Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 सितम्बर 2022

नगरीय निकायों के लिए व्यय लेखा प्रशिक्षण आयोजित

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए व्यय लेखा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पंचायत सभाकक्ष में व्यय लेखा के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों एवं उनके सहायकों की उपस्थिति में व्यय लेखा प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

 

 

 

 

 

 

ओलिन कार्य के लिए प्रभारी एवं सहायकों की नियुक्ति

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा ओलिन के माध्यम से प्रस्तुत नाम-निर्देशन, शपथ पत्र के साथ अन्य अभ्यर्थी की जानकारी म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर में दर्ज करने के कार्य में आरओ की सहायता ई-मेल करने तथा म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त ई-मेल की हार्डकॉपी निकालकर संकलित कर जिला कार्यालय एवं आयोग को भेजने संबंधी कार्य के लिए प्रबंधक लोकसेवा मंडला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ओलिन एवं अन्य संबंधित कार्यों में नोडल अधिकारी की सहायता के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर उनके नेतृत्व में अन्य कार्मिकों को भी नियुक्त किया गया है।

मैनेजर ई-गवर्नेंस सोसायटी विपिन पांडे को उक्त कार्य के लिए प्रभारी बनाया गया है। सहायक के रूप में सहायक प्रबंधक अजय चौधरी, पटवारी पुष्पलता वाकलवार एवं विजय आर्मो तथा स्थाईकर्मी मनेश श्रीवास को नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नाम-निर्देशन प्राप्त करने के दिनांक से प्रतीक आवंटन तक ओलिन कार्य के लिए निर्धारित अधीक्षक भू-अभिलेख मंडला के कम्प्यूटर कक्ष में अपनी टीम के अन्य कार्मिकों की बैठक व्यवस्था, कम्प्यूटर, प्रिंटर नेट कनेक्टिविटी आदि सुनिश्चित कराएंगे। प्रतिदिन का कार्य समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने का उत्तर दायित्व नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी का रहेगा।

 

 

 

 

 

बम्हनी नगरीय निकाय के लिए जोनल (सेक्टर) ऑफीसर नियुक्त

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय निकाय) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु नगरीय निकाय बम्हनी के लिए अधिकारियों को जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के तहत बम्हनी नगरीय निकाय के रानी दुर्गावती वार्ड क्रं. 2, भगत सिंह वार्ड क्रं. 3 तथा जवाहर वार्ड क्रं. 5 के लिए सहायक संचालक होमेन्द्र पटले, महात्मा गांधी वार्ड क्रं. 7, विवेकानंद वार्ड क्रं. 8 तथा तिलक वार्ड क्रं. 10 के लिए ईईपीएचई यूएस कुशरे, इंदिरा गांधी वार्ड क्रं. 14, रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रं. 15 तथा हनुमान जी वार्ड क्रं. 1 के लिए एई पीएचई अमित शाह, श्रीराम वार्ड क्रं. 12 तथा शास्त्री वार्ड क्रं. 13 के लिए एई आरईएस प्रदीप चौरसिया, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रं. 6, शीतला वार्ड क्रं. 9, डॉ. अम्बेडकर वार्ड क्रं. 11 तथा आजाद वार्ड क्रं. 4 के लिए सहा.वाणि.अधिकारी अशोक आर्मो को जोनल (सेक्टर) ऑफीसर नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने नियुक्त जोनल (सेक्टर) अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने जोन में प्रत्येक मतदान केन्द्र का अनिवार्य रूप से तत्काल भ्रमण कर सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। पार्षद पद के लिए मतदान ईव्हीएम से होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान कार्य हेतु प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित है। नियुक्त अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों में मतदान कार्य हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे तथा मतदान समाप्ति के पश्चात सीलबंद ईव्हीएम मशीनों एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित निर्धारित स्ट्रांग रूम में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। विद्युत विच्छेद की स्थिति में समुचित प्रकाश हेतु सभी मतदान केन्द्रों में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य रूप रखी जाए। नियुक्त अधिकारी मतदान के एक दिन पूर्व रात्रि में अपने सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके जोन के सभी मतदान केन्द्रों की सभी टीमें उपस्थित हो गई हैं तथा उनके द्वारा लाई गई ईव्हीएम मशीनें व अन्य निर्वाचन सामग्री सुरक्षित रखी गई हैं।

मध्यप्रेदश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा हस्ताक्षरित वोटर स्लिप का वितरण मतदान दिवस से 5 दिवस पूर्व किया जाना है। सभी जोनल अधिकारी इस कार्य हेतु नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी से निर्धारित समय सीमा में वोटर स्लिप का वितरण कराना सुनिश्चित कर रिटर्निंग आफिसर एवं जिला कायार्लय में तत्संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। साथ ही अवितरित वोटर स्लिप के संबंध में ए.एस.डी. सूची ( अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत मतदाताओं की सूची) प्राधिकृत अधिकारी से प्राप्त कर प्रतिहस्ताक्षर उपरांत संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को 24 सितम्बर 2022 के पूर्व प्रस्तुत करेंगे। नियुक्त अधिकारी उनके मतदान दल को प्रदत्त ईव्हीएम मशीनों में से मॉकपोल एवं मतदान के दौरान खराब होने वाली सीयू एवं बीयू के क्रमांक व उनके स्थान पर दी गई नवीन सीयू एवं बीयू के क्रमांक की जानकारी संबंधित रिटर्निंग आफिसर एवं जिला कार्यालय को तत्काल देंगे। यह जानकारी भी देंगे कि मशीनों के खराब होने से कितने समय मतदान प्रभावित रहा। मतदान हेतु मतदान केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर निर्वाचन कार्य को निर्विघ्न एवं निर्विवाद सम्पन्न कराने का पूर्ण उत्तरदायित्व नियुक्त जोनल ऑफीसर का रहेगा।

 

 

 

बिछिया नगरीय निकाय के लिए जोनल (सेक्टर) ऑफीसर नियुक्त

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय निकाय) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु नगरीय निकाय बिछिया के लिए अधिकारियों को जोनल (सेक्टर) ऑफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के तहत बिछिया नगरीय निकाय के वार्ड क्रं. 1, 14 तथा 15 के लिए उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. यू.एस. तिवारी, वार्ड क्रं. 7, 12 तथा 13 के लिए जिला रेशम अधिकारी चितेन्द्र द्विवेदी, वार्ड क्रं. 3, 10 तथा 9 के लिए प्रभारी कार्य. यंत्री हालोन परियोजना एम.एल. अलावा, वार्ड क्रं. 8, 11 तथा 2 के लिए सहा. यंत्री हालोन परियोजना दिगम्बर सिंह मरावी तथा वार्ड क्रं. 4, 5 तथा 6 के लिए प्रभारी सहा. यंत्री हालोन परियोजना व्ही.एन. बावने को जोनल (सेक्टर) ऑफीसर नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने नियुक्त जोनल (सेक्टर) अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने जोन में प्रत्येक मतदान केन्द्र का अनिवार्य रूप से तत्काल भ्रमण कर सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। पार्षद पद के लिए मतदान ईव्हीएम से होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान कार्य हेतु प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित है। नियुक्त अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों में मतदान कार्य हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे तथा मतदान समाप्ति के पश्चात सीलबंद ईव्हीएम मशीनों एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित निर्धारित स्ट्रांग रूम में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। विद्युत विच्छेद की स्थिति में समुचित प्रकाश हेतु सभी मतदान केन्द्रों में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य रूप रखी जाए। नियुक्त अधिकारी मतदान के एक दिन पूर्व रात्रि में अपने सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके जोन के सभी मतदान केन्द्रों की सभी टीमें उपस्थित हो गई हैं तथा उनके द्वारा लाई गई ईव्हीएम मशीनें व अन्य निर्वाचन सामग्री सुरक्षित रखी गई हैं।

मध्यप्रेदश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा हस्ताक्षरित वोटर स्लिप का वितरण मतदान दिवस से 5 दिवस पूर्व किया जाना है। सभी जोनल अधिकारी इस कार्य हेतु नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी से निर्धारित समय सीमा में वोटर स्लिप का वितरण कराना सुनिश्चित कर रिटर्निंग आफिसर एवं जिला कायार्लय में तत्संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। साथ ही अवितरित वोटर स्लिप के संबंध में ए.एस.डी. सूची ( अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत मतदाताओं की सूची) प्राधिकृत अधिकारी से प्राप्त कर प्रतिहस्ताक्षर उपरांत संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को 24 सितम्बर 2022 के पूर्व प्रस्तुत करेंगे। नियुक्त अधिकारी उनके मतदान दल को प्रदत्त ईव्हीएम मशीनों में से मॉकपोल एवं मतदान के दौरान खराब होने वाली सीयू एवं बीयू के क्रमांक व उनके स्थान पर दी गई नवीन सीयू एवं बीयू के क्रमांक की जानकारी संबंधित रिटर्निंग आफिसर एवं जिला कार्यालय को तत्काल देंगे। यह जानकारी भी देंगे कि मशीनों के खराब होने से कितने समय मतदान प्रभावित रहा। मतदान हेतु मतदान केन्द्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर निर्वाचन कार्य को निर्विघ्न एवं निर्विवाद सम्पन्न कराने का पूर्ण उत्तरदायित्व नियुक्त जोनल ऑफीसर का रहेगा।

 

 

 

 

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 87 आवेदन

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। जनसुनवाई में 87 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर व्हीके कर्ण सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में आवेदकों ने अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में ग्राम कन्हरगांव निवासी हरिश्चन्द्र ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, बूढी माई वार्ड महाराजपुर निवासी आरती ने दिव्यांग लाभ के संबंध में, ग्राम पंचायत रामनगर निवासी भागवत प्रसाद मेहरा ने ट्राईसाइकिल के सबंध में, ग्राम देवगांव निवासी गिरधारी लाल झारिया ने संबल योजना के संबंध में आवदेन प्रस्तुत किए।

 

 

 

 

 

 

नगरीय निर्वाचन के लिए पेट्रोल पंप अधिकृत

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त नगरीय निकायों के क्षेत्रों में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के लिए पेट्रोल पंपों को अधिकृत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में मेसर्स नंदकिशोर एण्ड कंपनी मंडला लालीपुर, मेसर्स प्रिया फिलिंग स्टेशन फ्ल्यूस बम्हनीबंजर, मेसर्स श्वेता पेट्रोलियम नैनपुर, मेसर्स हीरा एण्ड हीरा बिछिया तथा मेसर्स राहित पेट्रोलियम इण्डेन ऑयल कंपनी निवास को अधिकृत किया गया है।

अपर कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि निर्वाचन के दौरान पेट्रोल पंप पर पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखें, साथ ही पेट्रोल 2 हजार लीटर एवं डीजल 4 लीटर स्टॉक रिजर्व रखेंगे जिसका प्रदाय आवश्यकता अनुसार निर्वाचन कार्य में संलग्न वाहनों में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार किया जायेगा। पेट्रोल, डीजल पंप डीलर, मांग अनुसार इंडेन रसीद बुक तथा पीओएल का प्रदाय करेंगे।

 

 

 

 

 

 

पॉलीटेक्निक कॉलेज का नाम अब ’’रानी फूलकुंवर’’ शा.पॉली.महाविद्यालय

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में म.प्र. शासन तकनीकि कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के द्वारा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला का नाम ’’रानी फूल कुंवर पॉलीटेक्निक कॉलेज’’ कर दिया गया है। शासन के समस्त विभाग एवं संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं अध्ययनरत छात्राओं को सूचित किया गया है कि भविष्य में होने वाले पत्राचार नए नाम से किये जाएंगे।

 

 

 

 

 

काउंसलिंग कार्य के लिए 20 तक जमा करें बायोडाटा

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि म.प्र. शासन की कैरियर काउंसलिंग योजना के जारी निर्देशों के अनुसार काउंसलिंग एवं परामर्श हेतु काउंसलर्स एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल का चयन किया जाना है। अतः इच्छुक व्यक्ति जो साइकोलॉजिस्ट, विषय विशेषज्ञ हेतु निर्धारित दिवस में काउंसलिंग कार्य करने के लिए इच्छुक हों, अपना बायोडाटा 20 सितम्बर 2022 तक जिला रोजगार कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। कैरियर काउंसलर हेतु मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या पी.जी.डिप्लोमा अनिवार्य है तथा विषय विशेषज्ञ हेतु निम्न में से किसी एक क्षेत्र में मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव एवं परामर्श देने की योग्यता रखना अनिवार्य है। एडमीशंस – इसमें प्रवेश परीक्षाएं, सभी प्रकार के डिप्लोमा, डिग्री, तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्सेस, स्कॉलरशिप, विदेशी शिक्षा आदि शामिल हैं। प्रतियोगी परीक्षाएं – इसमें जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, विदेशों में जॉब आदि की जानकारी शामिल है। स्वरोजगार – इसमें विभिन्न शासकीय स्वरोजगार योजनाएं, स्वरोजगार हेतु उद्योग धंधे, बैंक लोन, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षण कोर्सेस आदि की जानकारी शामिल है।

चयनित काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों को जिला रोजगार कार्यालय में होने वाले काउंसलिंग कार्यक्रम में समय-समय पर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन हेतु बुलाया जाएगा एवं इस हेतु निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। पैनल का चयन वित्तीय वर्ष 2022-2023 हेतु किया जाना है। चयनित आवेदकों पर शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश बंधनकारी होंगे।

