Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नियमित योग अभ्यास

मंडला, 18 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिलेभर में योग संबंधी गतिविधियों एवं अभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के प्रमुख स्थलों पर प्रतिदिन योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योग दिवस के पूर्व जिले में विभिन्न योगासनों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है, जिनमें ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, भुजंगासन, गोमुखासन, वज्रासन, मकरासन, धनुरासन, नौकासन, सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम आदि शामिल हैं। भारत सरकार ने योग के माध्यम से विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। योग तनाव को कम करने, शरीर को स्वस्थ रखने तथा सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से ‘‘घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग’’ के संदेश के साथ जिलेभर में योग जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए समय निकालें और स्वस्थ एवं निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

 

नौकासन

 

नौकासन योग का एक महत्वपूर्ण आसन है, जिसमें शरीर की आकृति नाव (नौका) जैसी दिखाई देती है।

 

करने की विधि

 

  1. समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं।
  2. दोनों पैरों को साथ रखें और हाथों को शरीर के बगल में रखें।
  3. गहरी सांस लेते हुए सिर, कंधे, हाथ और पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं।
  4. हाथों को पैरों की ओर सीधा रखें।
  5. शरीर का भार नितंबों पर संतुलित करें।
  6. सामान्य श्वास लेते हुए 10-30 सेकंड तक स्थिति बनाए रखें।
  7. धीरे-धीरे वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

 

लाभ

 

  1. पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  2. पाचन तंत्र को बेहतर करता है।
  3. कमर और पीठ को मजबूत करता है।
  4. पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक है।
  5. एकाग्रता और संतुलन बढ़ाता है।

 

सावधानियाँ

 

  1. गर्भावस्था में न करें।
  2. गंभीर कमर दर्द, हर्निया या हाल की सर्जरी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
  3. उच्च रक्तचाप या हृदय रोग वाले व्यक्ति विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में करें।
  4. यह आसन प्रातः खाली पेट करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है।

Related posts

सीआरपीएफ जवानों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच की गई

Reva India News

लैपटॉप योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों के खातों में 25 हजार रुपये अंतरित

Reva India News

आमाटोला एवं पुरवा में अवैध शराब जप्त जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर तिंदनी एवं कौरगांव में ली गई तलाशी

Reva India News

Leave a Comment