Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 14 सितम्बर 2023

चुटका परियोजना के सौजन्य से जिले को मिली 9 एम्बूलेंसों की सौगात

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 14 सितम्बर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला चिकित्सालय प्रांगण से 9 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी एम्बूलेंस न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड चुटका मध्यप्रदेश परमाणु विद्युत परियोजना के सौजन्य से निगम सामाजिक उत्तरदायित्व कार्य के अंतर्गत ज़िले के लिए प्रदान की गई हैं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि जिलेवासियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में ये एम्बूलेंस सहायक बनेंगी। उन्हांेने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियांे से आग्रह किया कि वे एम्बूलेंसों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दें। जिले के सभी क्षेत्रों को समान रूप और संवेदनशीलता के साथ एम्बूलेंस सुविधा का लाभ प्रदान करें। कलेक्टर ने एम्बूलेंस की संचालन प्रक्रिया के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड चुटका मध्यप्रदेश परमाणु विद्युत परियोजना की ओर से इकाई प्रमुख एस.के. गुमास्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि इन एम्बूलेंसों के संचालन से जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर बनेंगी। उन्होंने भविष्य में भी जनहित के कार्यों के लिए परियोजना की ओर से सीएसआर मद से राशि उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर चुटका विद्युत परियोजना सीएसआर समिति के अध्यक्ष के.सी. शर्मा, सदस्य सचिव होशियार सिंह एवं सदस्य कपिल कुमार गुप्ता, एसीईओ जिला पंचायत क्षमा सराफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

माधोपुर सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के लिए चुटका परियोजना देगा 8 लाख

मंडला 14 सितम्बर 2023

                विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बिछिया विकासखंड के माधोपुर में संचालित सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के भवन के मरम्मत के लिए न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड चुटका मध्यप्रदेश परमाणु विद्युत परियोजना द्वारा 8 लाख रूपए प्रदान किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने उक्त छात्रावास का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में उन्‍होंने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए चुटका परियोजना के अधिकारियों से सीएसआर मद से राशि उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार समय-सीमा में प्राक्कलन तैयार कर परियोजना को प्रेषित किए गए जिसके आधार पर राशि स्वीकृत करते हुए आज अनुबंध की कार्यवाही कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की उपस्थिति में पूर्ण की गई। चुटका परमाणु विद्युत परियोजना की ओर से इकाई प्रमुख एस.के. गुमास्ता एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी क्षमा सराफ के मध्य अनुबंध किया गया। चुटका परियोजना के अधिकारियों ने कहा कि परियोजना, प्रभावितों के लिए  इसी प्रकार के जन कल्याणकारी कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। चुटका परियोजना की ओर से जिले में अब तक 15 करोड़ से अधिक राशि के जनउपयोगी कार्य कराए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराएं – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने किया ब्लडबैंक का निरीक्षण

मण्डला 14 सितम्बर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लडबैंक का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि ब्लडबैंक से प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाएं। उपलब्ध मशीनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें। मशीनों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ब्लड की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा व्यवस्थाओं को सुलभ बनाते हुए ब्लडबैंक की प्रक्रिया को व्यवहारिक बनाएं। मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराएं। परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। प्रतीक्षालय में सोफा एवं कुर्सी की व्यवस्था करें। कलेक्टर ने रक्तदाताओं से भी चर्चा करते हुए उनसे फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मंडला ऋषभ जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, सिविल सर्जन विजय धुर्वे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने की आंगनवाड़ी भवनांे के निर्माण कार्य की समीक्षा

मंडला 14 सितम्बर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्हांेने निर्देशित किया कि इस वर्ष स्वीकृत निर्माण कार्यों को जल्द प्रारंभ कराएं। पूर्व वर्ष में स्वीकृत भवनों में अब तक किए गए कार्य का सत्यापन कराएं। जिन स्थानों पर भवन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है उनके लिए नियमानुसार परिवर्तन का प्रस्ताव भेजें। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। कार्यों को उचित गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों के विरूद्ध कार्यवाही करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्श कूमट सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वीप गतिविधियों में नवाचार का प्रयास करें – श्रेयांश कूमट

मंडला 14 सितम्बर 2023

                आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों के बेहतर संचालन संबंधी बैठक का जिला पंचायत में आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्श कूमट ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिले में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों में विविधता लाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक इनका प्रभाव पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इसके लिए स्वीप कैलेन्डर तैयार करें और गतिविधियों में नवाचार का प्रयास करें। शतायू मतदाताओं के साथ युवा मतदाताओं का संपर्क कार्यक्रम आयोजित करें जिससे वरिष्ठ मतदाता अपने अनुभवों को युवाओं के साथ साझा कर सकें। ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपेट के प्रदर्शन के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि मॉकपोल आदि कराते समय बैनर अथवा फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही इस दौरान लिए गए फोटोग्राफ जियो टैगिंग के साथ ही लें जिससे इन फोटोग्राफ्स का दुरूपयोग से बचा जा सके। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय कर बेहतर गतिविधियों का संचालन कर सकते हैं जिससे मतदाता जागरूकता के कार्य को समग्र और व्यापक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि मधुअली, एपीसी हीरेन्द्र वर्मा, कन्या हाईस्कूल बिंझिया प्राचार्य मुकेश पांडे के साथ सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त बीईओ, बीआरसी, समस्त सीडीपीओ, ब्लॉक मैनेजर्स एनआरएलएम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

नोडल अधिकारियों की बैठक 18 सितंबर को

मंडला 14 सितम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन से संबंधित कार्यों के मूल्यांकन एवं ईव्हीएम मशीन के संचालन के संबंध में नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक 18 सितम्बर 2023 को आयोजित की गई है। यह बैठक जिला योजना भवन में टीएल के बाद होगी। समस्त नोडल अधिकारियों को वांछित जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन

मंडला 14 सितम्बर 2023

                एम.पी.टास पोर्टल के माध्यम से प्रतिभा योजना को विकेन्द्रीकृत किया गया है। योजनान्तर्गत विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का वितरण जिला स्तर से किया जायेगा। आवेदक द्वारा एमपी टास पोर्टल पर आवेदन किया जावेगा जिसके अंतर्गत उसे स्कोर कार्ड, इन्टीट्यूट एडमिशन रिसिप्ट अपलोड करना होगा। आवेदक के द्वारा आनलाईन आवेदन करने के पश्चात स्वीकृति हेतु डाटा लाभार्थी के मूल जिले के जिला अधिकारी के लागइन में प्रदर्शित होगा। उक्त प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन होगी। वर्ष 2022-23 के पश्चात किसी भी पाठ्यक्रम के लिये प्रतिभा प्रोत्साहन राशि प्राप्त किये जाने हेतु ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किये जा सकेंगे। इस योजना में पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2023 है।

 

 

 

 

 

 

 

 

आई.टी.आई. में प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन

मंडला 14 सितम्बर 2023

                शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला में 15 सितंबर को प्रातः 9ः30 बजे से देश की प्रतिष्ठित कंपनी सुजुकी मोटर्स गुजरात, हसालपुर मेहसाणा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट ड्राईव में इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, डीजल, मोटर मैकेनिक, टेक्टर मैकेनिक एवं प्लास्टिक प्रोसेसिगं व्यवसाय से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 23 वर्ष 11 महीने है प्लेसमेंट ड्राईव में अपने मूल दस्तावेजों के साथ उक्त दिनांक को सम्मिलित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा परिश्रमिक राशि प्रतिमाह इक्कीस हजार पांच सौ रूपये देय होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मंडला 14 सितम्बर 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 15 सितम्बर 2023 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 15 सितंबर को रात्रि 11:30 बजे मंडला सर्किटहाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 16 सितम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे मंडला से मुंगवानी, जिला नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

झोलाछाप डाक्टरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश

मंडला 14 सितम्बर 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकासखण्ड के अंतर्गत नगरीय एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से कार्य कर रहे फर्जी झोलाछाप डाक्टरों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर अवैध रूप से किये जा रहे चिकित्सा कार्य को तत्काल रूप से बंद कराएं। खण्ड चिकित्सा अधिकारी अपने विकासखण्ड के अंतर्गत नगरीय एवं विभिन्न ग्रामों में अवैध रूप से कार्य कर रहे नीम हकीम, झोलाछाप डॉक्टरों को चिन्हांकित कर संबंधित एस.डी.एम., तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के सहयोग से कार्यवाही कर संबंधित फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। यदि इनकी योग्यता से पृथक अन्य किसी चिकित्सा पद्धति की उपचार सामग्री, दवा पर्ची, चिकित्सकीय उपकरण, प्रचार सामग्री इत्यादि दिखाई देते हैं तो जब्त कर प्रकरण कायम करें एवं अवैध क्लीनिक को एस.डी.एम. अथवा तहसीलदार के द्वारा सीलबंद कराएं। उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को पूर्व में भी निर्देशित किये जाने के बावजूद झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्हांेने कहा कि यदि कोई झोलाछाप डॉक्टर अवैध रूप से कार्य करता पाया जाता है तो इसके लिये संबंधित विकासखण्ड के खण्ड चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Related posts

एसडीएम मण्डला ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों में आश्रय स्थलों का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर एवं उपायुक्त ने किया केन्द्रीय विद्यालय नैनपुर के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण

Reva India News

मंडला से नैनपुर एवं पिंडरई मार्ग पर वाहन चैकिंग की गई

Reva India News

Leave a Comment