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 6 सितम्बर के दौरान 1180.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 748.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 431.3 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

1 कोरोना मरीज स्वस्थ

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 5 सितम्बर की शाम 3 बजे से 6 सितम्बर 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीज को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

चौरसिया कृषि केन्द्र चिरईडोंगरी की उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            अनुज्ञापन अधिकारी (उर्वरक) एवं उपसंचालक कृषि ने मेसर्स चौरसिया कृषि केन्द्र चिरईडोंगरी द्वारा निर्धारित दर से अधिक पर उर्वरक विक्रय की शिकायत प्राप्त होने तथा उर्वरक क्रेता किसानों को बिल प्रदाय नहीं करने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण अधिनियम 1985 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कृषि केन्द्र को जारी उर्वरक अनुज्ञप्ति क्रं. 7/2021 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में संस्था द्वारा किसी भी प्रकार का उर्वरक क्रय-विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

 

 

 

 

स्क्रब टायफस बीमारी से बचाव व नियंत्रण

 

मण्डला 6 सितम्बर 2022

            स्क्रब टायफस बीमारी से बचाव व नियंत्रण हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य चिकित्सा दल द्वारा स्क्रब टायफस का केस मिलने पर चिकित्सा दल द्वारा नियंत्रण की कार्यवाही की गई है। ग्राम बरौची विकासखण्ड नारायणगंज में चिकित्सा दल द्वारा डोर-टू-डोर फीवर सर्वे किया गया जिसमें पॉंजिटिव मरीज के घर पर कोई भी अन्य फीवर का केस नही मिला। चिकित्सा दल द्वारा लगातार ग्राम बरौंची में निगरानी की जा रही है। एहतियात हेतु पॉंजिटिव मरीज के सम्पर्क से 6 सीरम सैम्पल संग्रहित कर एनआईआरटीएच जबलपुर भेजा गया है। स्क्रब टायफस पॉंजिटिव मरीज के घर के भीतर व घर के बाहर आस-पास की घास फूंस एवं झाड़ियों पर कीट नाशक का छिड़काव किया गया है।

स्क्रब टायफस बीमारी व्तपमदजपं जेनजेनहंउनेीप नामक जीवाणु से होती है। यह जीवाणु चूहे के ऊपर रहने वाले घुन के संक्रमित लर्वा में पाया जाता है। चिग्गर लार्वा के कांटने के उपरांत मनुष्य में स्क्रब टायफस बीमारी के प्रमुख लक्षण बुखार, सिरदर्द, जोड़ एवं मांस पेशियों में दर्द, प्रकाश से असहनीयता, सूखी खांसी, एक सप्ताह उपरान्त शरीर पर दानें कुछ प्रकरणों में निमोनियां, मस्तिक ज्वर एवं हृदय संबंधी बीमारी प्रकट होते हैं। शरीर के जिन स्थानों पर संक्रमित लर्वा कटता है। उस स्थान पर दाना उठता है, जो बाद में जख्म बनकर सूखने पर काला धब्बे के समान दिखने लगता है।

स्क्रब टायफस बीमारी केवल चूहे के उपर रहने वाले घुन के संक्रमित लर्वा के काँटने से फैलता है। यह बीमारी मनुष्य से मनुष्य के सम्पर्क में आने से नही फैलती है। अतः आम जन को घबराने की जरूरत नही है। केवल जागरूक रहना ही इसका समाधान है। स्क्रब टायफस से बचाव हेतु खेत जंगल झाड़ियों में जब भी जाएं तो पूरे कपड़े पहनकर जायें। घांस फुस एवं झाड़ियों पर बैठे या सोएं नहीं तथा घर के आस-पास की घास-फूस एवं झाड़ियों को कॉंटकर जला देवें। शरीर को साबुन से धोयें और मोटे कपडे से रगड़कर साफ करें। शरीर पर सिगरेट के जले जैसे दिखने वाले चिन्ह, सिर दर्द, शरीर दर्द, जोड़ों एवं मांस-पेशियों में दर्द, तेज बुखार एवं उल्टी-दस्त के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। जूनोटिक बीमारी स्क्रब टायफस एवं लेप्टोस्पाईरोसिस बीमारी चूहों द्वारा फैलती है। अतः बीमारियों के रोकथाम व उपचार हेतु तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें।

 

Related posts

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए निर्देश जारी

Reva India News

न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

टीबी मुक्त विकासखण्ड हेतु निःक्षय ब्लॉक नारायणगंज अभियान हेतु गतिविधियों का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment