Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 नवम्बर 2022

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में प्रगति दिखाएं अन्यथा अधिकारियों का वेतन होगा होल्ड

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

मंडला 11 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में नियमित समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होने सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ज़िले की रैंकिंग में इस माह अनिवार्य रूप से प्रगति सुनिश्चित करें अन्यथा सभी जिलाधिकारियों का वेतन होल्ड कर दिया जाएगा। उन्होंने 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों से संबंधित विभागों की विभागवार समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने बैठक में कहा कि खाद्यान्न से संबंधित सभी शिकायतों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने लोकसेवा विभाग को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का सतत् रूप से मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित विभागों से समन्वय करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

14 से 19 नवंबर के बीच होगा टीकाकरण

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के सभी प्रकार के ज़रूरी टीकाकरण 14 से 19 नवंबर के बीच में पूर्ण क़राएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएमएचओ इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था बनाते हुए जरूरी निर्देश जारी करें। कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं। श्रीमती सिंह ने बैठक में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की भी समीक्षा की। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि टीबी उन्मूलन में बेहतर कार्य के लिए मध्यप्रदेश राज्य की तरफ़ से मंडला ज़िले को नामांकित किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि टीबी रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें गोद लेकर पौष्टिक आहार पर आधारित फुड बास्केट उपलब्ध कराने में सहयोग करें। यह बास्केट मरीज़ों को आगामी 6 माह तक उपलब्ध कराया जाएगा जिसका प्रतिमाह ख़र्चा लगभग 600 रूपए है।

कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि ज़िले के प्राइवेट एवं अन्य चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण करें तथा वहाँ टीबी मरीज़ों के चिन्हांकन की प्रक्रिया की पड़ताल करें। उन्होने कहा कि निजी चिकित्सालयों में टीबी मरीज़ों के चिन्हांकन में लापरवाही पर नोटिस जारी करें तथा इसके बाद सख्त कार्यवाही करें।

 

जिला पंचायत की योजनाओं की हुई समीक्षा

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय-सीमा बैठक में जिला पंचायत के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में स्थिति संतोषजनक है किंतु इसके अलावा अन्य योजनाओं की प्रगति को और बेहतर करने की आवश्यकता है। श्रीमती सिंह ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत लोगों को रोज़गार दें तथा पूर्ण किए गए कार्यों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, मध्यान्ह भोजन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत खाद्यान्न उठाव समय पर पूरा करें।

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने ’उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला’ को किया संबोधित

 

मंडला 11 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला में शामिल हुई। उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं एमएसएमई विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी छात्राएं उद्यमिता कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ लें। साथ ही स्वरोजगार को स्थापित करने के लिए अपने मन की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि संगठित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सीमित हैं इसलिए अन्य विकल्पों पर भी युवाओं को विचार करना चाहिए। उद्यमिता में नवाचार को अपनाएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उद्यमिता से स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कार्यशाला में शामिल हुए बैंक, उद्योग तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि छात्राओं के मूलभूत प्रश्नों से लेकर उद्यमिता, बैंक ऋण एवं अन्य प्रकार के सभी जरूरी प्रश्नों के संतोषजनक जवाब दें।

कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि भविष्य में इस कार्यशाला से प्राप्त अनुभव एवं मार्गदर्शन का अपने जीवन में लाभ उठाने का संकल्प भी लें। इससे पूर्व पॉलिटेक्निक कॉलेज प्राचार्य आरके परोहा ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सहायक संचालक श्री गौरव ने उद्यमिता के अंतर्गत शासन की अलग-अलग योजनाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से तथा अतिथियों के स्वागत से हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राआंे को नवाचार की तरफ प्रेरित करते हुए स्वयं का उद्यम लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में एमएसएमई के संयुक्त निदेशक डीसी साहू, जिले के सफल उद्यमी एवं मधुरम स्वीट्स के संचालक रितेश अग्रवाल, जीएमडीआईसी एमके वास्कले, एलडीएम अमित केशरी, डीपीएमएनआरएलएम बीडी भैसारे एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत अंतिम वर्ष की छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता, श्रीकांत व्यास, देवेन्द्र तारन, सुश्री शबाखान एवं सुश्री अनुजा मिश्रा ने किया।

 

 

 

 

 

6 माह से अधिक के प्रकरण लंबित न रखें राजस्व अधिकारी

आरओ बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

मंडला 11 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन, आरसीएमएस पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर एवं अन्य राजस्व प्रकरणों से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी नियमित रूप से प्राथमिकता के साथ सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें। श्रीमती सिंह ने एल-1, एल-2, एल-3 तथा एल-4 स्तर की प्रत्येक शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि 6 माह से अधिक के लंबित प्रकरण किसी भी स्थिति में न रहे। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

 

हाट-बाजार के दिन लगाएं राजस्व न्यायालय

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में राजस्व न्यायालयों की समीक्षा की। उन्होंने तहसीलवार न्यायालयों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र के हाट-बाजार के दिन राजस्व न्यायालयों के आयोजन करें। उन्होंने कहा कि न्यायालयों के प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत 85 प्रतिशत से कम न हो। श्रीमती सिंह ने कहा कि कोर्ट की सुनवाई के दौरान सभी प्रक्रियाओं एवं नियमों का पालन करें।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना की समीक्षा करते हुए तहसीलवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए तहसीलवार ड्रोन सर्वे के बारे में जरूरी जानकारी मांगी। श्रीमती सिंह ने बैठक में धारणाधिकार के प्रकरण, वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरा करें। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पोर्टल पर जरूरी एंट्री सतत रूप से करें।

 

बीएलओ अपने क्षेत्र पर रहकर काम करें

 

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि 12 नवंबर से सभी बीएलओ की मैदानी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहते हुए निर्वाचक नामावली से संबंधित सभी जरूरी कार्य पूर्ण करें तथा आवश्यक एंट्री सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारांे को मैदानी भ्रमण कर बीएलओ के कार्यों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

घुघरी एवं निवास में आयोजित हुआ गौरव दिवस कार्यक्रम

 

मंडला 11 नवम्बर 2022

                जिला प्रशासन द्वारा 14 एवं 15 नवंबर को मंडला ज़िले के मुख्यालय में गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इन दो दिनों में अनेक प्रकार की प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रमों की जागरूकता के लिए मुख्यालय से सभी तहसीलों के लिए मशाल को रवाना किया गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार अलग-अलग तहसीलों में स्थानीय स्तर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में निवास एवं घुघरी में गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

उच्च शिक्षा मंत्री का 14 नवंबर को मंडला आगमन

 

मंडला 11 नवम्बर 2022

                मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 नवंबर 2022 को मण्डला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 14 नवंबर 2022 को प्रातः 10 बजे जबलपुर से जिला मण्डला के प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2 बजे मण्डला (सर्किट हाउस) पहंुचेंगे। वे दोपहर 3 बजे आरडी कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव शाम 4 बजे मण्डला से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5ः30 बजे कान्हा पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

 

 

 

 

गौरव दिवस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

 

मंडला 11 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने गौरव दिवस 14 एवं 15 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए कार्यों का विभाजन करते हुए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इस संबंध में जारी आदेश के तहत 14 नवंबर 2022 को निकलने वाली प्रभातफेरी एवं योगा कार्यक्रम के लिए एसडीएम मंडला एवं एएसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ’’आओ जानें मंडला’’ कार्यक्रम के लिए सीईओ जिला पंचायत, माँ नर्मदा तट पर होमगार्ड एवं स्थानीय मछुआ साथियों के द्वारा संयुक्त रूप से नौका प्रदर्शन के लिए एडीएम, ’’फुड फेस्टिवल’’ के लिए सीईओ जिला पंचायत, माँ नर्मदा तट पर महा आरती के लिए एसडीएम मंडला एवं एएसपी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

इसी प्रकार 15 नवंबर 2022 को शहर के सभी 24 वार्डों से रैली एवं दौड़ के लिए एडीएम को नोडल बनाया गया है। राजराजेश्वरी मंदिर से कलश एवं चुनरी यात्रा के लिए सीईओ जिला पंचायत, निरक्षरता से आजादी अभियान के लिए सीईओ जिला पंचायत, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार 14 एवं 15 नवंबर के आतिशबाजी के लिए एडीएम, अतिथि आमंत्रण के लिए जिला सत्कार अधिकारी एडीएम को नोडल बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं शौचालय आदि व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपी गई है। नगर के चौराहों एवं कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा तथा दीपदान के लिए एसडीएम मंडला को नोडल बनाया गया है। कलेक्टर ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी 2 दिवस में आवंटित कार्य की सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

आंगनवाड़ी सहायिका की अनन्तिम चयन सूची जारी

 

मण्डला 11 नवंबर 2022

                महिला एवं बाल विकास परियोजना मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना मंडला के लिए आंगनवाड़ी सहायिका की अनन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र संजयनगर बिंझिया में पूनम पड़वार तथा मधुपुरी में भूमिका सिंगरौरे का सहायिका के पद के लिए अनन्तिम रूप से चयन किया गया है। अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 18 नवंबर 2022 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास ने बताया कि निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

 

 

 

 

 

जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

रबी सीजन के लिये 160.55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होगी बोनी

 

मंडला 11 नवम्बर 2022

                प्र.उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि इस वर्ष रबी सीजन के लिये 160.55 हजार हेक्टेयर में बोनी की जाएगी। जिले में खाद की व्यवस्था देखते हुए डबल लॉक केन्द्रों में भीड़ नियंत्रण हेतु निजी विक्रेताओं के काउंटर लगाकर उर्वरक की पर्ची जारी कर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में 3953 मे.टन यूरिया, 2060 मे.टन डी.ए.पी., 1198 मे.टन एस.एस.पी., 182 मे. टन, पोटास एवं 1165 मे.टन एन.पी. के काम्पलेक्स खाद उपलब्ध है। जिले में वर्तमान में डबल लॉक केन्द्रों में 1520 रन यूरिया, 1038 मे.टन डी.ए.पी., 116 मे.टन एस.एस.पी., 74 मे.टन. पोटास एवं 467 मे.टीन एन.पी.के. काम्पलेक्स खाद उपलब्ध है। इसी प्रकार जिले में सेवा सहकारी समितियों में कुल 1350 यूरिया, 565 मे.टन डी.ए.पी., 375 मे.टन एस.एस.पी., 13 मे.टन. पोटास एवं 128 मे.टन एन.पी.के. काम्पलेक्स खाद उपलब्ध है। इसके साथ जिले में 30 से 40 निजी विक्रेताओं के यहां भी यूरिया, डी.ए.पी., एस.एस.पी. एवं एन.पी.के. काम्पलेक्स खाद उपलब्ध है। यहां से भी किसान अपनी आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं।

 

जिले के प्रमुख खाद विक्रताओं की दुकानें

 

आयुष खाद बीज भण्डार नारायणगंज, जय मां दुर्गा कृषि केन्द्र नारायणगंज, मे. सिद्धार्थ एग्रो फर्मिंग नारायणगंज, मां अंबिका कृषि केन्द्र बिछिया, श्री सदगुरु ट्रेडिंग कम्पनी बिछिया, जितेन्द्र जायसवाल बिछिया, नितिन कुमार अग्रवाल अंजनिया, जंघेला कृषि सेवा केंद्र जहरमउ, मोहन ट्रेडर्स नैनपुर, मोहन कृषि सेवा केन्द्र पिंडरई, साह, ट्रेजरी निवारी, सौरभ ट्रेडर्स निवारी, मंजू गुप्ता पुरवा, उत्तम ट्रेडर्स पेटेगांव, नारायणदास खंडेलवाल बम्हनी बंजर, मुकेश ट्रेडर्स पुरवा, राय कृषि सेवा केन्द्र मण्डला, सरस्वती कृषि केन्द्र मण्डला, सोनल ट्रेडर्स बम्हनी बंजर, पांड ट्रेडर्स बकोरी, पुरोहित ट्रेडर्स मण्डला, वंदना ट्रेडिंग कम्पनी कौरगांव, उहरिया कृषि केन्द्र बहनी बंजर, राजेन्द्र कुमार घुघरी, श्रीराम चौकसे घुघरी, अदित्यनारायण घुघरी, सदगुरू ट्रेडर्स घुटास जिले के सभी खाद डीलर्स एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक का विक्रय करें। खाद को निर्धारित दर से अधिक पर या बैल्क करते हए विक्रय पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा।

 

 

 

 

मतदाता सूची में संशोधन हेतु 12, 13, 19 एवं 20 को मतदान कैन्द्रों में लगेंगे शिविर

 

मंडला 11 नवम्बर 2022

            अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर 9 नवंबर 2022 को प्रारूप नामावली के प्रकशन के साथ ही दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 8 दिसम्बर 2022 तक दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य किया किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनसामान्य की सुविधा हेतु 12, 13, 19 एवं 20 नवंबर 2022 को प्रत्येक मतदान केन्द्र में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने हेतु प्रारूप-6 में आवेदन, आधार सीडिंग हेतु प्रारूप-6ख में आवेदन, नाम विलोपित करने हेतु प्रारूप-7 में आवेदन, नाम, पते अथवा किसी प्रविष्ट में सुधार हेतु प्रारूप-8 में आवेदन प्राप्त करने का कार्य करेंगे। उक्त सभी फॉर्म बीएलओ के पास उपलब्ध है, जो निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। संबंधित बीएलओ के पास प्रारूप निर्वाचक नामावली भी उपलब्ध रहेगी, जिसका अवलोकन आमजन कर सकते हैं। आमजन विशेष कैम्प में उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली में नवीन नाम दर्ज कराने, विलोपन, अथवा किसी त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि के संशोधन आदि कार्य करा सकते हैं।

Related posts

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की बैठक सम्पन्न

Reva India News

तीसरी लहर से जीतने सम्मिलित प्रयास जरूरी – श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने की क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों से चर्चा

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment