Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 15 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

 

जिला दंडाधिकारी ने होमगार्ड, वनकर्मी, कोटवार, सहायक उप निरीक्षक मंडी एवं एनसीसी केडेट्स को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया

मंडला 15 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए होमगार्ड, वनकर्मियों, कोटवारों, कृषि उपज मंडी समिति के निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक एवं महाविद्यालय के एनसीसी केडेट्स को पुलिस एक्ट 1861 की धारा 17 के अंतर्गत 15 नवंबर से 18 नवंबर तक कुल 4 दिवस के लिए विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जारी आदेश में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड मंडला के 109 होमगार्ड, वनमंडलाधिकारी उत्पादन वन मंडल मंडला के 13 वनरक्षक, संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मंडला के 51 वनरक्षक, वनमंडलाधिकारी पूर्व (सामान्य) वनमंडल मंडला के 72 वनरक्षक, वनमंडलाधिकारी पश्चिम सामान्य वनमंडल मंडला के 38 वनरक्षक, ग्राम चौकीदार 686 कोटवार, कृषि उपजमंडी समिति मंडला के 10 सहायक उप निरीक्षक, कृषि उपजमंडी समिति नैनपुर के 3 सहायक उप निरीक्षक, रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्य़ालय मंडला के 42 एनसीसी केडेट्स को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक संपन्न होगी

प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) और सहायता हेतु कर्मिकों के नियुक्ति आदेश जारी

मंडला 15 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी मशीनों के प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर को ऑनलाईन सिस्टम ईएमएस 2.0 के माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया के उपरांत 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक ऑनलाईन सिस्टम ईएमएस 2.0 के माध्यम से जनरेट रेंडमाईजेशन सूची के अनुसार ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों के आईडी नंबरों का मिलान कर मशीनों को चिन्हित कर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने रिटर्निंग ऑफिसरों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की मशीनों को ईव्हीएम वेयरहाउस से निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिवहन कर रानी फूलकुंवर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला स्ट्राँग रूम तक लाने और सभी मशीनों को ईएमएस 2.0 मोबाईल एप के माध्यम से रिसीव कर निर्धारित स्ट्राँग रूम में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रेंडमाईजेशन के उपरांत संपादित की जाने वाली संपूर्ण कार्यवाही के लिए प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता के लिए कर्मिकों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र बिछिया के लिए प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) सोनल सिडाम रिटर्निंग ऑफीसर बिछिया तथा प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता हेतु अरूण राणे उपयंत्री, सम्राट कुड़ापे उपयंत्री, आयुषी श्रीधर उपयंत्री, आदित्य सिंधिया सहायक प्रोग्रामर, अनुज चंद्रौल कम्प्यूटर ऑपरेटर, ओमकार जंघेला भृत्य, भैयालाल भारती भृत्य, राजेन्द्र उईके भृत्य, संजय पटेल भृत्य, मनीष कुमार झारिया भृत्य और अभय कुमार बालकवार भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र निवास के लिए क्षमा सराफ, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर निवास को प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) एवं प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता हेतु महेश मिश्रा उपयंत्री, संजय सार्वे उपयंत्री, उपासना बघेल उपयंत्री, सतीश लखेरा कम्प्यूटर ऑपरेटर, धनेश्वर नंदा कम्प्यूटर ऑपरेटर, मूलचंद धुर्वे भृत्य, अनंतराम मरावी भृत्य, राजेश नंदा भृत्य, जितेन्द्र कुमार ठाकुर भृत्य, देवेन्द्र कुमार बघेल भृत्य और शत्रुघन धुर्वे भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र मंडला के लिए अजेन्द्रनाथ प्रजापति सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मंडला को प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) एवं प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता के लिए शीतल तिवारी उपयंत्री, रमाईलाल उईके उपयंत्री, पूजा पिपलेवार उपयंत्री, दीपमणि कछवाहा कम्प्यूटर ऑपरेटर, संतोष बरमैया कम्प्यूटर ऑपरेटर, नर्मदा मरावी भृत्य, प्रशांत नंदा भृत्य, अमित मार्को भृत्य, आदित्यराज उईके भृत्य, रोशनलाल मानिकपुरी भृत्य और गणेश प्रसाद यादव भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार से समस्त विधानसभा क्षेत्रों के लिए रिजर्व दल के रूप में प्रभारी अधिकारी (रेंडमाईजेशन) की सहायता के लिए तेजसिंह वर्मा उपयंत्री, कोमलसिंह मरावी उपयंत्री, दीप्ति उपवासी उपयंत्री, गौरव साहू कम्प्यूटर ऑपरेटर, जयकिशोर बैरागी कम्प्यूटर ऑपरेटर, संदीप बैरागी भृत्य, राधेलाल पूसाम हेल्पर, अखिलेश वरकड़े भृत्य, भैयालाल भृत्य, सुकेश कुमार अरसिया भृत्य और राकेश कुमार मरावी भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाता जागरूकता की गतिविधियों में तेजी लाने स्वीप पार्टनर विभागों को दिए निर्देश

मंडला 15 अक्टूबर 2023

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए, इसके लिए प्रदेश में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सभी से मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) पार्टनर विभागों को निर्देश दिए हैं।

विभागों के द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों एवं विद्यालयों के कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए ईएलसी (मतदाता साक्षरता क्लब) का गठन कर मतदाता जागरूकता के संबंध में गतिविधियां आयोजित की जाएं। महाविद्यालयों में कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति कर मतदाता जागरूकता संबंधी  गतिविधियां संचालित कराएं। शहरी क्षेत्रों में संचालित छात्रावासों एवं विद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता/नैतिक मतदान संबंधी विशेष गतिविधियां आयोजित  करें। जिला निर्वाचन कार्यालयों से मतदाता जागरूकता/नैतिक मतदान संबंधी पोस्टर/बैनर प्राप्त कर छात्रावासों में लगाये एवं प्रचार-प्रसार करें। हर सप्ताह नोडल अधिकारियों, कैंपस एंबेसडर एवं ईएलसी द्वारा की गई गतिविधियों की समीक्षा करें।

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण द्वारा दिव्यांगजनों एवं 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं को फॉर्म 12 डी (घर बैठे मतदान हेतु) की सुविधा का प्रचार-प्रसार किया जाए। दिव्यांग एवं 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान करने हेतु पोस्टर, बैनर और फ्लैक्स के माध्यम से जागरूक करने के लिए गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक जिले में कलापथक दलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय भाषा तथा शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के संबंध में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं। संबंधित कार्यालयों द्वारा किये जाने वाले पत्राचार में एवं भेजे जाने वाले लिफाफों पर मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों को अंकित करायें।

सचिव रेडक्रास सोसायटी द्वारा अस्पतालों की ओ.पी.डी पर्चियों पर मतदाता जागरूकता/नैतिक मतदान संबंधी संदेश अंकित करायें। रेडक्रास एवं जूनियर रेडक्रास के शिविरों में एवं रक्तदान शिविरों में मतदाता जागरूकता/नैतिक मतदान संबंधी गतिविधियां आयोजित करें।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता/नैतिक मतदान संबंधी सघन गतिविधियां आयोजित कराएं। नगरीय निकायों में स्वीप गतिविधियों के संचालन हेतु एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर नगरीय मतदाताओं को मतदान करने के लिये जागरूक करने हेतु गतिविधियां आयोजित करायें। स्वच्छता वाहनों पर मतदाता जागरूकता/नैतिक मतदान संबंधी संदेश/ जिंगल्स/ मतदाता गीत के माध्यम से भी शहरी मतदाताओं को जागरूक करें।  खाद्य, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, संस्कृति, पर्यटन, दुग्ध संघ, वन, पशुपालन एवं डेयरी, कृषि तथा मुख्य महाप्रबंधक बीएसएनएल को मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी में ड्यूटी लगाई गई

मंडला 15 अक्टूबर 2023

                अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मंडला ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु पेड न्यूज, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक सोनल सिडाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घुघरी, अनादि वर्मा प्रभारी अधिकारी जनपसंपर्क विभाग, सुरेश भटेरे एवं सूर्यचंद बघेल साइबर सेल, रजनीश मिश्रा, दुर्गावती सालाम एवं एडमोन लाकरा प्रोफेसर रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला, संदीप मोदी लेखापाल जिला पंचायत मंडला, पंकज मिश्रा लेखापाल ई-गवर्नेंस जिला पंचायत मंडला, श्यामा धुर्वे सहायक ग्रेड-2 जनसंपर्क कार्यालय मंडला, कृष्ण कुमार ताम्बे भृत्य जनसंपर्क कार्यालय मंडला एवं धनेश्वर रजक भृत्य सर्वशिक्षा अभियान मंडला की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

 

Related posts

जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन, कलेक्टर ने सुनी समस्या

Reva India News

जोनल तथा सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

Reva India News

छोटी दुकान से बड़ा कारोबार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने बदली प्रकाश की जिंदगी

Reva India News

Leave a Comment