मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे हितग्राहियों से चर्चा
कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
मंडला 9 जनवरी 2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा 10 जनवरी 2024 को मंडला के सकवाह एवं टिकरवारा, बिछिया के इमलिया एवं नरैनी माल, घुघरी के खमरिया एवं लाटो, मवई के अतरिया एवं सोढ़ा, नैनपुर के जलतारा एवं खिरखिरी, नारायणगंज के बीजेगांव एवं पटेहरा, निवास के गडरा एवं कोहानी पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा 10 जनवरी को प्रातः 10 बजे मंडला विकासखंड के ग्राम सकवाह पहुंचेगी जहां पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे।
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक व्यवस्था, इंटरनेट की उपलब्धता, विभिन्न विभागों के स्टॉल आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा: कार्यक्रम में किया गया हितलाभों का वितरण
मंडला 9 जनवरी 2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा 9 जनवरी 2024 को बिछिया के माधोपुर एवं हर्राभाट नएगांव, घुघरी के डूंडी एवं उमरिया, मवई के मड़फा माल एवं मोहगांव रैयत, नैनपुर के बीजेगांव एवं भरबेली, नारायणगंज के चकदेही एवं कापा, निवास के मनेरी एवं पोंड़ी तथा मंडला के पीपरपानी एवं पुरवा पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

14 बैगाओं के आधार कार्ड, 18 का आयुष्मान पंजीयन
पीएम जनमन अभियान के तहत 8 स्थानों पर लगे शिविर
मंडला 9 जनवरी 2024
प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए सामाजिक, आर्थिक पिछड़ापन दूर करने हेतु विभिन्न गतिविधियां क्रियान्वित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले की प्रत्येक बैगा बस्तियों में शिविरों का आयोजन कर बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। 9 जनवरी को जिले के 8 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आज बिछिया के मेढ़ाताल, बीजाडांडी के बरगांव, घुघरी के चलनी, मवई के भिमौरी वनग्राम तथा जामगांव, मोहगांव के देवगांव एवं गिठार मलपहरी तथा निवास के जिलहटी ग्राम में विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविर में 14 बैगाओं के आधार कार्ड, 18 के आयुष्मान पंजीयन, 7 के जाति प्रमाण पत्र तथा 5 बैगा को पात्रता पर्ची प्रदान करने संबंधी कार्यवाही की गई। शिविरों के दौरान सिकलसेल एनीमिया की जांच की गई तथा दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही अन्य योजनाओं के लिए हितग्राहियों का चयन किया गया। शिविर में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैगाओं के आधार कार्ड बनाने के लिए 10 जनवरी को जिले के 6 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आज बिछिया के इमलिया, बीजाडांडी के बेलखेड़ी, घुघरी के चुरिया, मवई के सहजपुरी तथा मवई, निवास के सतपहरी ग्राम में शिविर लगाए जाएंगे।

