Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 16 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

 

प्रेक्षकों के लिए लाईजिनिंग ऑफिसर और स्टेनो टाईपिस्ट नियुक्त

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान निर्वाचन कार्य की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए जाने वाले केन्द्रीय प्रेक्षकों को जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण कराने, निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने एवं अन्य व्यवस्था हेतु लाईजिनिंग ऑफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक जीएन तिवारी उपयंत्री म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मंडला को विधानसभा क्षेत्र मंडला, एलएन दुबे उपयंत्री म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मंडला को विधानसभा क्षेत्र बिछिया, सुमित शुक्ला सहायक यंत्री म.प्र. ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा मंडला को विधानसभा क्षेत्र निवास, पीएस मलगाम उपयंत्री कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग मंडला को व्यय प्रेक्षक तथा आरके नामदेव, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मंडला को जागरूकता प्रेक्षक के लिए लाईजिनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। प्रेक्षकों के जिले में आगमन और भ्रमण के दौरान उनके कार्य संपादित हेतु स्टेनोग्राफर/स्टेनोटाईपिस्ट भी नियुक्त किए गए हैं। संजय घोरमारे स्टेनो वनमंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल मंडला को विधानसभा क्षेत्र बिछिया। संजय कुमार मरावी स्टेनो वनमंडलाधिकारी उत्पादन वनमंडल मंडला को विधानसभा क्षेत्र निवास। शिवधर सेंद्राम स्टेनो वनमंडलाधिकारी पश्चिम सामान्य वनमंडल मंडला को विधानसभा क्षेत्र मंडला। एसके खत्री स्टेनो महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंडला को व्यय प्रेक्षक और पवनकिशोर कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला योजना कार्यालय मंडला को रिजर्व के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेंडमाईजेशन गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुआ

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया सोमवार को गोलमेज सभाकक्ष कलेक्टर कार्यालय मंडला में संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रथम रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया के बारे में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद ईव्हीएम/व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेंडमाईजेशन कर विधानसभा क्षेत्रवार मशीनों का आवंटन किया गया। प्रथम रेंडमाईजेशन में विधानसभा क्षेत्र 105 बिछिया (अजजा), विधानसभा क्षेत्र 106 निवास (अजजा) एवं विधानसभा क्षेत्र 107 मंडला को आवंटित ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों (बीयू, सीयू, व्हीव्हीपीएटी) की सूची प्रेषित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे, आरओ सोनल सिडान, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत क्षमा सराफ सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने इसके बाद ईव्हीएम वेयरहाउस पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला में ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का स्ट्राँग रूम खोलकर रेंडमाईजेशन सूची के अनुसार ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी मशीनों को चिन्हित कर विधानसभावार पृथक-पृथक तथा विधानसभावार आवंटित ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी मशीनें रिटर्निंग ऑफिसरों की अभिरक्षा में सौंपा गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव में रैली निकाली गई

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए जिले में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत कई नवाचारों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग तथा मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान में खैरी, नारायणगंज, घुघरी, मोतीनाला, बबलिया माल, चौरई, इंद्री, जामगांव, पांडुकला, दादरगांव, चाबी, धनगाँव, मानेगांव, डोभी, महुआटोला में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं ने आगामी 17 नवंबर 2023 को संपन्न होने वाले मतदान दिवस पर मतदान करने की शपथ ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के छात्र-छात्राओं ने दिया मतदान करने का संदेश

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                जिले में संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा ’हमार वोट, हमार गर्व’ की रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। जिससे विधानसभा निर्वाचन 2023 में 17 नवंबर को मतदान दिवस के दिन जिले के मतदाता मतदान करने के लिए प्रेरित हो सकें। शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा शुभंकर कानू की भी तस्वीर बनाई गई। जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और दीदियों ने मतदान करने की शपथ दिलाई

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकासखंड नैनपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने मतदान करने की शपथ ली। उन्‍होंने कहा कि आगामी 17 नवंबर 2023 को जिले के सभी मतदाताओं को मतदान कर अपने अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए। जिससे हमारे देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके। उन्होंने मतदान के लिए पम्पलेट, पोस्टर, दीवार-लेखन और विभिन्न माध्यमों से लोगों तक मतदान करने का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

बिना पूर्व प्रमाणन के ऑडियो क्लिप का प्रसारण करने पर जवाब प्रस्तुत करें

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र बिछिया ने डॉ. विजय मरावी घोषित प्रत्याशी (भाजपा) विधानसभा क्षेत्र क्रं. 105 बिछिया को बिना पूर्व प्रमाणन के ऑडियो क्लीपिंग का प्रसारण करने पर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा पाया गया कि विधानसभा क्षेत्र क्रं. 105 बिछिया के भाजपा प्रत्याशी के द्वारा वॉईश मैसेज के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। रिटर्निंग ऑफीसर बिछिया ने डॉ. श्री मरावी को अपना जवाब मय प्रमाण सहित 48 घंटे के अंदर प्रस्तुत करने को कहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिना पूर्व प्रमाणन के ऑडियो क्लिप का प्रसारण पर ग्रुप एडमिन जवाब प्रस्तुत करें

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र बिछिया ने बताया कि जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के द्वारा पाया गया कि विधानसभा क्षेत्र क्रं. 105 बिछिया के भाजपा के घोषित प्रत्याशी डॉ. विजय मरावी के संबंध में रिकॉडेट वॉईश मैसेज के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। रिटर्निंग ऑफीसर बिछिया ने इस संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन सुनील नामदेव, अजयपुरी गोस्वामी, दीपक कटारे, शोभित, रत्नेश यादव, सुदेश नामदेव और दुर्गेश चौकसे को अपना जवाब मय प्रमाण सहित 48 घंटे के अंदर प्रस्तुत करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा के तहत् कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

कलेक्टर ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत तैयार किये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष की व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, फर्नीचर तथा ईव्हीएम परिवहन मार्ग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

कलेक्टर ने लिया मतदान दलों के प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिये चिन्हित उत्कृष्ट विद्यालय एवं उमावि क्रं. 02 का निरीक्षण करते हुये व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षवार बैठक व्यवस्था की जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से संबंधित सभी तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करें। साउंड सिस्टम की व्यवस्था रखें। मतदाता जागरूकता की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य प्रशिक्षण स्थलों में सेल्फी प्वाइंट बनाएं। कलेक्टर ने ईव्हीएम मशीन के परिवहन तथा उनकी सुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण स्थलों में पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

लोकतंत्र की दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता आज

मंडला 16 अक्टूबर 2023

                स्थानीय नेहरू पार्क कलेक्ट्रेड रोड मण्डला में लोकतंत्र की दीवार पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। 17 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम प्रांरभ होगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे इस आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा सोमवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

 

 

बड़ी खैरी मण्डला के तत्वाधान में नवरात्र महोत्सव मां नर्मदा की पूजन से आरंभ हुई घट स्थापना

 

 

मण्डला। श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्र्गाेत्सव समिति बड़ी खैरी मण्डला के तत्वाधान में नवरात्र महोत्सव एवं आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिवस सनातन धर्म की परंपरा विधि विधान से नवरात्रि पर्व को भव्य रूप देकर मातृ शक्तियों ने जिले को एक नया धर्म के प्रति उपदेश दिया है। यहां मातृ शक्तियों ने मां की आराधना करने लाल वस्त्र धारण करके सर्वप्रथम मां नर्मदा  की पूजन-अर्चन की। कार्यकर्ता नीतेश पटैल ने बताया कि मां दुर्गा के 52 वें स्थापना वर्ष को अति आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति द्वारा अनेक भव्य आयोजन किए जा रहे है। नवरात्र में प्रत्येक दिन अनेक प्रकार की धार्मिक कार्यक्रम होंगे जो जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगा। बच्चों और वयस्कों को भक्ति से जोडऩे और उनमें प्राचीन देवी देवताओं के कार्य जैसे रक्तबीज का वध, हनुमान जी की चलित झांकी जिसमें सुरसा नामक राक्षस के साथ युद्ध आदि का संजीव शो होगा। इसके बाद मां दुर्गा जी का अलौकिक दर्शन वह भी अनेक लाईट, साउंड, शंख, नगाड़े, ढोल व शहनाई विभिन्न वाद्ययंत्र युक्त आवाज से किया जायेगा। मां दुर्गा की प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 14 फिट बताई जा रही है जो अलौकिक है। अनेक आकर्षक जैसे महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य पंडाल जिसमें रक्त बीज के वध की चलित झांकी लाइट व साउंड के साथ संपूर्ण नवरात्र माता रानी के अलौकिक दर्शन होंगे। शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण माता रानी की आकर्षक झांकी, महाराष्ट्र का फेमस ढोल 40 कलाकारों के साथ, आकर्षक साउंड और लाइट सहित छत्तीसगढ़ के पुरस्कार प्राप्त आदिवासी कि कलाकारों द्वारा 108 बाना छेदन दल का चल समारोह, हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य तांडव नृत्य, उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा सजीव श्री हनुमत एवं माता जी की सुंदर झांकी ब्रास बैंड अनेक कलाकारों के साथ होगा। इस तरह 251 कन्या पूजन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में समस्त धर्मप्रेमियों का सहयोग प्राप्त हुआ है। यह आयोजन से दर्शकों, बच्चों और युवाओं के मन में पुरातन देवताओं का इतिहास दोहराया जायेगा । संपूर्ण आयोजन में समिति सभी श्रृद्धालुओं से दर्शन के लिए आमंत्रित करती है।

 

 

 

श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ कार्यालय का शुभारंभ

मण्डला। श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ हेतु विधिवत पूजा पाठ कर चक्रतीर्थ घाट मार्ग  स्थित देवदरा के पूर्व सरपंच शेरसिंह के यहां बाजपेयी जी के मकान पर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित अष्ट महालक्ष्मी महायज्ञ हेतू तैयारियां आरंभ की गई हैं। कथावाचक पंडित नीलू महाराज ने बताया कि अब तक के जितने भी यज्ञ मण्डला जिले में किए गए हैं उन सभी यज्ञों से अनूठा और आधुनिक यज्ञ मण्डला की पावन धरा पर नर्मदा तट के चक्रतीर्थ घाट से लगे हुए क्षेत्र में किया जाएगा। इस यज्ञ में मुख्य यजमान के तौर पर पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल के माता-पिता होंगे। यज्ञ की तैयारियां आरंभ की जा चुकी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रकृति के पोषण विश्व शांति जनकल्याण और गौसेवा के उद्देश्य को लेकर नर्मदा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष नीलू महाराज के द्वारा जन सहयोग से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मेहेर बाबा कुटी मैदान देवदरा में श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक होगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कांसकार ने कहा कि इस यज्ञ में प्रथम उपस्थिति द्वारका पीठाधीश्वर श्रीमद् जगत्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की होगी। साथ ही ग्वारी घाट जबलपुर वाले स्वामी पगलानंद महाराज, गीताधाम वाले डॉ स्वामी नरसिंह दास महाराज, सनातन धर्म गौसेवा वाले अखिलेश्वरानंद महाराज बरमान घाट वाले स्वामी सीताराम दास महाराज, अमोल खोह वाले भगत गिरि बच्चू बाबा महाराज, अमरकंटक गीता मंदिर वाले नरमदानंद महाराज, जामदार अस्पताल वाले डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित लगभग 108 महात्माओं का आगमन होगा। विद्वत विप्र सम्मेलन गीता जयंती उत्सव में श्लोक पाठन प्रतियोगिता विराट सुहागलों का आयोजन आदि सम्पन्न होंगे आप सभी तनमनधन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनावें। यज्ञ सम्पन्न कराने हेतु याज्ञिक ब्राम्हण बनारस वाराणसी से आयेंगे श्रीमद् भागवत का मूल पारायण करने वाले विप्र वृंदावन से आयेंगे श्रीमद् भागवत तत्व पर प्रवचन भागवत रसिक नीलू महाराज के द्वारा एवं यज्ञ का संयोजन नीलू महाराज के द्वारा होगा। व्यवस्थापन वरदान आश्रम सेवा समिति देवदरा पंचायत मेहर बाबा सेवा समिति सनातन धर्मो परिवार के आदि के द्वारा होंगा। इस दौरान  ब्रजेन्द्र शुक्ला, सतीश शुक्ला, प्रकाश नारायण दुबे, मोर्या जी, संजीव ठाकुर, राजा दुबे, कृष्णा, यश बाजपेयी एवं संगीत टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

भवन अनुज्ञा के लिए करें आवेदन

Reva India News

नवीन कलेक्ट्रेट भवन को लेकर कलेक्टर ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों से बचने की अपील

Reva India News

सुप्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की पुण्य तिथि आज कब्रिस्तान पहुंचकर कला प्रेमी देंगे पुष्पांजलि

Reva India News

Leave a Comment