Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*समाज में स्वास्थ्य एवम पोषण की आवश्यकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन*………

 

महिला बाल विकास के तत्वाधान में पोषण माह के अंतर्गत आज दिनांक 16/9/2022को परियोजना अधिकारी अनूप रामदेव , प्रीति झरिया के मार्ग दर्शन पर अवंती बाई शासकीय उ. मा. शाला पर पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या ने बालिकाओं को पोषण का संबंध शरीर की आवश्यकतानुसार आहार के सेवन को समझाते हुए, कार्बोज, प्रोटीन , वसा , विटामिन,खनिज, लवण , पानी के मानवीय शरीर पर महत्त्व को बतलाया । प्रीति झारिया ने आहार व स्वास्थ्य को स्वस्थ दिनचर्या के उद्देश्य से संपूर्ण पोषण को लेकर जागरूकता , बच्चो व स्तनपान कराने वाली महिलाओं की पोषण स्थिति में सुधार हेतु विशेष समझाइए दी । पोषण आहार की प्रदर्शनी तैयार करके किशोरी बालिकाओ को प्रत्येक फल , हरी सब्जी , पोषक तत्वों को बतलाया गया जिससे एनीमिया की समस्या से बचा जा सके । इस आयोजन में शहरी क्षेत्र की सभी कार्यकर्ता, सहायिका और स्कूल में अध्ययनरत बालिकाएं शामिल हुई ।

Related posts

माह अक्टूबर 2025 में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारण के 13 प्रकरण दर्ज किये गये 

Reva India News

आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, टीकाकरण एवं कुपोषण नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment