Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्रावासों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता – संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी

मंडला, 8 सितम्बर 2026

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, जबलपुर संभाग श्री घनश्याम सोनी द्वारा शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, बीजाडांडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं छात्रावास में मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

श्री सोनी ने छात्रावास में भोजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था तथा अध्ययन के वातावरण का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं द्वारा अधिकांश व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया गया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक ने छात्राओं की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आईसीटी एवं इंटरनेट जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे ऑनलाइन उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का लाभ लेकर अपनी शैक्षणिक क्षमता को और विकसित कर सकें।

श्री सोनी ने छात्रावास प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं आवासीय व्यवस्थाओं पर निरंतर विशेष ध्यान दिया जाए तथा छात्राओं की आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Related posts

जल संचय अभियान अंतर्गत जेवनारा में सेक्टर स्तरीय जल चौपाल संपन्न

Reva India News

माशिमं. उपाध्यक्ष एवं सीईओ जिला पंचायत ने किया कन्या शाला महाराजपुर का औचक निरीक्षण

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ ने मोतीनाला की “लखपति दीदियों” से की आत्मीय चर्चा

Reva India News

Leave a Comment