Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारत जोङो यात्रा के समर्थन में गांधी चौपाल आज  



 मंडलाभारत देश और भारतवासी जिस दौर से गुजर रहे हैं वहां समाज में शांति और सद्भावना की ज़रूरत पहले से कहीं अधिक है।अलगाव, हिंसा, गरीबी और अन्याय के दौर में समाज कई स्तरों में विभाजित हो रहा है, अथवा विभाजित किया जा रहा है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में ‘शांति और सद्भावना’ के मार्ग से लोगों को बहुसांस्कृतिक समाज और देश से जोड़ने का प्रयास होना ही चाहिये।

 विगत 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से काश्मीर तक देश और समाज में सद्भावना के प्रयासों को मजबूत बनाने के लिये श्री राहुल गाँधी के नेतृत्व में पदयात्रा प्रारंभ हुई है। यह पदयात्रा लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुये 20 नवम्बर को मध्यप्रदेश में पहुंचेगी। मध्यप्रदेश में कुल 15 दिनों के दौरान अनेक अवसर हैं जब हम प्रत्यक्ष रूप से पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दे सकते हैं।निवास विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले ने अपील किया है कि स्वेच्छा से अपनी भूमिका का निर्धारण करें और इन प्रयासों में सहयात्री और सहयोगी बनें।

इस यात्रा के समर्थन में दिनांक 13 नवम्बर 2022 को गांधी चौपाल का आयोजन किया गया है।दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक डोंगर गांव (भङगा टोला ),2:30 बजे से 3:30 बजे तक सिमैया, 4 बजे से 5 बजे शाम तक ओढारी और 5:30 बजे से चुभावल गांव, विकास खंड मोहगांव, जिला मंडला में गांधी चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ जैसे काबिज राजस्व भूमि का अधिकार पत्र, वन अधिकार कानून के अतर्गत व्यक्गित एवं सामुदायिक अधिकार, वन ग्राम को राजस्व ग्राम में परिवर्तन, बसनिया बांध से विस्थापन और भङगा टोला में आवागमन हेतु कच्चा सङक एवं आंगनवाङी नहीं होने जैसे प्रमुखु मुद्दों तथा भारत जोङो यात्रा के उद्देश्य पर ग्रामीणों से चर्चा किया जाएगा।इस यात्रा में निवास विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले, वरिष्ठ समाज सेवी राज कुमार सिन्हा, ईकबाल खान ब्लाक अध्यक्ष मोहगांव, जी.एस भवेदी जनपद अध्यक्ष, शिव कुमार मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष, प्रकाश पद्म सिंगापुर मंडलम एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक/पदाधिकारी शामिल रहेंगे। 

 

Related posts

कलेक्टर ने किया जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण

Reva India News

अकादमी बनाकर मलखंब और जिम्नास्टिक को किया जाएगा प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पोर्ट्स एडवेंचर के लिए साहसिक खेलों को करें शामिल प्रत्येक जिले में बनेगा हेलीपेड युक्त खेल स्टेडियम

Reva India News

बिना मॉस्क घूमने वालों पर हो रही चालानी कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment