Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 अप्रैल 2023

प्रत्येक ग्राम तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें – डॉ. सलोनी सिडाना

जल जीवन मिशन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 11 अप्रैल 2023

जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पूर्ण तथा टेस्टिंग स्तर की योजनाओं की प्रभावी मॉनीटरिंग करते हुये उन्हें शुरू कराएं। कलेक्टर ने बंद नल-जल योजनाओं में आवश्यक सुधार के लिये समय-सीमा निर्धारित की। जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड़, ईई पीएचई मनोज भास्कर, ईई एमपीईबी शरद बिसेन सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि पूर्ण तथा टेस्टिंग स्तर की नल-जल योजनाओं का सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिति का आंकलन करें कि उनमें से लक्षित घरों तक पानी पहुंच रहा है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं बंद है उनके कारणों का विश्लेषण कर निदानात्मक कार्यवाही करें। जो योजनाएं आंशिक सुधार से प्रारंभ हो सकती हैं, उनमें एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूर्ण करायें। उन स्थानों पर जल के वैकल्पिक स्‍त्रोत तलाशें जहां पर जल स्तर की समस्या है। कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जल परिवहन की आवश्यकता है वहां सर्वे आदि की कार्यवाही समय पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने जल के स्थानीय स्त्रोत की नियमित सफाई कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

 

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं का हुआ निरीक्षण

मंडला 11 अप्रैल 2023

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं-नाजिर, आवक-जावक, लोकसेवा, स्थापना, भंडार एवं स्टोर रूम का निरीक्षण किया। डॉ. सिडाना ने पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में साफ़-सफ़ाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, एल्युमिनेशन आदि की समुचित रूप से व्यवस्था करें। उन्होंने पेंशन कार्यालय एवं कोषालय का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्राँग रूम, सर्वर रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टोर रूम का निरीक्षण करते हुए उसके मेंटनेंस के निर्देश दिए।

 

अनुपयोगी सामग्री के निपटान के लिए समिति बनाएं

 

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कलेक्ट्रेट की अलग-अलग शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न शाखाओं की अनुपयोगी सामग्री के निपटान के लिए समिति बनाएं। इस समिति में वरिष्ठ अधिकारियों सहित शाखा से संबंधित शामिल होंगे। उन्होंने कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अनावश्यक फाईलों की पेंडेंसी न रखें। कलेक्टर ने भवन की पुताई के लिए एस्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 94 लोगों की समस्याऐं

मण्डला 11 अप्रैल 2023

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने योजना भवन सभाकक्ष में जनसुनवाई के दौरान 94 आवेदकों की समस्याऐं सुनते हुए उनके निराकरण की पहल की। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदनकर्ता को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन का समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। डॉ. सिडाना की पहल पर जनसुनवाई में आवेदकों के बैठने के भी व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने आवेदकों को समक्ष में बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी एवं यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एसडीएम मण्डला पुष्पेन्द्र अहके, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रामप्रकाश को तत्काल मिली ट्राईसाईकिल

 

जनसुनवाई में ग्राम घटेरी के दिव्यांग आवेदक रामप्रकाश ट्राईसाईकिल की मांग को लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर सिडाना ने तत्काल सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दिव्यांग रामप्रकाश को जनसुनवाई में ट्राईसाईकिल प्रदान की। घटेरी निवासी रामप्रकाश ने तत्काल ट्रायसाईकिल पाकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा अपनी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

सफलता की कहानी: ट्राईसाईकिल पाकर खुश हुआ रामप्रकाश

मंडला 11 अप्रैल 2023

जनसुनवाई में बम्हनी बंजर तहसील के ग्राम घटेरी निवासी दिव्यांग रामप्रकाश पिता पतिराम बैगा ट्राईसाईकिल पाकर प्रसन्न हुआ। रामप्रकाश को दिव्यांग होने के कारण दैनिक कार्यों में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रामप्रकाश ने बताया कि मैं ट्राईसाईकिल प्राप्त करने के उद्देश्य से जनसुनवाई आया था। परन्तु मुझे आज ही मौके पर तत्काल आवेदन देते ही ट्राईसाईकिल मिल जाएगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। किन्तु जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देने पर उन्होंने तत्काल सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को ट्राईसाईकिल प्रदान करने के आदेश दिए और मुझे तत्काल ही ट्राईसाईकिल मिल गई।

ट्राईसाईकिल पाकर रामप्रकाश कहते हैं कि मेरे मन में धारणा थी कि शासन के विभागों में इतनी जल्दी कार्यवाही नहीं होती, परंतु आज मेरी धारणा टूट गई। रामप्रकाश ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए प्रसन्नतापूर्वक ट्राईसाईकिल चलाते हुए घर वापस गया।

 

 

 

 

 

 

 

सदस्य-सचिव (आईएएस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आयुक्त का दौरा कार्यक्रम

मंडला 11 अप्रैल 2023

निज सहायक आयुक्त नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के माध्यम से हुई वास्तविक प्रगति की समीक्षा एवं अध्ययन करने के उद्देश्य से सदस्य-सचिव (आईएएस) स्वतंत्र कुमार सिंह, म.प्र. राज्य नीति, योजना आयोग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान तथा आयुक्त (प्रशासन), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल के साथ नीति आयोग एवं स्वास्थ्य विभाग का 3 सदस्यीय दल के मंडला जिले के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल 2023 को रात्रि 11:30 बजे मंडला आगमन होगा एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 12 अप्रैल को प्रातः 11 बजे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं के भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं न.घा.वि.प्रा. के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की परियोजना (हालोन बिछिया प्रोजेक्ट) का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2 बजे मंडला से मोहगांव के लिए रवाना होंगे एवं दोपहर 3 बजे मोहगांव पहुंचेंगे एवं पंचायत सचिवों के साथ संवाद करेंगे तथा सायं 4 बजे मोहगांव से प्रस्थान करेंगें एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 13 अप्रैल 2023 को प्रातः 11 बजे डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

जनपद पंचायत मण्डला की बैठकों हेतु प्रतिनिधि नियुक्त

मंडला 11 अप्रैल 2023

संयुक्त कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार उद्योग भवन नई दिल्ली फग्गनसिंह कुलस्ते द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि धर्मराज सिंह परिहार पिता गजराज सिंह परिहार ग्राम लावर पोस्ट बकौरी विकासखण्ड मण्डला को जनपद पंचायत मण्डला की समस्त बैठकों हेतु प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

14 से 18 अप्रैल तक होगा ग्रामसभाओं का चरणबद्ध आयोजन

मंडला 11 अप्रैल 2023

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2023 डॉ० भीमराव जयंती के अवसर पर ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाना है। 14 अप्रैल 2023 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाली ग्रामसभाओं के संबंध में नियमित एजेण्डा बिन्दुओं के साथ स्थानीय कार्य सूची (विषय) को शामिल करते हुए ग्रामसभाएं आयोजित किए जाएंगे। ग्रामसभाओं में लाड़ली बहना योजना, बाल विवाह, प्रतिषेध अधिनियम 2006, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता, ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता तथा नल-जल योजना के रख-रखाव की व्यवस्था, कुपोषण मुक्त ग्राम, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजना की जानकारी, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं में लाभ लेने वाले हितग्राहियों की सूचियों का वाचन, अन्त्योदय सर्वे, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर (आरोग्यम) में प्रदाय की जाने वाली एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं तथा करारोपण की वसूली एवं पोर्टल पर ऑनलाईन प्रविष्टी पर चर्चा की जाएगी।

Related posts

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी को 50 से अधिक स्टॉल पर उपलब्ध रहेंगे मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजन

Reva India News

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर तीन रेस्टोरेंट से 6 सिलेंडर जब्त

Reva India News

शिक्षा से वंचित बच्चों के घर-घर संपर्क कर उन्हें प्रवेश दिलाएं- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

1 comment

נערות ליווי באשקלון April 16, 2023 at 8:58 am

Good day! I just want to offer you a big thumbs up for your excellent information you have got here on this post. Ill be coming back to your blog for more soon.

Reply

Leave a Comment