Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय गौरव दिवस पर जिले के 1075 परिवारों ने किया पीएम जनमन आवासों में गृह प्रवेश

 

मंडला, 16 नवंबर 2025

जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को बिरसा मुण्डा जन्म जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय सहित सभी जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों में पीएम जनमन आवास पर एक साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनजातीय समुदाय के परिवारों ने इसे गृह प्रवेश उत्सव के रुप में मनाया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने बताया कि कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर मण्डला गौरव दिवस के अवसर पर यह गृह प्रवेश उत्सव मनाया गया है। शनिवार को जिले भर के 1075 जनजातीय परिवारों ने अपने नवीन पीएम जनमन आवास में प्रवेश किया है।

जिला स्तर पर पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने ग्राम जंतीपुर की श्रीमती दूजा बाई और श्रीमती रामवती बाई को सांकेतिक रूप से मंच से चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। अलग-अलग ग्रामों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने जनजातीय परिवारों के उत्सव में शामिल होकर उनका गौरव बढ़ाया।

Related posts

समस्त उत्कृष्ट विद्यालयों में जेईई व नीट रिफ्रेशर कोचिंग का पंजीयन 18 से प्रारंभ

Reva India News

माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन युवा मोर्चा ने देर रात बचाई गौ माता की जान

Reva India News

जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment