Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के शुभंकर डॉ. दृष्टि का विमोचन किया

मंडला 4 जनवरी 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शनिवार को जिला योजना भवन में मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के तहत डॉ. दृष्टि शुभंकर का विमोचन किया। जिले में मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 से 18 वर्ष के आयु के बच्चों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के वयस्क नागरिकों के आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी। मंडला जिले में 6 से 18 वर्ष के 4 लाख 27 हजार 461 बच्चों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 2 लाख 28 हजार 869 नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के द्वारा डॉ. दृष्टि शुभंकर के विमोचन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री शिवा रानू राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते सहित पत्रकारगण और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कृषक कल्याण वर्ष 2026: किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Reva India News

जिले में 12 अगस्त तक 1107.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

21 एवं 22 जुलाई को होगा रज़ा स्मृति का आयोजन रज़ा कला वीथिका में होगा चित्रकला कार्यशाला और माटी पर रंग का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment