Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 28 फरवरी 2024

किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पित – संजय कुशराम

किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 16वी किश्त

जिला योजना भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मण्डला 28 फरवरी 2024

पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला योजना भवन में किया गया जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 16वी किश्त का हस्तांतरण किया गया। जिला योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में    जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, प्रफुल्ल मिश्रा, विनय मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि देश की उन्नति के लिए किसानों की उन्नति आवश्यक है। वर्तमान सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के सुखदुख में सरकार उनके साथ है। किसानों के परिश्रम के सम्मान के रूप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से राशि प्रदाय की जाती है जो किसानों के कठिन समय में मददगार साबित होती है। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा-सुना गया।

 

 

 

 

 

 

आज प्रधानमंत्री करेंगे विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मंडला, निवास एवं बिछिया विधानसभा में होंगे आयोजन

मण्डला 28 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मंडला सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे तथा प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में मंडला, निवास तथा बिछिया विधानसभा मुख्यालय में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंडला का कार्यक्रम शीतलामाता मंदिर के निकट आयोजित किया जाएगा। बिछिया का कार्यक्रम विनोद रंगमंच तथा निवास का कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न होगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। विकासखंड मुख्यालय तथा जिन पंचायतों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण हो रहा है वहां पर भी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण देखासुना जाएगा।

 

 

 

 

 

 

साइबर क्राइम जागरूकता वर्कशॉप

कन्या महाविद्यालय मंडला में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

मण्डला 28 फरवरी 2024

कन्या महाविद्यालय मंडला में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक बालिकाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज की। साइबर सेल विशेषज्ञ सुरेश भटेरे ने साइबर सुरक्षा, साइबर ठगी, प्रकार, एवं इनसे बचने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी होने पर किस प्रकार आवेदन करें, हेल्पलाइन नंबर एवं कानून के द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। अलग-अलग वर्चुअल प्लेटफार्म एवं उनके असुरक्षित उपयोग से होने वाले नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। सभी उपस्थित बालिकाओं को आईटी की धाराओं से अवगत कराया गया। बालिकाओं के लिए विषय आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

मिलावट से मुक्ति अभियान: विद्यार्थियों को मिलावट के संबंध में दी जानकारी

मण्डला 28 फरवरी 2024

मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित निगरानी समिति की संयुक्त टीम के द्वारा तहसीलदार बिछिया दिनेश वरकड़े के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत् खाद्य सुरक्षा अधिकारी गीता तांडेकर के द्वारा बिछिया स्थित भट्ट जलपान से खोवे के पेड़े, खोवा, गुलाब जामुन एवं आजाद बिरयानी एवं भोजनालय से लाल मिर्च पाउडर व चिकन बिरयानी का नमूना लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी रश्मि गौतम के द्वारा भट्ट जलपान से 2 गैस सिलेंडर, आजाद बिरयानी एवं भोजनालय से 1 गैस सिलेडर जब्त किया गया। नाप तौल निरीक्षक जी.एस. मरावी के द्वारा भट्ट जलपान से विधिक माप विज्ञान के नियम 6 के अंतर्गत अनियनिमता पाए जाने पर 1 प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर मा.वि. भुआ बिछिया में विद्यार्थियों को मिलावट के संबंध में प्राथमिक तौर पर जांच करने जागरुक किया गया। निगरानी समिति की अन्य संयुक्त टीम के द्वारा घुघरी स्थित सिद्ध किराना एवं सुनील किराना से मसाले एवं तेल के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। कार्यवाही में घुघरी तहसीलदार सी.के. बट्टी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना थागले, आर.आई. बलराम भगत, पटवारी गेहर सिंह धुर्वे उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 28 फरवरी 2024

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 29 फरवरी 2024 को मंडला होगा। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 29 फरवरी 2024 को प्रातः 9:10 बजे रायपुर से बिछिया जिला मंडला के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 12:10 बजे बिछिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 2 बजे निवास में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 2:15 बजे निवास से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

मनेरी में औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअली भूमिपूजन एवं लोकार्पण 1 मार्च को

मण्डला 28 फरवरी 2024

प्रदेश में पहली बार इंडस्ट्री कॉनक्लेव के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है। 1 और 2 मार्च 2024 को होने वाली इस कॉनक्लेव का उद्देश्य प्रदेश के अंचलों को इंडस्ट्री की दृष्टि से सशक्त बनाना है। उज्जैन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 मार्च 2024 को करेंगे। उज्जैन के कार्यक्रम से ही औद्योगिक विकास केन्द्र मनेरी जिला मण्डला में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की 10 औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअल भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाना है, जिसमें लगभग 190 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 425 व्यक्तियों का रोजगार सृजन होना है। आयोजन में एमपी इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेण्ट कार्पोरेशन लि. क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर अंतर्गत 20 इकाईयों को मुख्यमंत्री के द्वारा भूमि का आवंटन प्रदान किया जायेगा, जिसमें लगभग 223 करोड़ का पूँजी निवेश एवं 633 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है।

 

 

 

 

 

 

 

 

घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक दुरूपयोग पर कार्यवाही

मण्डला 28 फरवरी 2024

कलेक्टर के द्वारा गठित निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा बस स्टेण्ड निवास में खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आर.एस. वरकड़े, अजय झारिया, शिवराज सिंह, सुजीत परस्ते एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना थागले द्वारा मेसर्स जायका ढाबा एवं मेसर्स गुप्ता स्वीट्स प्रतिष्ठानों में आकस्मिक जांच कर चावल, आटा, बेसन, लड्डू एवं बर्फी का सेम्पल लिया गया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के तहत समुचित कार्यवाही की गई। घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक दुरूपयोग मेसर्स जायका ढाबा एवं मेसर्स गुप्ता स्वीट्स प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक दुरूपयोग पाये जाने से ईसी एक्ट के तहत् जब्ती की कार्यवाही की गई।

 

 

 

 

 

 

थाना बम्हनी बंजर पुलिस ने अवैध रेत के भंडारण पर की कार्यवाही,

अवैध रूप से उत्खनन व भंडारण किया गया 11 डंपर रेत एवं लोडर मशीन को पुलिस ने किया जब्त

आरोपियों पर थाना बम्हनी बंजर में भादवि व खनिज अधिनियमों के अपराध रजिस्टर किये गये एवं खनिज विभाग के द्वारा रेत भंडारण पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई

 

मण्डला 28 फरवरी 2024

थाना बम्हनी बंजर क्षेत्र अंतर्गत रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण व परिवहन की प्राप्त सूचना पर कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई है एवं प्राप्त सूचना पर तत्परता से लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त सूचना पर बम्हनी बंजर पुलिस द्वारा विगत दिनों 10 वाहनों जिसमें 3 डंपर, 6 ट्रेक्टर व ट्राली एवं 1 ट्रक रेत जब्त कर कार्यवाही की गई थी। आज दिनांक 28.02.2024 को थाना बम्हनी बंजर पुलिस को मिलीं सूचना पर कार्यवाही करते हुए रेत माफिया संदीप उर्फ सेंडी बरमैया निवासी ठरका एवं आनंद उर्फ भूरा सिंगौर निवासी भडिया के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में डंप किया गया रेत व लोडर वाहन मशीन जब्त की गयी।

 

थाना बम्हनी को सूचना मिली की बम्हनी भडिया रेत खदान से संदीप उर्फ सेंडी बरमैया निवासी ठरका, भूरा उर्फ आनंद सिंगौर के साथ मिलकर हेवी लोडर गाडी से रेत निकालकर अपने वाहन टाटा 709 से रेत चोरी करके ग्राम ठरका में अवैध रूप से रेत का भण्डारण किया हुआ है। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बताये हुए स्थान पर टीम पहुंची जहां रेत खदान के सामने भूरा उर्फ आनंद सिंगौर घूमता हुआ मिला। जिससे पुलिस टीम द्वारा रेत के उत्खनन व भंडारण के संबंध में पुछताछ में बताया की संदीप उर्फ सेंडी बरमैया की टाटा 709 गाडी में उसके द्वारा विगत समय से रात्रि के समय चोरी छिपे रेत लोड करवाकर उक्त चोरी की गयी रेत को सेंडी बरमैया ने अपने घर के पास ग्राम ठरका में शासकीय जमीन पर अवैध रुप से भण्डारण करके रखा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते शासकीय जमीन ठरका में करीब 11 डम्फर अवैध रेत का भण्डारण किया मिलने पर अवैध रेत एंव लोडर को दिनांक 28.02.24 को मौके से जप्त किया गया। आरोपी आनंद उर्फ भूरा सिंगौर निवासी भडिया, संदीप उर्फ सैंडी बरमैया निवासी ठरका के विरूध्द धारा 379 भादवि एवं धारा 18, 19, 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अवैध रेत के भंडारण के संबंध में सूचना खनिज विभाग को दी गयी । खनिज विभाग अधिकारियों के द्वारा मौके पर उपस्थित होकर भी अवैध रेत के भंडारण पर अग्रिम कार्रवाई की गयी। उक्त कार्यवाही मे निरी. वर्षा पटेल थाना प्रभारी बम्हनी, सहा.उप. निरी. सी.एम पटले, सउनि अशोक द्विवेदी, सउनि भीमराव कनौजे, सउनि अशोक चौधरी, प्र. आर. सचिन यादव, आर. किशोर, आर. तेवेन्द्र, आर. कुनाल, आर. जमुना, आर. नंदकिशोर, सैनिक रघुनंदन सिंगौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

 

 

 

 

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

 

मण्डला 28 फरवरी 2024

                प्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके का 29 फरवरी 2024 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 29 फरवरी को प्रातः 5:40 बजे जबलपुर रेल्वे स्टेशन से मंडला के लिए प्रस्थान कर प्रातः 8 बजे मंडला पहुंचेंगी तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगी।

Related posts

जलाशयों एवं सार्वजनिक नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान

Reva India News

कलेक्टर ने की आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

पंजीयन शुल्क की राशि 20 मार्च तक जमा करें हितग्राही

Reva India News

Leave a Comment