Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जनवरी 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 2 को प्रातः 10 बजे होगी ओपनिंग सेरेमनी

2 से 4 फरवरी तक होगी गतका की प्रतियोगिताएं

 

मण्डला 29 जनवरी 2023 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 2 से 4 फरवरी तक पंजाबी खेल गतका का आयोजन हो रहा है। इसी प्रकार 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में होने वाली प्रतियोगिताओं की ओपनिंग सेरेमनी होगी। 2 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1:30 बजे तक लंच तक जारी रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक लंच ब्रेक होगा। दोपहर 2:30 बजे से महिला एवं पुरूष वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। शाम 5 बजे पहले दिन की स्पर्धाएं समाप्त होंगी। 3 फरवरी को क्वालीफायर राऊँड प्रारंभ होंगे जिसके अंतर्गत महिला एवं पुरूष वर्ग के मैच होंगे। 3 फरवरी तक शाम 4:30 बजे तक महिला एवं पुरूष वर्ग के अलग-अलग स्तर के मैच होंगे। 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सेमी फाईनल राउंड प्रारंभ होंगे। फाईनल राउंड दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होंगे। लंच ब्रेक के बाद पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।                

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 8 से 10 फरवरी तक थांगता की प्रतियोगिताएं

प्रातः 8 बजे से शुरू होंगे मैच

 

मण्डला 29 जनवरी 2023 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6 बजे महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे। 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक तक जारी रहेंगे। 9 फरवरी को रात्रि 8:15 बजे से 8:30 बजे तक महिला वर्ग के मैच होंगे। 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग के सेमी फाईनल एवं फाईनल मैच होंगे।  दोपहर 3:30 बजे से 3:45 बजे तक लंच ब्रेक होगा। 10 फरवरी को सायं 4 बजे से पुरूष एवं महिला वर्ग के सेमी फाईनल मैच होंगे, जो सायं 6 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6:30 बजे से पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।                  

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

 

मण्डला 29 जनवरी 2023

                अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी के आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के तहत विपुल पटेल, संदीप कुशवाहा, प्रवीण मेघ, मंगेश श्रीवास, नीलेश पालिया एवं महेन्द्र सोनी पटवारी को इंडोर स्टेडियम में भोजन व्यवस्था, प्रियंका कुमरे, सरस्वती मरावी, संजय पवार, पूर्णिमा उईके, मोहित मसराम एवं रजीना उईके पटवारी को इंडोर स्टेडियम में कंट्रोल रूम के दायित्व सौंपे गए हैं। उक्त सभी कर्मचारियों को प्रातः 8 से दोपहर 2 तथा दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।                

6 फरवरी तक जमा होंगे मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के आवेदन

  मंडला 29 जनवरी 2023 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों (महिलाओं के लिए 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं हैं, को तीर्थ स्थानों में से एक या युग्म तीर्थों की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 14 फरवरी से 17 फरवरी 2023 तक यात्रा कराई जा रही है। तीर्थ यात्रा के अंतर्गत 14 फरवरी को मण्डला जिले हेतु काशी (वाराणसी) की यात्रा कराई जाएगी। इस संबंध में संबंधित निकायों में 6 फरवरी 2023 तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। यात्रा 14 फरवरी से 17 फरवरी 2023 तक कुल 4 दिवस की यात्रा होगी। तीर्थ यात्रियों के स्टेशन ले जाने एवं वापिस लाने के लिए प्रोटोकॉल द्वारा व्यवस्था की जाएगी। यात्री अपने साथ मौसम के अनुरूप व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री आदि साथ में रखेगें। साथ ही विशिष्ट सुविधाओं का लाभ प्राप्त करता है तो वह स्वयं वहन करेगा। यात्रा के दौरान ट्रेन में यात्रीगण मॉस्क का उपयोग करेगें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। यात्रीगणों को अपने साथ आधार कार्ड, परिचय पत्र एवं कोविड वेक्सीनेशन प्रमाण पत्र मूल में, छायाप्रति साथ में रखना आवश्यक होगा। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, आय प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, मोबाईल नंबर तथा दो फोटो आवश्यक होगा।            

मुख्यमंत्री कन्या विवाह की तिथियाँ निर्धारित

  मंडला 29 जनवरी 2023 उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार घुघरी निकाय में 18 फरवरी 2023 को, मवई निकाय में 22 फरवरी को, मोहगांव निकाय में 24 फरवरी को, नारायणगंज निकाय में 27 फरवरी को, बीजाडांडी निकाय में 28 फरवरी को, निवास निकाय एवं नगरपरिषद में 5 मार्च को, बिछिया निकाय एवं नगरपरिषद में 7 मार्च को, नैनपुर निकाय एवं नगरपरिषद में 9 मार्च को तथा मंडला निकाय एवं नगरपरिषद मंडला एवं बम्हनीबंजर में 11 मार्च 2023 को निर्धारित किया गया है।

Related posts

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति विभाग राज्यमंत्री श्री पटैल का मंडला आगमन आज

Reva India News

पर्व एवं त्यौहारों में प्रशासन का सहयोग करें सामाजिक संगठन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों की बैठक में की अपील

Reva India News

बम्हनी बंजर में अलाव की व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment