Reva India News
मंडला हमारा जिला

एकलव्य योजनांर्गत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

मण्डला 2 अक्टूबर 2020

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, मण्डला में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए म.प्र. शासन द्वारा संचालित एकलव्य योजना के अंतर्गत त्रि-वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम क्रमशः कम्प्यूटर साइंस इंजी., इलेक्ट्रिकल इंजी. तथा इलेक्‍ट्रोनिक्‍स टेलीकम्युनिकेशन इंजी. संकाय में संचालित है। इस योजना में अध्ययनरत पात्र छात्राओं के लिए शैक्षणिक शुल्क नही लिया जाता, छात्राओं को निःशुल्क छात्रावास, भोजन दिया जाता है साथ ही 2 हजार रूपये की किताब-कॉपियॉ एवं स्टेशनरी दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रवेशित छात्राओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह शिष्यावृत्ति भी प्रदाय की जाती है। ऐसी छात्राएं जो म.प्र. के अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती हैं और दसवीं की परीक्षा गणित एवं विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण हैं वे इस योजना का लाभ ले सकती है।

प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अध्यक्ष काउन्सलिंग समिति तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा योजनांर्गत प्रवेश की ऑन लाईन प्रक्रिया चालू है। काउन्सलिंग के प्रथम चरण समाप्त होने के बाद द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारंभ है। जिन छात्राओं ने द्वितीय चरण में प्रवेश हेतु पंजीयन किया है वे एमपीऑन लाईन के डीटीई काउन्सलिंग पोर्टल पर आबंटन के अनुसार 6 अक्टूबर 2020 तक संस्था में मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करें।

इसके उपरांत रिक्त सीटों के लिए संस्था स्तर की काउन्सलिंग 8 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संचालित होंगी। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्राएं www.dte.mponline.gov.in पर पंजीयन कर काउन्सलिंग में भाग ले सकती है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

17 दिसम्बर को प्राप्त हुए 167 नाम-निर्देशन पत्र

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 दिसम्बर 2022

Reva India News

राष्ट्रीय शिक्षक पुरूष्कार 2021 ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून

Reva India News

Leave a Comment