कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण
मण्डला 7 मार्च 2023
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ज़िले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र मंगलवार को जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जगन्नाथ स्कूल, क्रमांक 2 स्कूल तथा अवंति बाई स्कूल का औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षाओं की व्यवस्था का जायज़ा लिया। श्रीमती सिंह ने परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए ज़रूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान एपीसी मुकेश पाण्डेय एवं संबंधित उपस्थित थे।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
मंडला 7 मार्च 2023
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में अलग-अलग अनुविभागों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करनेे के निर्देश दिये। इस दौरान एडीएम मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में पेंशन सहायता, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार, मजदूरी भुगतान, स्वास्थ्य सहायता सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों को दी रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएँ
मण्डला 7 मार्च 2023
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों को रंगों के त्यौहार होली पर शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का पर्व होली हमें अपनी विभिन्न रंगों से भरी विविधतापूर्ण संस्कृति पर गर्व करने का अवसर देता है। श्रीमती सिंह ने जिलेवासियों से होली का पर्व सामाजिक सद्भाव के माहौल में मनाने का आग्रह किया है।

9 मार्च को ज़िले में स्थानीय अवकाश घोषित
मण्डला 7 मार्च 2023
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 9 मार्च 2023 दिन गुरुवार को होली (भाईदूज) के अवसर पर सम्पूर्ण मंडला ज़िले में स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त अवकाश बैंक, कोषालय एवं उपकोषालय पर लागू नहीं होंगे।

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम
मंडला 7 मार्च 2023
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 7 मार्च को रात्रि 10 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 8 मार्च को प्रातः 11 बजे जेवरा से बरबटी के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11:15 बजे बरबटी पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 3 बजे बरबटी से रवाना होकर 3:15 बजे जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। तत्पश्चात वे 9 मार्च को प्रातः 10 बजे जेवरा से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे मंडला पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते शाम 6 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 7 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 10 मार्च को केन्द्रीय इस्पात एवं राज्यमंत्री प्रातः 9:30 बजे जेवरा से शहपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

