Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 3 जनवरी 2024

पीएम जनमन अभियान के तहत आयोजित

शिविर में 148 बैगाओं के बनाए गए आधार कार्ड

मंडला 3 जनवरी 2024

                प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए सामाजिक, आर्थिक पिछड़ापन दूर करने हेतु विभिन्न गतिविधियां क्रियान्वित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले की प्रत्येक बैगा बस्तियों में शिविरों का आयोजन कर बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। 3 जनवरी को 13 ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित कर 148 बैगाओं के आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। साथ ही अन्य योजनाओं के लिए हितग्राहियों का चयन किया गया। जानकारी के अनुसार बिछिया के भावामाल एवं किसली भिलवानी, बीजाडांडी में भैंसवाही एवं जमुनिया, घुघरी के छिवलाटोला एवं छतरपुर, मंडला के किन्द्री एवं गुरारखेड़ा, मवई के मड़फा माल, मोहगांव के बड़झर, नारायणगंज के बबलिया देवरीकला एवं बीजेगांव तथा निवास के पद्दीकोना ग्राम में शिविर आयोजित किए गए। शिविर में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज इन ग्रामों में लगेंगे शिविर

 

बैगाओं के आधार कार्ड बनाने के लिए 4 जनवरी को जिले के 15 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आज बिछिया के ग्राम मानिकपुर माल एवं कटंगा माल, बीजाडांडी के पोंड़ी माल, तरवानी एवं मगरधा, घुघरी के पाटन, मंडला के मोहगांव चक एवं बिनैका, मवई के अमवार, मोहगांव के पिपरिया रैयत, कुम्हर्रा एवं धनगांव, नारायणगंज के चकदेही एवं कुंडा तथा निवास के कोहका में शिविर लगाए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

योजनाओं का लाभ लेने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से दी गई समझाईश

मंडला 3 जनवरी 2024

                प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए सामाजिक, आर्थिक पिछड़ापन दूर करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्‍हें लाभान्वित करने के लिए जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम बाजा में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों को पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। नाटक दल में अयोध्या जंघेला, शिवा जंघेला, पूरन झरिया, संतोष जंघेला आदि सम्मिलित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पीएम जनमन अभियान के तहत बैगा ग्रामों में किया जा रहा दीवार लेखन

दी जा रही योजनाओं की जानकारी

मंडला 3 जनवरी 2024

                प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए सामाजिक, आर्थिक पिछड़ापन दूर करने हेतु विभिन्न गतिविधियां क्रियान्वित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में दीवार लेखन के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जानकारी के अनुसार जिले के सभी 318 बैगा ग्रामों में विशेष अभियान चलाकर दीवार लेखन तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से बैगाओं को विभिन्न योजनाओं के प्रावधानों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही ग्राम के सार्वजनिक तथा प्रमुख स्थलों पर योजनाओं से संबंधित फ्लेक्स तथा बैनर लगाए जा रहे हैं। पीएम जनमन अभियान के तहत घर-घर सर्वे करते हुए बैगाओं को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा योजनाओं के लाभ से वंचित बैगाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मंडला 3 जनवरी 2024

                25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर में महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निबंध प्रतियोगिता का विषय वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे है। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राचार्य रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला को निर्देशित किया है कि जिले के समस्त महाविद्यालयों में 15 जनवरी 2024 के पूर्व प्रतियोगिता का आयोजन कराते हुए जिला स्तरीय पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चयनित प्रतिभागियों की जानकारी कलेक्टर कार्यालय में 16 जनवरी 2024 को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सफल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2024 को पुरूस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा:

कार्यक्रम में दिलाई गई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ

मंडला 3 जनवरी 2024

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 3 जनवरी 2024 को बिछिया विकासखंड के ग्राम धुतका एवं आमाडोंगरी, बीजाडांडी में पिपरियाखुर्द एवं टिकरिया, घुघरी में डोंगरमंडला एवं राम्हेपुर, मवई में केवलारीकला एवं मुड़ियारिचका, नैनपुर में गौराछापर एवं मक्के, नारायणगंज में जुझारी एवं खिन्हा रैयत तथा मंडला में हिरदेनगर एवं औघटखपरी पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

4 जनवरी को इन पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा 4 जनवरी 2024 को बिछिया विकासखंड के ग्राम मांगा एवं पोंड़ी, बीजाडांडी में बेरपानी एवं देवरी, घुघरी में खजरी एवं बिलगांव, मवई में सहजपुरी एवं नंदराम, नैनपुर में ओहानी एवं हीरापुर, नारायणगंज में फड़की माल एवं सिवनी माल तथा मंडला में सुकतरा एवं बरगवां पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

 

 

 

 

 

 

 

स्टेडिंग कमेटी की बैठक 6 को

मण्डला 3 जनवरी 2024

                मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत एकीकृत प्रारूप नामावली का प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को सभी मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। इस संबंध में 6 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में स्टेडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। संबंधितों से बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 

मंडला 3 जनवरी 2024

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला ने ग्राम चरगांव निवासी संतिया वरकड़े की 9 अगस्त 2023 को सर्पदंश से मुत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारसान के रूप में पिता रमेश वरकड़े को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की राशि स्वीकृत की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मंडला 3 जनवरी 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 4 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे जबलपुर से रवाना होंगे। वे प्रातः 11 बजे बेरपानी तथा 1 बजे देवरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 2 बजे देवरी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

पीएम यशस्वी योजना के आवेदन 5 जनवरी तक आमंत्रित

मंडला 3 जनवरी 2024

                कार्यालय आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण भोपाल के आदेशानुसार ओबीसी, ईबीसी, डीएनटी वर्ग के कक्षा 9वीं से 12वी में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं हेतु भारत सरकार की पीएम यशस्वी योजना के ऑनलाईन आवेदन एनएसपी पोर्टल पर भरने की प्रकिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2024 है सभी पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ लेने हेतु शीघ्र आवेदन करें। इस कार्य में सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय के प्राचार्य छात्रों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। पात्रता संबंधी जानकारी एनएसपी पोर्टल पर उपलब्ध है।

 

 

 

 

 

 

 

मतदान दल की रवानगी आज

मंडला 3 जनवरी 2024

                पंचायतों के उप निर्वाचन (उत्तरार्द्ध) के लिए नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों में पंच, सरपंच एवं पार्षद के रिक्त पदों के लिए 5 जनवरी 2024 को मतदान कराया जाएगा। जिसके लिए जनपद पंचायत मंडला, जनपद पंचायत नारायणगंज तथा नगर परिषद बम्हनी बंजर से मतदान दलों की रवानगी 4 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे होगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का किया पालन

Reva India News

2 मिनिट सायरन बजाकर दी जा रही लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment