह यादव द्वारा प्रतिभागियों को कान्हा के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष  श्री सुरेंद्र बागड़ा ने बताया कि इस सर्वेक्षण कार्य में स्वयंसेवकों का रुझान बहुत  अधिक था और अनुभव को आधार बनाते हुए देश के 10 राज्यों से 55 पक्षी विशेषज्ञ को चुना गया हैं।
पक्षी सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना करना है, इस तरह के सर्वेक्षण से पक्षियों के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करना है, उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार में कोई बदलाव आदि का अध्ययन करना है। कान्हा के पार्क अधीक्षक श्री सुनील सिन्हा ने बताया कि सर्वेक्षण में 2 से 3 समूह को कान्हा टायगर रिजर्व के अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाएगा और सर्वेक्षण किया जाएगा। इस तरह के सर्वेक्षण से विभाग को पक्षियों के आकड़ों को एकत्रित करने में सहायता मिलती है, तथा निष्कर्ष के अनुसार पक्षियों के संरक्षण हेतु योजना तैयार की जा सकेगी।

Related posts

संत सम्मेलन भागवत कथा पर ध्वज स्थापना .महायज्ञ की तैयारी

Reva India News

सिंगारपुर में रैली निकालकर स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment