Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 नवम्बर 2022

कलेक्टर ने किया ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा

लापरवाह अमले की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश

 

मण्डला 18 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में ग्रामीण विकास से जुड़े सभी विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, एसीईओ श्री मरावी, ईईआरईएस, सभी सीईओ जनपद एवं संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर ने बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) सहित ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों को काम दें, रोजगार से कोई वंचित न रहे। उन्होंने वर्तमान में सक्रिय जॉब कार्ड धारी लोगों की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मनरेगा का भुगतान समय पर करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला श्रमिक, दिव्यांगजन तथा जनजाति लोगों को प्राथमिकता से काम उपलब्ध कराएं। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि नए जॉब कार्ड बनाने के लिए कैंप आयोजित करें कोई भी इच्छुक व्यक्ति न छूटे। उन्होंने आगामी दिनों में लगातार मनरेगा का कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अमृत सरोवर एवं पुष्कर धरोहर योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जनवरी माह के अंत तक इन कार्यों को मिशन मोड पर पूरा करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अमृत सरोवर के कार्य में लेबर इंगेजमेंट को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं। उन्होंने मेढ-बंधान कार्यों की समीक्षा ब्लॉकवार की। उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिनों में मेढ़-बंधान संबंधी समस्त प्रकार की सीसी जारी करने का काम पूरा करें। श्रीमती सिंह ने पड़त भूमि सुधार कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि आवासों के निर्माण में सभी विकासखंड तेजी लाएं। उन्होंने मोहगांव जनपद में धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्यों पर जवाब भी मांगे तथा घुघरी सहायक यंत्री के 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि पूर्ण आवासों की जानकारी ऑनलाइन फीड करें। उन्होंने समस्त हितग्राहियों को सख्त निर्देश दिए की किस्त जारी होने के पश्चात निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करें अन्यथा टारगेट सरेंडर किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटर शेड परियोजना, मध्यान्ह भोजन, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण आदि की भी विस्तार से समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जियो टैगिंग का कार्य प्राथमिकता से करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिले की रैंकिंग को बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का लगातार निराकरण करें। साथ ही आयुष्मान पंजीयन बनाने के लिए कैंप आयोजित करते हुए विकासखंडवार प्रगति सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

पेसा एक्ट’ ग्राम सभाओं को सशक्त करने के लिए विशेष अधिनियम

कलेक्टर ने अधिनियम के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

 

मण्डला 18 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में जनजाति एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 15 नवंबर 2022 से लागू किए गए ’पेसा एक्ट’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि सभी जिलाधिकारी एवं मैदानी अधिकारी ’पेसा एक्ट’ को गंभीरता से पढ़ें तथा अधिनियम को समझते हुए कार्य करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि ’पेसा एक्ट’ के माध्यम से ग्राम सभाओं को विशेष रूप से सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में कलेक्टर ने ’पेसा एक्ट’ की विस्तृत जानकारी दी एवं अधिनियम के महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से समझाया।

 

पेसा एक्ट’ का करें व्यापक प्रचार-प्रसार

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ’पेसा एक्ट’ का सघन रूप से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजनों को मुनादी, फ्लेक्स-बैनर, नुक्कड़-नाटक आदि के माध्यम से ’पेसा एक्ट’ के प्रावधानों की जानकारी दें। साथ ही घर-घर जाकर भी ’पेसा एक्ट’ के बारे में बताएं। श्रीमती सिंह ने सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदानी भ्रमण के दौरान आमजनों से ’पेसा एक्ट’ के बारे में चर्चा करें तथा महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दें।

 

20 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा ग्राम सभाओं का आयोजन

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में बताया कि आगामी 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक जिले की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सीईओ जनपद ग्रामसभाओं के लिए एजेंडे के बिंदु तैयार करें। साथ ही ग्राम सभाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। 3 दिसंबर को ग्राम सभाओं के समाप्ति के पश्चात 4 दिसंबर को टंट्या मामा बलिदान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने नए प्रावधानों की जानकारी देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स की भी नियुक्ति करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने बताया कि 5 दिसंबर से सभी मास्टर ट्रेनर ग्राम सभाओं में जाकर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित करेंगे। बैठक में उन्होंने ’पेसा एक्ट’ के अंतर्गत गठित की जाने वाली अलग-अलग समितियों की जानकारी दी तथा संबंधित अधिकारियों को इन समितियों के गठन के निर्देश दिए।

 

सकारात्मक मानसिकता के साथ करें क्रियान्वयन

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्रामीण विकास से जुड़े सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस अधिनियम का गंभीरता से वाचन करें। अधिनियम को गहराई से समझें तथा अधिनियम का स्थानीय स्तर पर सकारात्मक मानसिकता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि अधिनियम के जनहितेशी प्रावधानों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही अपने स्तर पर इन अधिनियम को लागू करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

गौरव दिवस आयोजन में सहयोग के लिए किया सम्मानित

 

मण्डला 18 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में 14 एवं 15 नवंबर को मनाए गए गौरव दिवस के आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया, पुलिस, होमगार्ड एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मान समारोह में कहा कि गौरव दिवस का सफल आयोजन सभी के सकारात्मक सहयोग एवं सक्रियता से ही संभव हुआ है। सम्मान समारोह में अलग-अलग विभागों के सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री खेल कप प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न

 

मण्डला 18 नवम्बर 2022

                18 नवम्बर को ज़िला योजना भवन मंे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खेल कप प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक आयुक्त आदिवासी कार्य, शिक्षा विभाग, खेल प्रशिक्षक, ब्लाक समन्ययक और नेहरू युवा केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री खेल कप प्रतियोगिता में सभी शालाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को सामने लाएं। प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य संगठनों को भी सम्मिलित करें। आयोजन में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि प्रतियोगिता के लिए मैदान में समुचित व्यवस्था रहे तथा स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था रखें। कलेक्टर ने खिलाड़ियों की आने-जाने तथा रुकने की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

 

ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजन 21 से 27 के बीच, ज़िला स्तर 28 एवं 29 को

 

बैठक में बताया गया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 27 नवंबर के बीच आयोजित होगी। साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता 28 एवं 29 नवम्बर को होगी। आयोजन में 6 खेल प्रतियोगिताएं फूटबाल, खो-खो, एथलेटिक्स, बॉलीबॉल, कुश्ती एवं कबड्डी का आयोजन होगा।

 

 

 

 

 

 

 

कौमी एकता सप्ताह’’ आज से प्रारंभ

 

मण्डला 18 नवम्बर 2022

                अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 नवम्बर 2022 से 25 नवम्बर 2022 तक ’कौमी एकता सप्ताह’ का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में शांति और सदभाव का संदेश फैलाने के लिये सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह और झंडा दिवस मनाने हेतु समाज के सभी वर्गों, अधिकारियों, कर्मचारियों को शामिल करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था में निबंध, पेंटिंग, सांस्कृतिक गतिविधियां, मैराथन, रन, रैली, रंगोली आदि का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

नामावली प्रेक्षक की बैठक स्थगित

 

मण्डला 18 नवम्बर 2022

                अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा हेतु मण्डला जिले के लिए नियुक्त नामावली प्रेक्षक की 19 नवंबर 2022 को प्रातः 9 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में बैठक रखी गई थी। नामावली प्रेक्षक के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि को आयोजित बैठक स्थगित हो गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नैनपुर में कानूनी जागरूकता में हितग्राहियों को उपकरण वितरित

 

मण्डला 18 नवम्बर 2022

                राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के कुशल मार्गदर्शन में 18 नवंबर 2022 को जनपद पंचायत नैनपुर में कानूनी जागरूकता एवं पहुंच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर चिन्हित हितग्राहियों को उनके सहायक उपकरण वितरण किये गये जिसमें व्हीलचेयर 8 ट्राय साईकिल 8 एलबो केप 1 स्टिक 3, छड़ी 1 स्मार्ट केन 2, सेन्सर वाली छड़ी 2, श्रवण यंत्र 4 सी.पी. चेयर 3 बैशाखी 1 वितरण कर कुल 33 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।

उक्त जागरूकता शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय श्री डी.आर. कुमरे सचिव, जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला एवं श्री विजय कुमार खोब्रागड़े जिला विधिक सहायता अधिकारी मंडला सहित जनपद पंचायत नैनपुर से श्रीमती ओमवती उईके अध्यक्ष जनपद पंचायत नैनपुर, श्री विजेन्द्र पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नैनपुर एवं श्रीमती कृष्णा पंजवानी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद नैनपुर उपस्थित रहे साथ ही सामाजिक न्याय विभाग मंडला से श्री सत्यजीत सिंह मनोचिकित्सक, प्रफुल्ल ठाकरे पी.एन.डो. इंजीनियर, श्री एस.एस. मरावी ए.सी.ओ. नगरपालिका, दिव्यांग सुधार केन्द्र मंडला, जनपद पंचायत नैनपुर से श्रीमती ज्योत्सना बेंदरे बी.डी.ओ. जनपद पंचायत नैनपुर, श्री सतीश बैगा समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, जिला प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति नैनपुर के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

बैंकवार लक्ष्य की पूर्ति नहीं करने वाले अधिकारियों पर करें कार्यवाही – हर्षिका सिंह

डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक में निर्देश

 

मण्डला 18 नवंबर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में योजना भवन में डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने बैंकवार जमा एवं अग्रिम अनुपात पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि बैंकिंग स्ट्रक्चर में गैप को पूरा करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि जिन बैंकों का सीडी रेशियो जिले के अनुपात से कम है वे प्रगति लाएं। साथ ही सीडी रेशियो बढ़ाएं। उन्होंने बैंकवार लक्ष्य की पूर्ति नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करें। उन्होंने बैठक में सभी बैंकों के सीडी रेशियो के संबंध में शाखावार तथा डीएलसीसी की बैठक में वार्षिक साख योजनांतर्गत प्रगति की समीक्षा की। इसी प्रकार कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में ऋण वितरण की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एलडीएम अमित केसरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंक अधिकारी एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

कान्हा क्षेत्र में बढ़ाएं बैंकिंग गतिविधियां

 

कलेक्टर ने डीएलसीसी की बैठक में बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि कान्हा क्षेत्र में बैंकिंग गतिविधियों को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आगामी पर्यटन समय को ध्यान में रखते हुए कान्हा क्षेत्र में मोबाईल बैंकिंग, एटीएम स्थापना सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों को संचालित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि कान्हा क्षेत्र में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की बैकिंग संबंधी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्था बनाएं।

बैठक में उन्होंने स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए निवास एवं नैनपुर क्षेत्र की कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एलडीएम को दोनों ही क्षेत्र में प्रगति लाने मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वनिधि योजना के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंकों में प्रस्तुत किए गए प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। बैठक में उद्यम क्रांति योजना, शहरी पथ विक्रेता, किसान क्रेडिट कार्ड, स्व-सहायता समूह ऋण, पीएमएफएनई, मुद्रा योजना, एनपीए, सीएम हेल्पलाईन, बैंकों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतें तथा अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की एवं जरूरी निर्देश दिए।

 

Related posts

गृहमंत्री सहित देश और प्रदेश के शीघ्र नेतृत्व जनआर्शीवाद यात्रा में रहेंगे मौजूद…… 5 सितंबर को मण्डला से आरंभ होगी जनआर्शीवाद यात्रा…………………

Reva India News

मंदिर भी चोरों के निशाने पर,चोरी का असफल प्रयास,शहर में खतरे की दस्तक, मुख्य चेनल गेट और दान पेटी का ताला तोड़ा 

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने झिरिया की प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर पानीदार बनाया गया

Reva India News

Leave a Comment