Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान 

मंडला एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला द्वारा आज मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिनमे एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश बैरागी गन्नू भैया के मार्गदर्शन में जिला इकाई मण्डला के अध्यक्ष कपिल वर्मा एवम यूनियन के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित पम्पलेट ग्रामीण क्षेत्रो में बाटी एवम चस्पा की गयी , यूनियन के सदस्यों द्वारा बिनेका,कम्पोज़ कालोनी,सेमरखपा आदि में घरों में जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए पम्पलेट दी गयी, ग्रामीण क्षेत्रो में कार्य कर रहे श्रमिको को भी सामूहिक रूप मतदान के अधिकार से अवगत कराया गया । साथ ही जिले में प्रसारित समाचार पत्रों के माध्यम से मण्डला से लगी ग्राम पंचायतों,जिले के 9 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में भी इन पम्पलेट को पहुचाया गया ।

मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश बैरागी,

जिला इकाई मण्डला के जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा , एसपी तिवारी, संदीप चतुर्वेदी, लखन भांडे,टीकाराम चौधरी एवम यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026: शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में नवाचार और रचनात्मकता को मिला प्रोत्साहन डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, एआई पर वाद-विवाद और पैनल चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों ने व्यक्त किए विचार

Reva India News

उन्नत हाथकरघा एवं ताना मशीन का क्रय करने निविदा आमंत्रित

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment