Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेक्टर स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 24 जनवरी 2026

नवांकुर संस्था धेनुबाड़ी गौरक्षा संस्थान सेमरखापा और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टिकरिया के सहयोग से ग्राम टिकरिया में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी द्वारा प्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विकासखंड मंडला के समन्वयक श्री संतोष झरिया ने बताया कि ग्राम विकास पखवाड़ा 12 से 26 जनवरी तक अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करना तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था की किरण ठाकुर, प्रस्फुटन समिति के राजेन्द्र चंद्रोल ग्राम टिकरिया के सरपंच धर्मेन्द्र कुर्राम, उपसरपंच गुलाब चंद्रोल, अमित सिंगरहा, समिति के सदस्य और ग्रामवासी शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामवासियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

ग्राम मझगांव में आयोजित हुआ ग्रामोत्सव

 

ग्राम विकास पखवाड़ा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए ग्रामोत्सव म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड नारायणगंज के तत्वाधान में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें 23 जनवरी को ग्राम मझगांव में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान का मुख्य उद्देश्य और प्रदेश सरकार की लोक हितकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना और पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित की बात की गई। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में ग्राम सामूहिक श्रमदान और पर्यावरण संरक्षण, परिवार संपर्क एवं सामाजिक समरसता तथा ग्रामीणों को विकास कार्यों से जोड़ना और विशेष रूप से नशा मुक्ति के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान परामर्शदाता इंद्रा उइके के द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की पूरी रूपरेखा बताई गई, कार्यक्रम में कमलेश पावले, देवलता उइके, पुष्पा उइके, अरविंद मरावी, ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts

खाद्य सुरक्षा हितग्राहियों के लिए ईकेवाईसी अभियान 4 मार्च तक

Reva India News

आज मनाया जाएगा ’सुशासन दिवस’

Reva India News

सीएम डैशबोर्ड में अपने स्कोर बेहतर करें सभी विभाग – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment