Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसत्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनें शिशु  भलावी 

मण्डला। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसके चलते प्रदेश स्तर के पदाधिकारी अपनी-अपनी पार्टीयों में जोर लगा रहे हैं। कहीं सदस्यता अभियान चला रहे है तो कहीं डोर टू डोर सर्वे आदि कर रहे है। विगत दिनों पहले भोपाल में जनसत्ता पार्टी मप्र की प्रथम बैठक 17 सितंबर को भोपाल आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक विमलेश आरबी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कमल श्रीवास्तव सहित प्रदेश से अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश में एक नई राजनैतिक पार्टी का उदय होने जा रहा है पार्टी ने मंडला के युवा नेता और आदिवासी चेहरे शिशु सिंधु भलावी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इनकी नियुक्ति से सभी जिला सहित ब्लॉक स्तरो में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। श्री भलावी का कहना है वे गांव-गांव जनसत्ता पार्टी मप्र के विचारों से लोगों को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मण्डला जिले में भाजपा और कांग्रेस गरीब जनता को लूट रही है। नए-नए वादें करके उनको पतीला लगा रही है। जबकि जनसत्ता पार्टी का मुख्य लक्ष्य है कि गरीब जनता की हर समस्याओं को दूर करना है गरीब तपके की जनता की समस्याओं का निराकरण तत्कालिक स्थिति में होनी चाहिए। जनसत्ता पार्टी स्वयं मण्डला विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है। श्री भलावी ने बताया कि  प्रदेश के बड़े आदिवासी चेहरे को आगमी विधानसभा चुनाव मे जनसत्ता पार्टी से जोडऩे की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Related posts

सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएँ – कलेक्टर

Reva India News

14, 15 एवं 16 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर शिविर नैनपुर, निवास एवं मंडला जनपद पंचायत में आयोजित होंगे

Reva India News

*मण्डला भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए हुई रायशुमारी…………..*   *अपेक्षित श्रेणी के 58 पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने दिया मत…………….*   *पार्टी गाईडलाईन के तहत पर्ची में लिखे गये 6 नाम.*………… *भावी जिलाध्यक्ष का नाम लिफाफे में हुआ बंद*………………..* 

Reva India News

Leave a Comment