Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 जुलाई 2022

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीसरे चरण के लिए आयोजित निर्वाचन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

 

मण्डला 2 जुलाई 2022

                 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण के पंचायत निर्वाचन के लिए नियुक्त मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों से कहा कि निर्वाचन प्रशिक्षण को गंभीरता से ले तथा अपनी शंकाओं का समाधान जरूर करें। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को कहा कि प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए मतदान कर्मियों को तृतीय चरण के निर्वाचन के लिए भी नियुक्त किया जाएगा, ऐसे में सभी मानसिक रूप से तैयार रहें। उन्होंने निर्वाचन प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक चर्चा करते हुए निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक रंजीत गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

ईव्हीएम वेयरहाउस त्रैमासिक निरीक्षण 4 जुलाई को

 

मण्डला 2 जुलाई 2022

                अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के तारतम्य में 4 जुलाई 2022 को प्रातः 11 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में स्थित नव निर्मित वेयर हाऊस को खोलकर त्रैमासांत जून 2022 का त्रैमासिक निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने संबंधितों को निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

द्वितीय चरण के तीनों जनपदों में मतदान हुआ शांतिपूर्ण सम्पन्न

 

मण्डला 2 जुलाई 2022

                त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत 1 जुलाई को द्वितीय चरण में मण्डला, मोहगांव तथा घुघरी में मतदान हुआ। तीनों जनपदों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डला में 53239 पुरूष तथा 53733 महिला मतदाताओं के साथ कुल 106972 व्यक्तियों ने मतदान किया। इस प्रकार मण्डला जनपद में कुल 78.40 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार मोहगांव में 23379 पुरूष तथा 23777 महिला मतदाताओं के साथ कुल 47156 व्यक्तियों ने मतदान किया। इस प्रकार मोहगांव जनपद में कुल 80.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार घुघरी में 27483 पुरूष तथा 27685 महिला मतदाताओं के साथ कुल 55168 व्यक्तियों ने मतदान किया। इस प्रकार घुघरी जनपद में कुल 80.13 प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत मण्डला, मोहगांव तथा घुघरी में 1 जुलाई को मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र की जनता एवं मतदाताओं, मतदान कर्मियों के प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 2 जुलाई 2022

                जिले में इस वर्ष एक जून से 2 जुलाई के दौरान 156 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 255.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 99.8 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को नैनपुर में 9.6 मि.मी., बिछिया में 2.1 मि.मी एवं नारायणगंज में 11.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 2 जुलाई को 3.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना

 

मण्डला 2 जुलाई 2022

                अधीक्षक डाकघर मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग फिलाटेली छात्रवृत्ति योजना “दीन दयाल स्पर्श योजना” वर्ष 2022-23 के अंतर्गत कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करता है, जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 9 तक प्रत्येक कक्षा में चयनित 10-10 विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि रु 6 हजार एक वर्ष के लिए होगी। विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in से अथवा मंडला व डिंडोरी जिले के प्रतिभागी अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग मंडला के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

 

योजना के लिए पात्रता शर्तें

 

आवेदक को सम्बंधित विद्यालय में स्थित सक्रिय फिलाटेली क्लब का सदस्य होना चाहिए, यदि किसी विद्यालय में फिलाटेली क्लब नही है तो विद्यार्थी व प्रतियोगी का किसी भी डाकघर में सक्रिय फिलाटेली जमा खाता होना चाहिए, बिना फिलाटेली जमा खाते के आवेदन पर विचार नही किया जायेगा। प्रतियोगी का विगत परीक्षा का परिणाम 60 प्रतिशत अथवा समान्तर ग्रेड से अधिक होना चाहिए। एससी, एसटी प्रतिभागियों के लिए 5 प्रतिशत की रियायत प्रदान की जायेगी।

 

चयन प्रक्रिया

 

चयन प्रक्रिया में 2 स्तर होंगे। स्तर 1 – लिखित क्विज परीक्षा 18 सितम्बर 2022 को आयोजित की जायेगी, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न समसामयिकी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल व संस्कृति प्रत्येक से 5 प्रश्न एवं स्थानीय व राष्ट्रीय फिलाटेली से सम्बंधित क्रमशः 10 एवं 15 प्रश्न रहेंगे। लिखित क्विज की समयावधि एक घंटा रहेगी। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र द्वारा स्थान एवं समय की सूचना दी जायेगी। लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कोई भी यात्रा व्यय देय नही होगा। स्तर 2 – लिखित क्विज में चयनित विद्यार्थियों को स्तर 2 में भाग लेने के लिए फिलाटेली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा, फिलाटेली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक रहेगी। फिलाटेली प्रोजेक्ट हेतु विषय अलग से सूचित किये जायेंगे।

 

आवेदन प्रक्रिया

 

उक्त छात्रवृति योजना में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र नजदीकी डाकघर में उपलब्ध होंगे तथा निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र अंतिम तारीख को समय 4 बजे तक या उससे पहले अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग मंडला 481661 के कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड, स्पीड पोस्ट व साधारण डाक के माध्यम से भेजा जाना है। आवेदन पत्र के लिफाफे पर स्पष्ट रूप से दीन दयाल स्पर्श छात्रवृति योजना वर्ष 2022-23 लिखा हुआ होना आवश्यक है। आवेदन पत्र प्रेषित करने की समय सीमा 18 जुलाई 2022 से 26 अगस्त 2022 समय 4 बजे तक है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आज

 

मण्डला 2 जुलाई 2022

                श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रमोदय आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को होना निर्धारित है। जिले में उक्त आयोजित परीक्षा का केन्द्र शासकीय रानी आवंती बाई कन्या उच्च.माध्यमिक विद्यालय मंडला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सिगंल यूज प्लास्टिक बैन के संबंध में नगरपालिका की कार्यवाही

 

मण्डला 2 जुलाई 2022

                मुख्य नगरपालिका से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय,भोपाल के निर्देशानुसार प्लाास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन एवं भंडारण परिवाहन क्रय विक्रय एवं उपयोग 01 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित किया गया है कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में 2 जुलाई 2022 को चिलमन चौक एवं उदय चौक में जैन प्लास्टिक एवं जगदम्बा प्लांस्टिक की दुकानों में नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा गठित टीम एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर की टीम के द्वारा औचक निरीक्षण कर प्लेटस जप्ती कार्यवाही की गई । साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे- प्लास्टिक बड्स (ईयर बड, गुब्बाजरों की डंडी, कैण्डीस, आईसक्रीम की डंडी) कटलरी आईटम (प्लेटस,कप्सक,ग्लाबस,कांटे,चम्मीच,चाकू,ट्रे) पैकेजिंग (मिठाई डब्बा ,शादी कार्ड,सिगरेट पैकेट) अतिरिक्तल आईटम 100 माईक्रोन से कम के फ्लैक्स बैनर, थर्माकोल के सजावटी आईटम का उपयोग न करने की समझाईश दी गई । साथ ही प्रतीत्माक चालानी कार्यवाही की गई आज की कार्यवाही में श्री डॉ.एस.के.खरे (वैज्ञानिक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), श्री आईद परवेज सहायक यंत्री प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर, श्री एस.सी.चौधरी प्रभारी स्व्च्छता निरीक्षक, श्री पुष्पेंन्द्र पाण्डेय, श्री राजेश गोदरे, श्री रवि टकोरिया वार्ड सुपरवाईजर एवं श्री मुकेश सिंगरौरे के द्वारा की गई। न.पा.परि.अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा (अमित) शुक्ला, न.पा.परि.  उपाध्यक्ष श्री गिरीश चंदानी,एवं श्री अशोक कछवाहा स्वास्थ्य सभापति न.पा.परि.मंडला के द्वारा नगर वासियों एवं व्यापारियों से अपील की गई है की नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन का उपयोग एवं भंडारण न करें। साथ ही बाजार आते समय कपड़े के थैले का उपयोग करे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बरसात में संक्रामक बीमारियों से बचने एडवाईजरी

 

मण्डला 2 जुलाई 2022

                बरसात में संक्रामक बीमारियों से बचने स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जारी एडवाईजरी के अंतर्गत कोविड-19 कोरोना महामारी के अलावा वर्तमान समय में बरसात के समय में जलजनित बीमारी होने की संभवना हो सकती है। बरसात में अक्सर दस्त, उल्टी, बुखार, आव, पेट दर्द, पेचिस, पीलिया, टाइफाइड, डायरिया जैसी बीमारियां होती हैं। बीमारी से बचने के लिए सावधान रहें, बीमार न हों इसके उपाय करें एवं स्वास्थ्य रहें।

बीमारी से कैसे बचें – उल्टी, दस्त, पेचिस, आव, संक्रामक बीमारी से बचने के लिए ताजा भोजन का सेवन करें। शुद्ध पानी पीयें, कुऐं, नदी, नाला का पानी न पीयें, पानी क्लोरीनेशन कर के पीयें, सड़ी-गली सब्जी, फल, बासा खाना न खायें, मांस का उपयोग बरसात के दिनों में सेवन न करें। व्यक्तिगत स्वच्छता अपनायें, खाने के चीजों को छूने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें, संक्रमित चीजों को छूने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें, भोजन खाने के पहले या शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोयें, स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें।

उपचार – डॉ. के परामर्श से उल्टी, दस्त के लिए टेबलेट फ्यूराजोलाडिन, मेट्रोजिन डायक्लोमिन, मेट्रोक्लोरापामाइड, जिंक, ओ.आर.एस. का घोल, खीरा, दही, सिकंजी, चावल का पानी तथा तरल पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन करें।

सुझाव – दस्त से संबंधित संक्रामक बीमारी होने पर नजदीकी अस्पताल जायें, ग्राम स्तर में आशा कार्यकर्ता डीपो होल्डर के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त करें।

बरसात के दिनों में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगु, चिकुनगुनिया, फायलेरिया जैसे गंभीर बीमारी होती है। गंदा पानी, नाली, गडढों में पानी एकत्रित होने से मच्छर के लारवा से अण्डें पनपते हैं।

मलेरिया – मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से मलेरिया होता है। डेंगू – डेंगू का लारवा साफ पानी में पैदा होता है जैसे कूलर, टूटे हुए टायर, टंकी में एडीज मच्छर के लारवा पनपते है। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। चिकुनगुनिया – इसका वायरस सीधे हडडी पर अटैक करता है जिसे असहनीय दर्द होता है। मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, फायलेरिया कैसे बचें – घर के आस-पास की सफाई रखें, पानी इकटठा न होने दें, गडडों को भरे जायें, टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें। इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें, कूलर व टंकी का पानी को एक सप्ताह में खाली करें, नीम का धुआं करें, शाम के समय खिड़की दरवाजा बंद रखें, रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें।

मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें। इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें। .सुझाव – बुखार आने पर नजदीकी अस्पताल जाकर खून की जांच कारायें एवं ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के पास जाकर खून की जांच करायें और दवायें प्राप्त करें।

Related posts

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जनसमस्या निवारण शिविर 2 जुलाई को

Reva India News

ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा क्लोरिनेशन  

Reva India News

Leave a Comment