Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शास उच्च.माध्य. विद्यालय नैझर में मानव श्रृंखला से बनाया गया ’भारत का नक्शा’

मंडला 12 अगस्त 2025

12 अगस्त मंगलवार को ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंडला मुख्यालय सहित सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों में ’हर घर तिरंगा’ और ’हर घर स्वच्छता’ अभियान का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैझर में भी मानव श्रृंखला बनाकर शपथ दिलाई गई। नैझर में स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाते हुए ’भारत का नक्शा’ बनाया। स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला के साथ ’हर घर तिरंगा’ ’हर घर स्वच्छता’ अभियान के बारे में जागरूकता प्रसारित की। इस दौरान देशभक्ति के नारे और तिरंगे झंडे की जय विद्यालय में गूंजा।

Related posts

मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं किसानों के कच्चे माल के उपयोग को बढ़ावा मिले कलेक्टर की उद्योगपतियों के साथ बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने की पीडीएस वितरण की समीक्षा आज सभी पीडीएस दुकानें रहेगी खुली

Reva India News

जनसुनवाई में शशि बाई को मिला 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक

Reva India News

Leave a Comment