Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 19 सितम्बर 2023

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जनसुनवाई में 67 आवेदन की सुनवाई की

मंडला 19 सितम्बर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 67 आवेदनों की सुनवाई की। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों और समस्याओं का निराकरण किया गया। उन्हांेने जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग लक्ष्मी चौधरी और सुंदरलाल धुर्वे की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें ट्राईसिकल प्रदान किया। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की सूक्ष्मता से समीक्षा कर तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दी गई है। विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराना होगा। मंगलवार को जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जनसुनवाई में सभी नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई के आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण कर अवगत कराना होगा। जनसुनवाई में नागरिकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के आवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, मजदूरी भुगतान, तेंदूपत्ता बोनस, अतिक्रमण हटाने, पेयजल समस्या, चिकित्सा सुविधा, विद्युत समस्याओं का निराकरण, ई-ट्राईसिकल, सीमांकन आदि विषयों से संबंधित आवेदन प्रमुख हैं।

 

 

 

 

 

 

आरओ, एआरओ तथा सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

मंडला 19 सितम्बर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर और सेक्टर अधिकारियों की बैठक में मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा मतदान केन्द्रों की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने रिटर्निंग ऑफीसर्स को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा पर करें। कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार सिंह, सीएल वर्मा, हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने 20 से 30 सितंबर के मध्य चलने वाले मतदाता सत्यापन अभियान के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संबंधित रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तथा सेक्टर अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करें। मतदाता सूची का वाचन करते हुए उसे त्रुटिरहित बनाना सुनिश्चित करें। मृत, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि पर विशेष ध्यान दें। अधिक मतदाता वाले परिवारों का सत्यापन करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी सेक्टर अधिकारी आवंटित क्षेत्र के शतप्रतिशत मतदान केन्द्रों का भ्रमण करें, स्थानीय लोगों को मतदान केन्द्र के संबंध में जानकारी प्रदान करें। बैठक में कलेक्टर ने प्रशिक्षण तथा वाहनों की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

उपार्जन के लिए 47 पंजीयन केन्द्र स्थापित

मंडला 19 सितम्बर 2023

                जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों को उनकी उपज धान, ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन किया जाना है। जिले में किसानों के लिए सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 47 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गए हैं। धान विक्रय करने वाले किसानों को ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फसल विक्रय करने हेतु धान पंजीयन 20 सितम्बर 2023 से 5 अक्टूबर 2023 तक कराया जायेगा। किसानों को निःशुल्क धान तथा मोटे अनाजों के पंजीयन कराने के लिए किसानों को अपने आधार कार्ड, बोये गए अनाज के रकबे की जानकारी के लिए ऋण पुस्तिका की प्रति, आधार लिंक बैंक खाता, मोबाइल नम्बर, आईएफएससी कोड की जानकारी अपने समीपस्थ सहकारी संस्थाएं लेम्पस मुनु, लेम्पस दानीटोला, लेम्पस रामनगर, लेम्पस खलौड़ी, लेम्पस मण्डला, लेम्पस मण्डला (सेमरखापा), लेम्पस चिरईडोंगरी माल, लेम्पस नारायणगंज, लेम्पस निवास, लेम्पस नैनपुर, लेम्पस नैनपुर (रैवाड़ा), लेम्पस जामगांव, लेम्पस जामगांव (चीचगांव), लेम्पस पिण्डरई, लेम्पस पिण्डरई (खिरखिरी), लेम्पस बम्हनी.1, लेम्पस बम्हनी (बम्हनी-2), लेम्पस चिरईडोंगरी रेल्वे, लेम्पस परसवाड़ा (डिठौरी), लेम्पस बिछिया रैयत, लेम्पस अंजनिया, लेम्पस ककैया, लेम्पस ककैया (सिलगी) लेम्पस मोहगांव, विपणन मण्डला, विपणन मण्डला (जहरमऊ) विपणन नैनपुर, विपणन बिछिया रैयत, विपणन बिछिया (औरई), लेम्पस बकोरी, लेम्पस टाटरी मा., लेम्पस लिंगापोड़ी, लेम्पस मलारा-1, लेम्पस मलारा (मलारा-2), लेम्पस सिझौरा, लेम्पस घुटास, लेम्पस घुटास (घुघरी), लेम्पस बीजाडांडी, लेम्पस चाबी, लेम्पस दाढ़ी भानपुर रैयत, लेम्पस केहरपुर, लेम्पस केहरपुर (पदमी) लेम्पस मवई, लेम्पस हिरदेनगर, लेम्पस हिरदेनगर (घुघरा) विपणन नारायणगंज (बबलिया), विपणन नारायणगंज (सिंगारपुर) में एवं किसान ऐप्प से पंजीयन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कृषक एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे में 50 रुपए का शुल्क तथा आवश्यक दस्तावेज देकर 20 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक धान पंजीयन करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

सुंदरलाल धुर्वे ने ट्राईसिकल मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की

मंडला 19 सितम्बर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम बड़ीखैरी निवासी दिव्यांग सुंदरलाल धुर्वे को ट्राईसिकल प्रदान किया। जनसुनवाई में ट्राईसिकल पाकर दिव्यांग सुंदरलाल धुर्वे बहुत प्रसन्न हुआ। उसने बताया कि ट्राईसिकल नहीं होने के कारण उसे घूमने-फिरने में बहुत परेशानी होती थी। ट्राईसिकल नहीं होने के कारण वह कहीं आ-जा नहीं सकता था, इससे वह बहुत परेशान था। उसने ट्राईसिकल के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिया, लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसने बताया कि उसे गांव के युवाओं के द्वारा सूचना मिली कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जनसुनवाई में जिले के नागरिकों की विभिन्न प्रकार की मांगों और समस्याओं का निराकरण किया जाता है। इसलिए वह मंगलवार को जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने उसकी समस्याओं को सुनकर उसे तुरंत एक ट्राईसिकल प्रदान की। सुंदरलाल धुर्वे ट्राईसिकल पाकर बहुत प्रसन्न हुआ। ट्राईसिकल ने दिव्यांग सुंदर लाल धुर्वे के घूमने-फिरने की समस्याओं का निराकरण कर दिया है। कलेक्टर से मंगलवार को वह ट्राईसिकल पाकर बहुत प्रसन्न हुआ। सुंदरलाल धुर्वे ने ट्राईसिकल पाकर जनसुनवाई कार्यक्रम की प्रशंसा की।

 

 

 

 

 

 

ट्राईसिकल पाकर अब लक्ष्मी चौधरी की समस्या दूर हुई

मंडला 19 सितम्बर 2023

                जिले के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर जरूरतमंदों को तत्काल सहायता प्रदान की जाती है। दिव्यांग लक्ष्मी चौधरी निवासी सीताराम वार्ड नगरपालिका मंडला ने जनसुनवाई में ट्राईसिकल के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आवेदन पत्र की समीक्षा कर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा लक्ष्मी चौधरी को तत्काल ट्राईसिकल प्रदान की।

जनसुनवाई में ट्राईसिकल पाकर लक्ष्मी चौधरी बहुत प्रसन्न हुई। उसने बताया कि वह पैरों से दिव्यांग है, उसे चलने-फिरने या कहीं आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी। उसके पास ट्राईसिकल नहीं होने के कारण वह कहीं आ-जा नहीं सकती थी, इससे वह बहुत परेशान रहती थी। उसने बताया कि उसे सूचना मिली कि जनसुनवाई में आवेदकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण और हितलाभ का वितरण किया जाता है। यह सुनकर वह भी अपना आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंची, जिससे उसे भी एक ट्राईसिकल मिल सके। उन्हांेने जनसुनवाई में कलेक्टर को बताया कि पैरों की दिव्यांगता के कारण वह कहीं आने-जाने और चलने-फिरने में असमर्थ है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने उसकी समस्याओं को सुना और तत्काल ट्राईसिकल प्रदान करते हुए उसकी समस्याओं का निराकरण किया। जनसुनवाई में लक्ष्मी चौधरी ट्राईसिकल पाकर बहुत प्रसन्न हुई और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

 

 

 

 

 

 

पोस्टल बैलेट संबंधी प्रशिक्षण 21 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे से होगा

मंडला 19 सितम्बर 2023

                प्रभारी अधिकारी निर्वाचन मंडला ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में पोस्टल बैलेट के संबंध में 21 सितंबर 2023 को रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मंडला में प्रातः 10:30 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि पूर्व में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी नोडल अधिकारी प्रातः 10:30 बजे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों का प्रशिक्षण 13 से 16 सितंबर तक संपन्न हुआ

मंडला 19 सितम्बर 2023

 

जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान ने बताया कि समग्र शिक्षा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर 13 सितंबर से 16 सितंबर तक हॉटल आर्शीवाद पेलेस मंडला में शासकीय हाईस्कूल एवं उमावि के सामाजिक विज्ञान विषय शिक्षकों को 4 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को हाईस्कूल परीक्षा परिणाम के अतिरिक्त सामाजिक विज्ञान की अवधारणाओं को स्पष्ट कर शिक्षकों को व्यवहारिक कठिनाईयों के निवारण के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल, हायरसेकेंडरी विद्यालय के 1-1 शिक्षक को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पृथ्वी झुकी हुई क्यों है, मानचित्र को भरते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए। विमर्श पोर्टल की जानकारी, प्राचीन एवं नवीन इतिहास संबंधित कठिन अवधारणा का निवारण, मुद्रा एवं शाख जैसी कठिन अवधारणाओं, राजनीति विषय में सत्ता की साझेदारी को गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को कैसे समझाया जाए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की गई।

 

 

 

 

 

 

20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक सहकारी समितियों, खरीदी केन्द्रों तथा एमपी ऑनलाईन कियोस्क सेंटर में ऑनलाईन होगा रजिस्ट्रेशन

मंडला 19 सितम्बर 2023

                जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों को उनकी उपज धान, ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन किया जाना है। धान उपार्जन हेतु मण्डला जिले में किसानों का ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीयन 20 सितम्बर से प्रारंभ होगा और पंजीयन 5 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। उन्‍होंने बताया कि किसान भाई आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों एवं खरीदी केन्द्रों में निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। एमपी किसान ऐप व अपने मोबाइल पर डाउनलोड करके किसान स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे में 50 रुपए का शुल्क तथा आवश्यक दस्तावेज देकर 20 सितम्बर से उपार्जन हेतु पंजीयन करा सकते हैं। धान तथा मोटे अनाजों के पंजीयन कराने के लिए किसानों को अपने आधार कार्ड, बोये गए अनाज के रकबे की जानकारी के लिए ऋण पुस्तिका की प्रति, आधार लिंक बैंक खाता, मोबाइल नम्बर, आईएफएससी कोड की जानकारी देना आवश्यक होगा। पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नम्बर का वेरीफिकेशन कराना अनिवार्य है। वेरीफिकेशन आधार नम्बर से लिंक मोबाईल नं. पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाइस से किया जायेगा। किसानों का पंजीयन फसल गिरदावरी के आधार पर किया जाएगा। किसान द्वारा दर्ज कराया गया नाम आधार से भिन्न है तो किसान को आधार केन्द्र, पोस्ट ऑफिस जाकर आधार में नाम संशोधित कराना होगा। किसान द्वारा दर्ज कराया गया नाम भू-अभिलेख से भिन्न है तो किसान को राजस्व अधिकारी से संपर्क कर भू-अभिलेख में नाम संशोधित कराना होगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही उक्त पंजीयन मान्य होगा। यदि किसान की भूमि एक ही जिले के अन्य ग्रामों में है तो पंजीयन में दूसरे ग्राम की फसल के रकबे जोड़े जा सकेंगे। सिकमी, बटाईदार के पंजीयन हेतु 2023 के अनुबंध ही मान्य होंगे। किसान उपार्जन केन्द्र पर जाकर फसल बेचने के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य (पिता, भाई, पति, पुत्र आदि) को नामित कर सकेंगे। नामित व्यक्ति का भी आधार वेरीफिकेशन कराया जायेगा। उपार्जन के भुगतान हेतु जनधन खाते, अक्रिय बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे।

 

Related posts

विभागीय दल द्वारा छापामार कार्यवाही अवैधानिक मत्स्य विक्रय, 135 किलोग्राम मछली जप्त

Reva India News

7 कोरोना मरीज स्वस्थ

Reva India News

बरबसपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में पहुँचे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment