Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 16 सितम्बर 2023

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 16 सितम्बर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का प्रशिक्षण रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में 3 सत्रों में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरतापूर्वक समझें। प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त करें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर लालशाह जगेत तथा मास्टर ट्रेनर्स के रूप में डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव, डॉ. टीपी मिश्रा ने निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले व्यय लेखा के संधारण के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। विधानसभावार संपन्न हुए इस प्रशिक्षण में सभी रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रशिक्षण 18 सितंबर को

मंडला 16 सितम्बर 2023

                मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. द्वारा दिए गए निर्देशानुसार बीएलओ ऐप में एच 2 एच सर्वे का कार्य 20 से 30 सितंबर 2023 के मध्य पूर्ण कराया जाना है। इस संबंध में चिन्हित बीएलओ का प्रशिक्षण 18 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे से कलेक्ट्रेट मंडला के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में आयोजित किया गया है। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण में अपने विधानसभा क्षेत्र से 6-6 बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

लाड़ली बहनों को 450 रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

मंडला 16 सितम्बर 2023

                प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के समस्त एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर पीएमयूवाई श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत ऐसी लाड़ली बहने जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन (14.2 किलोग्राम) हैं, को 1 सितंबर 2023 से प्रतिमाह केवल एक गैस सिलेंडर रिफिल रू. 450 (रूपये चार सौ पचास) छोड़कर शेष राशि उपभोक्ताओं के आधार लिंक खाते पर संबंधित गैस कम्पनी के द्वारा सब्सिडी ट्रांसफर की जावेगी।

उक्त पंजीयन ’लाड़ली बहना पोर्टल’ पर ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत के सचिव एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड प्रभारी के द्वारा ऑनलाईन पंजीयन किया जायेगा, जिसके लिए जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज महिला की समग्र सदस्य आई.डी., मोबाईल नं. (ओटीपी हेतु), गैस कनेक्शन की एलपीजी आई.डी. (17 अंकों वाला) एवं लाड़ली बहना आई.डी. की जानकारी आवेदन पत्र में भरकर संबंधित ग्राम पंचायत/नगरपरिषद् कार्यालय में जमा किया जाना है।

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

मंडला 16 सितम्बर 2023

तहसील व जिला मंडला अंतर्गत पानी में डूबने से मृत्यु होने पर अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय से मृतक के निकटतम वारसान को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जगदीश ग्राम टिकरवारा निवासी की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान आवेदक व विपत्तिग्रस्त सरोज तेकाम को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

 

 

 

 

 

सारसडोली में डाक चौपाल सन्देश खुशहाली आयोजित

मंडला 16 सितम्बर 2023

                भारतीय डाक विभाग मंडला डाक संभाग अंतर्गत उपसंभाग मंडला सेंट्रल के ग्राम पंचायत भवन सारसडोली में सामुदायिक विकास कार्यक्रम डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग से जुड़ी विभिन्न जनहितैषी एवं लाभदायक योजनाएं जैसे बचत खाता, आवर्ती खाता, सावधि जमा खाता, मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत खाता, आईपीपीबी बचत खाता, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा इत्यादि की जानकारी दी गई। मंडला संभाग के सहायक अधीक्षक पीएन सिंगौर ने डाक विभाग से जुड़ी योजनाओं, बीमा योजनाओं एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा किस प्रकार मात्र 399 में 10 लाख का एक्सीडेंटल बीमा योजना कवर किया जा रहा है इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

 

उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन 20 तक आमंत्रित

मंडला 16 सितम्बर 2023

                विकासखण्ड मवई अन्तर्गत ग्राम पंचायत इंद्री में उचित मूल्य दुकान रिक्त है, पंचायत में दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र 20 सितंबर 2023 तक आमंत्रित किये गए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की बेवसाइट https://rationmitra.nic.in पोर्टल पर पात्र संस्थाऐं 20 सितंबर 2023 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। दुकान आवंटन की कार्यवाही संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जायेगी।

Related posts

विकासखंड स्तर पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कृषक सुविधा केन्द्र मानिकसरा का निरीक्षण किया

Reva India News

थाना बीजाडांडी पुलिस की जुआ फड पर दबिश, 04 आरोपियों से नगद सहित 35 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त*

Reva India News

Leave a Comment