Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कच्ची शराब पर महाराजपुर थाने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

मंडलाश्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला के आदेश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला एवं सीएसपी मंडला के दिशा निर्देशन में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम रामबाग में ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से कच्ची शराब बनाने एवं बेचने वालों पर कार्यवाही की गई करीबन 20- 25 डब्बे जंगल में छुपा कर रखे गए थे ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से जंगल किनारे नदी नालों में कच्ची शराब निकालने के लिए महुआ को सड़ाकर लहान तैयार किया गया था, जिसे ग्रामीणों की मदद से तलाश कर मौके पर नष्ट किया गया पूर्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम रामबाग में रैली निकालकर ग्रामीणों को उत्साहित किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप आज ग्रामीणों के सहयोग से 20- 25 डिब्बे महुआ गला हुआ लहांन नष्ट किया गया और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई| कार्रवाई के दौरान थाना महाराजपुर से निरीक्षक सुभाष बघेल सहायक उप निरीक्षक चित्र राज प्रधान आरक्षक रोशन नेगी आरक्षक रमेश आरक्षक प्रियांश व चालक आरक्षक आकाश उपस्थित रहे

Related posts

मार्च से मई तक होंगे ’ब्लॉक आनंदक सम्मेलन परिचय कार्यक्रम’

Reva India News

समय-सीमा पत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें – कलेक्टर सीएम हेल्पलाइन में शत-प्रतिशत निराकरण कर ए-ग्रेड में आने के निर्देश आदि उत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने पूरी टीम को दी बधाई

Reva India News

आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए व्यक्ति को आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment