Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*नैनपुर को जिला बनाओ संघर्ष समिति के सर्वदलीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों और समस्त नैनपुरवासियों

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात का समय मिल जाने के बाद क्षेत्र विधायक श्री देवसिंग सैयाम जी नैनपुर को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और मान्यवरों ( श्री विमलेश सोनी जी, श्री राजाराम शर्मा जी, श्री शंकर सायरानी जी और श्री अखिलेश शुक्ला जी ) को बहुत ही आकस्मिक रूप में अत्यधिक अल्प समय में नैनपुर से लेकर भोपाल पहुंचे हैं. 15 सितंबर ( शुक्रवार ) को किन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात नहीं हो पाई है. अब पुनः 16 सितंबर ( शनिवार ) को पुनः क्षेत्र विधायक श्री देवसिंग सैयाम जी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और मान्यवरों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मुलाकात करवाने का ईमानदार प्रयास करेंगे. अगर शनिवार को भी अपने वादे के अनुरूप विधायक श्री देवसिंग सैयाम जी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और मान्यवरों को मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करवाने में नाकाम रहते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि नैनपुर को जिला बनाने के लिए संघर्षरत लाख लोगों की बरसों पुरानी मांग और जनभावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है. इसका पूरा खामियाजा सत्तारूढ़ दल को 3 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट को गंवाकर भुगतना पड़ेगा.

 

नैनपुर का बच्चा बच्चा जाग चुका है, नैनपुर का कण कण जाग चुका है. अब किसी भी स्तर पर नैनपुरवासियों के साथ कोई भी भावनात्मक ” छल “, ” कपट ” और ” धोखाधड़ी ” को किसी भी कीमत पर कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

👉 नैनपुर जिला नहीं, तो वोट नहीं घोष वाक्य तो है ही

 

👉 अब नैनपुर जिला नहीं, तो पद नहीं, पदाधिकारी नहीं अभियान भी चलाया जाएगा

 

🔥🙏🔥🙏🔥🙏🔥

Related posts

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 15 से

Reva India News

प्रभावी टीएलएम से करें अध्यापन

Reva India News

कलेक्टर का बिछिया दौरा एसडीएम एवं तहसील न्यायालय का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment